Ayodhya Tourism

Ayodhya Tourism From food to travel, culture, heritage & amazing experiences Ayodhya Tourism has got you covered.

16/08/2026

अयोध्या धाम में भक्ति और उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला जब भगवान श्रीराम एवं उनके भाइयों के उत्सव विग्रहों की श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों की परिक्रमा के उपरान्त उन्हें भव्य शोभायात्रा के साथ कुबेर टीला ले जाया गया।

कुबेर टीला पर झूला उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा के बीच संपन्न हुआ। भगवान के झूले पर विराजमान होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

यह दृश्य अयोध्या की जीवंत धार्मिक परंपरा, आस्था और श्रीराम भक्ति का अद्भुत संगम रहा।

#राममंदिर #अयोध्या

Ayodhya Tourism

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यूराम मंदिर के CEO पद के लिए 8 पूर्व अफसरों ने दिया इंटरव्यू3 पूर्व IAS, एक IPS और 4 पूर्व...
13/08/2026

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू
राम मंदिर के CEO पद के लिए 8 पूर्व अफसरों ने दिया इंटरव्यू
3 पूर्व IAS, एक IPS और 4 पूर्व सैन्य अफसर इंटरव्यू में शामिल
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS राजेश पांडेय ने भी दिया इंटरव्यू
जौनपुर के पूर्व डीएम दिनेश चंद्र भी उम्मीदवारों में शामिल
हर कैंडिडेट का 15 से 20 मिनट तक हुआ इंटरव्यू
उम्मीदवारों से प्रशासनिक अनुभव और धार्मिक क्षेत्र में किए काम को लेकर सवाल
भगवान राम में आस्था और परिवार से जुड़े सवाल भी पूछे गए
4 दिन तक चलेंगे CEO पद के लिए इंटरव्यू
कुल 18 उम्मीदवारों को किया गया शॉर्टलिस्ट
CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा लोगों ने किया था आवेदन
अयोध्या के पूर्व डीएम योगेश्वर राम मिश्रा का नाम भी शॉर्टलिस्ट
इंटरव्यू के बाद 3 नाम किए जाएंगे फाइनल
तीनों नामों पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा अंतिम इंटरव्यू
ट्रस्ट की मंजूरी के बाद एक नाम पर लगेगी अंतिम मुहर
रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी ले रहे हैं इंटरव्यू।



Ayodhya Tourism

अयोध्या: सावन मेले में 3 करोड़ की लागत से जगमगाएगा राम मंदिर परिसररामनगरी अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की अलौ...
03/08/2026

अयोध्या: सावन मेले में 3 करोड़ की लागत से जगमगाएगा राम मंदिर परिसर

रामनगरी अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की अलौकिक सुंदरता अब दिन के साथ-साथ रात के समय भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेगी। मंदिर परिसर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक फसाड लाइटिंग (Facade Lighting) का काम पूरा कर लिया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद 15 अगस्त से प्रारंभ हो रहे सावन मेले के दौरान लगभग 70 एकड़ में फैला संपूर्ण राम मंदिर परिसर दिव्य रोशनी से जगमगाता हुआ नजर आएगा।

मुख्य राम मंदिर पर की गई यह विशेष फसाड लाइटिंग मंदिर की पारम्परिक नागर शैली की स्थापत्य कला और नक्काशी को रात के अंधेरे में और भी भव्य व मनोहारी रूप में उभारेगी। मुख्य मंदिर के अलावा परिसर के प्रमुख प्रवेश मार्गों, परकोटे तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी इस आधुनिक प्रकाश सज्जा से सुसज्जित किया गया है।

इस फसाड लाइटिंग को बेहद आधुनिक और लचीले ढंग से डिजाइन किया गया है, जिससे प्रत्येक प्रमुख पर्व और त्योहार की महत्ता के अनुसार अलग-अलग रंगों व थीम पर प्रकाश सज्जा की जा सकेगी। दीपावली, रामनवमी, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और सावन मेले जैसे प्रमुख अवसरों पर श्रद्धालुओं को हर बार मंदिर का एक नया, आकर्षक और दिव्य स्वरूप देखने को मिलेगा।

