03/04/2026
सुबह का नाश्ता कर के सब निकल गए Dirang की और, रास्ते में पहले टिप्पी में एक ऑर्किड फार्म देखना है। तो पहुंच गए पहले वही। इतने अलग अलग ऑर्किड के फूल पहली बार देखे।
आगे तवांग वाले रोड पे ही एक गज़ब का वॉटरफॉल मिला। बारिश चालू थी फिर भी हम ३-४ लोग खुद को रोक नहीं पाए और गाड़ी रुकवा के वॉटरफॉल तक जा के फोटोग्राफी कर आए। भीगने से ठंड तो लगनी ही थी पर क्या करे ,खुद को रोकना मुश्किल हो जाता है ऐसी जगह पे।
आगे चलते रास्ते में चाय के लिए भी ऐसी जगह पर रुके जहां का व्यू इतना सुंदर था कि चाय भूल के फोटोग्राफी में लग गए। सामने ही कोई मॉनेस्ट्री दिख रही थी नीचे नदी बह रही थी और चारों ओर पहाड़। वहां से आगे जाने का किसी को मन ही नहीं हो रहा था जैसे दिल चाहता था कि यहीं पे रुक जाये, पर सफ़र अभी तो शुरू हुआ है। आगे आगे इससे अच्छे नज़ारे मिलनेवाले है ,तो सफ़र तो जारी रखना ही पड़ेगा ।
आगे रास्ते पे नाग देवता का मंदिर था वहां पे दर्शन कर के आगे एक हैंगिंग ब्रिज है , जहां सामने की और जा के नीचे नदी किनारे खूब मजे कर के दिरांग की और बढ़ गए ।नाग देवता मंदिर की कहानी आप मेरे फोटोज में पढ़ सकते हो।
ऐसे रास्तों का मज़ा लेते हुए शाम तक Dirang पहुंच गए और होटल जाने से पहले मॉनेस्ट्री देखने चले गए जो बहुत ही खूबसूरत है।जहां होटल बिल्कुल नदी के किनारे पे है और काफी अच्छा व्यू भी । पर बारिश यहां पे भी साथ रही। सब अपने अपने कमरे में घूस गए और रूम हीटर लगा के ठंड से बचने के लिए रजाई में घूस गए।
खाने के समय से पहले एक ही रूम में बैठ के दुनियाभर के गप्पे लगाए , तब तक गरम गरम डिनर का इंतजाम हो चुका था और हमारे इंतजार का भी अंत ८ बजे आ गया , सब खाना खा के रूम में चले गए, तब हम और हमारी पार्टनर अंधेरे में वॉक के लिए निकल लिए।
आगे ब्रिज के पास नीचे नदी किनारे मस्त dance party चल रही थी ४-५ लोकल लड़कियों को देख के मेरी हिम्मत बढ़ गई, तो मैंने जस्ट हाथ हिला के अभिवादन किया , तो उन्होंने हम दोनों को अपनी पार्टी में ज्वाइन करने को बुला लिया। पता चला कि एक लड़की का बर्थडे था,फिर तो उन सब से इतनी बातें करी, गरबा किए , डांस किया। खूब एंजॉय कर के रूम में आए तब तो सारी पार्टी सो चुकी थी।
आज की खूबसूरत यादों के साथ हम भी सोने चले गए क्यों कि कल इस से ज्यादा खूबसूरत जगह देखने के लिए यहां से जाना था, रुकना तो यही था इस लिए पैकिंग का टेंशन नहीं था ।
With Milan Mistry
जुड़े रहिए आगे के सफर में साथ साथ।
Sh*tal Shah