Excursion stories with Vaidehi

Excursion stories with Vaidehi Thus, a travel blog dedicated to enthu travelers

Welcome to the Excursions with Vaidehi, a travel blog by an enthusiast traveler, meant to share my personal travel stories with the intention to inspire, guide new age travelers throughout their journey.

आओ सुनाऊं तुम्हें मेरे महाकुंभ सफर की कहानी… प्रयागराज , और इस पावन भूमि पर १४४ सालों के बाद लगा हुआ महाकुंभ का मेला…!! ...
01/03/2025

आओ सुनाऊं तुम्हें मेरे महाकुंभ सफर की कहानी… प्रयागराज , और इस पावन भूमि पर १४४ सालों के बाद लगा हुआ महाकुंभ का मेला…!! इस महापर्व का अनुभव लेने की पहले दिन से ही बहुत इच्छा थी मन में. पर बहुत सी रुकावटें आई और अवसर नहीं मिल पा रहा था. सोचा शायद भगवान की यही मर्जी होगी. पर दिल के एक कोने में छोटी सी उम्मीद कायम थी....

आओ सुनाऊं तुम्हें मेरे महाकुंभ सफर की कहानी… प्रयागराज , और इस पावन भूमि पर १४४ सालों के बाद लगा हुआ महाकुंभ का मेला...

*महाकुंभ - कथा महास्नान की* Part-2मैं और मेरी सहेली और ट्रेवल्स के हमारे कुछ सहचर शाम ४:०० बजे (अब प्रयागराज ४० किलोमीटर...
01/03/2025

*महाकुंभ - कथा महास्नान की* Part-2

मैं और मेरी सहेली और ट्रेवल्स के हमारे कुछ सहचर शाम ४:०० बजे (अब प्रयागराज ४० किलोमीटर पर) ट्रेवल्स से उतर के प्रयागराज की दिशा में चल पड़े.

पहले हमें मिला एक ऑटो. उसने हमें गौहानिया गांव से थोड़ा पहले तक छोड़ा (प्रयागराज अब २३ किलोमीटर पर).

वहां पर कोई ऑटो नहीं था. पर वहां एक टेंपू खड़ा था. उसने हमें अरैल घाट तक छोड़ने का वादा किया. हाईवे पर पुरा ट्रेफिक जाम था तो वह हमें अंदर गांव के रास्ते से ले गया. उन गांव के छोटे और कच्चे रास्तों से टेंपु का वो सफर मेरे लिए सबसे यादगार रहेगा. जीवन में ऐसा अनुभव पहली बार ही लिया. पर उसने हमें अरैल घाट (जहां रहने की रुम थी) से ११ किलोमीटर पहले छोड़ा. उसके साथ काफी कहा-सुनी हुई. पर वो आगे चलने के लिए तैयार नहीं हुआ.

थोड़ा हताश होकर हम आगे निकले. दिल्ली अभी काफी दूर थी पर हमारी हिम्मत और सब्र अब भी टुटी नहीं थी. बल्कि हम तो दुगने जोश में आगे बढ़ रहे थे.
कम से कम *प्रयागराज* में तो हमनें प्रवेश कर लिया था - *(रविवार शाम ७ बजे)*

ऑटो वाले तैयार नहीं हो रहे थे जाम की वजह से. हम चलते रहे. थोडा आगे पुलिस खड़ी थी. उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि यूपी की सिटी बस अभी आएगी. उसमें बैठकर नैनी ब्रिज चले जाओ. तो हम बस की राह देखने लगे. काफी देर रुके पर बस नहीं आयी. तो हम और आगे चल दिए. थोड़ा चले तो पीछे से बस आती दिखी. और हम खुशी से झूम उठे...उत्तर प्रदेश सिटी बस में बैठने का अनुभव भी ले लिया.😃 वहां से उतरे नैनी ब्रिज (रात ९:३० बजे). अब हमारी रहने की जगह वहां से १५ किलोमीटर पर थी. १० किलोमीटर चल के फिर ऑटो करके हमारे *रूम* (Thanks to Shivshankar Sir) तक पहुंचे *(रात १०:३० बजे)*. फिर फ्रेश होकर वहां पास के Mess में खाना खाया (३० घंटे बाद भोजन का आस्वाद लिया)

दो-तीन घंटे की नींद ली. प्रातः ३:०० बजे उठ के संगम के लिए निकल पड़े. वहां से संगम १५ किलोमीटर दूरी पर था. हम चलते रहे. थोड़ी दूरी पर ऑटो मिला. उसने संगम से ८ किलोमीटर पर छोड़ा. वहां से आगे सब यातायात बंद कर दी गई थी.

इस पूरे सफर में हम कितना चलें है हमें याद ही नहीं. पर उस भक्तिमय वातावरण में थकान महसूस ही नहीं हो रही थी. कुछ तो बात जरूर थी उन हवाओं में. हमारा उत्साह अब भी उतना ही था जितना ३ दिन पहले घर से निकलते हुए था. हमारी मंजिल धीरे-धीरे करीब आ रही थी. करोड़ों लोगों की भीड़ थी. भीड़ बढ़ती ही जा रही थी. हम भी भीड़ के साथ संगम की और बढ़ते ही जा रहे थे (हमारे फोन में यादें समेटते समेटते)

Continued...

RANTHAMBORE, RAJASTHAN"Ranthambore", a Royal hunting ground in the past, converted to Tiger Reserve in recent years, whe...
19/03/2022

RANTHAMBORE, RAJASTHAN

"Ranthambore", a Royal hunting ground in the past, converted to Tiger Reserve in recent years, where one can have a very close look of Tigers, Marsh crocodiles, where one can experience wildlife/ forest life with amazing weather. Read my experiences with this place, in this article, for some hands-on tips for planning a itinerary to "RANTHAMBORE"

"Link to this article in bio"




"Ranthambore", a Royal hunting ground in the past, converted to Tiger Reserve in recent years, where one can have a very...
17/03/2022

"Ranthambore", a Royal hunting ground in the past, converted to Tiger Reserve in recent years, where one can have a very close look of Tigers, Marsh crocodiles, where one can experience wildlife/ forest life with amazing weather. Read my experiences with this place, in this article, for some hands-on tips for planning a itinerary to RANTHAMBORE

“Ranthambore”, a Royal hunting ground in the past, converted to Tiger Reserve in recent years, where one can have a very close look of Tigers, Marsh crocodiles, where one can experience…

18/02/2021

Ek Bharat, Shreshtha Bharat !
Statue of unity !

Have a bite of salted tamarind, papdi, star fruit, shingada, Berries along the street to Ganpati temple...Mahad, one of ...
17/01/2021

Have a bite of salted tamarind, papdi, star fruit, shingada, Berries along the street to Ganpati temple...

Mahad, one of Ashtavinayak temples in Maharashtra.

Divine...
17/01/2021

Divine...



04/01/2021

Winter evenings be like...

11/12/2020

Some roads are lifetime favorites!


“Investment in travel is an investment in yourself.” Happy World Tourism Day!
27/09/2020

“Investment in travel is an investment in yourself.” 

Happy World Tourism Day!

15/09/2020

Saama hai pyaara pyaara...

Serene beauty
15/09/2020

Serene beauty

Address

Civil Lines
Allahabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Excursion stories with Vaidehi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Excursion stories with Vaidehi:

Share