सावन मेले के दौरान देश-विदेश से अयोध्या पहुंचने वाले लाखों रामभक्तों के लिए यह नई फसाड लाइटिंग विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। रात के समय राम मंदिर की इस अलौकिक सुंदरता को उभारने का यह प्रयास अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को विश्व पटल पर एक नई पहचान देने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ayodhya Tourism

( चित्र - A.I द्वारा निर्मित )

03/08/2026

अयोध्या का अनादि पंचमुखी महादेव का मंदिर...यहां दर्शन मात्र से सभी मनोकामना पूरी होती है।

वीडियो पुराना है..

#अयोध्या #शिवमंदिर

Ayodhya Tourism

30/07/2026

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं से राममंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के सदस्य महंत राजकुमार दास ने कहा-

'ठाकुर जी' (प्रभु राम) सबके हैं।



Ayodhya Tourism

राम मंदिर ट्रस्ट की आज हुई बैठक के प्रमुख फैसले (पॉइंट वाइज़)SIT रिपोर्ट पर चर्चा नहीं – ट्रस्ट ने कहा कि जांच की अंतिम ...
22/07/2026

राम मंदिर ट्रस्ट की आज हुई बैठक के प्रमुख फैसले (पॉइंट वाइज़)

SIT रिपोर्ट पर चर्चा नहीं – ट्रस्ट ने कहा कि जांच की अंतिम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण विस्तृत चर्चा नहीं की गई।

CCTV व्यवस्था की समीक्षा – गणना कक्ष सहित सभी कैमरों की व्यवस्था की समीक्षा की गई। सुरक्षा अधिकारियों को सभी कैमरों की पहुंच उपलब्ध होने की बात कही गई।

सोना-चांदी की जांच जारी रहेगी – चढ़ावे में आए स्वर्ण और रजत की मात्रा एवं शुद्धता की जांच भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोगी संस्थान टकसाल (मिंट) से कराई जाती रहेगी।

SBI पर नाराजगी – चढ़ावा गणना व्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भूमिका और प्रतिक्रिया पर ट्रस्ट ने निराशा जताई। वित्त समिति को एमओयू और प्रक्रियाओं की समीक्षा के निर्देश दिए गए।

CEO की नियुक्ति टली – अधिक आवेदन आने के कारण चयन समिति को एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया।

सचिव की नियुक्ति होगी – श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक सचिव नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

प्रवक्ता नियुक्त होगा – मीडिया और समाज से नियमित संवाद के लिए ट्रस्ट आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करेगा।

धार्मिक समिति का पुनर्गठन – अध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि बनाए गए। सदस्य के रूप में जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ, स्वामी दिनेंद्रदास, स्वामी कमलनयनदास, महंत राजकुमार दास, स्वामी रामानंद दास और महंत मिथिलेशनंदिनी शरण को शामिल किया गया।

रिक्त पदों पर नियुक्ति – ट्रस्ट के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसे पूरा होने में कुछ और सप्ताह लगेंगे।

आरोपों का खंडन – ट्रस्ट ने सभी आरोपों को निराधार और भ्रामक बताते हुए कहा कि रामभक्तों की आस्था और मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।



Ayodhya Tourism

महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (अयोध्या एयरपोर्ट) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ग्राहक संतुष्टि सर्वेक...
16/07/2026

महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (अयोध्या एयरपोर्ट) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (CSS) रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में पहले और पूरे भारत में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

63 घरेलू हवाई अड्डों के बीच हुए इस सर्वेक्षण में अयोध्या एयरपोर्ट को 5 में से 4.94 का शानदार स्कोर प्राप्त हुआ है। यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर टर्मिनल की स्वच्छता, सुरक्षा जांच, स्टाफ का व्यवहार और यात्री सुविधाओं जैसे 30 से अधिक पैमानों पर यह रैंकिंग तय की जाती है।

09/07/2026

घर में चोरी होने पर चोर को दोष देना चाहिए न कि घर को- अनुपम खेर

Address

Ayodhya

Telephone

+917800065300

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayodhya Tourism posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ayodhya Tourism:

Shortcuts

Share