संथाल मिडिया

संथाल मिडिया जोहार झारखंड।

हॉटवार जेल में महिला कैदी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप, जेल सुरक्षा और व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालझारखंड की राजधानी स्थि...
21/05/2026

हॉटवार जेल में महिला कैदी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप, जेल सुरक्षा और व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

झारखंड की राजधानी स्थित (हॉटवार जेल) से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने पूरे जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, जेल के भीतर एक महिला कैदी के गर्भवती होने की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह मामला केवल एक घटना नहीं, बल्कि जेल सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर बड़ा प्रश्नचिह्न बनकर उभरा है। जिस जेल को अत्यधिक सुरक्षित माना जाता है, वहां इस तरह की घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बावजूद जेल के भीतर ऐसी स्थिति कैसे बनी?

महिला वार्ड की निगरानी कर रहे अधिकारी और सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे?

क्या जेल के अंदर महिला कैदी पूरी तरह सुरक्षित हैं?

क्या नियमों और जेल मैनुअल का पालन सही तरीके से हो रहा है?

इन सवालों ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोगों का कहना है कि अगर जेल जैसी संवेदनशील जगह पर भी सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ जाए, तो यह बेहद चिंता का विषय है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

इस मामले को लेकर अब उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह मामला जेल प्रशासन की कार्यशैली, सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर बहस छेड़ रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या सामने आता है और सरकार इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाती है।

05/05/2026

बाबा बैद्यनाथ के मंदिर प्रांगण में कृष्ण कन्हैया जागरण मंच द्वारा हर साल की भांति इस साल भी नेशनल कलाकार पत्रकार भजन गायक श्री कन्हैया खवाड़े के द्वारा भजन संध्या का आयोजन लगातार 30 सालों से हो रहा हैं हर वैशाख मास में बाबा के दरबार में भजन संध्या का आयोजन होते आया हैं।

आज शाम 5 मई को 8:00 बजे से शुरू होगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं हजारों हजार की संख्या में बाबा बैद्यनाथ के मंदिर प्रांगण में पहुंचकर कर नर नारी पुरुष बच्चे पुण्य के भागी बने।

22/04/2026

10 आदमी में 10 बाल्टी 🪣 रसगुल्ला खत्म 😳

#मिथिला #भोज

18/03/2026

बनारस मे विदेशी महिला और संन्यासी का ये वीडियो रहा चर्चा का विषय।

बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का महाप्रसाद गठबंधन सिंदूर, पार्वती प्रोडक्ट्स द्वारा निर्मित। बाबाधाम का सर्वश्रेष्ठ सिंदूर।
17/03/2026

बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का महाप्रसाद गठबंधन सिंदूर, पार्वती प्रोडक्ट्स द्वारा निर्मित।
बाबाधाम का सर्वश्रेष्ठ सिंदूर।

15/02/2026

बाबाधाम मे उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कार्तिक नाथ ठाकुर ने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

05/02/2026

चईबासा सदर हॉस्पिटल में थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को HIV ब्लड चढ़ाने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को केस दर्ज करने का आदेश दिया।

25/01/2026

"पहला दरवाजा.....पहले वेश्या से भोग विलास करो...फिर चले जाना...

वहाँ एक वेश्या खड़ी थी।
शर्त लिखी थी— “वेश्या से संबंध बनाने पर ही दरवाजा खुलेगा।” सज्जन व्यक्ति ने इसे पाप समझा और आगे बढ़ गया....

दूसरा दरवाजा:

वहाँ एक गाय बंधी थी।
लिखा था— “गाय को लात मारने पर ही दरवाजा खुलेगा।”
गाय को लात मारना अधर्म था, इसलिए वह यहाँ से भी लौट गया....

तीसरा दरवाजा:

वहाँ मांस रखा था।
शर्त थी— “मांस खाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।”
उसने मांस को घृणा से देखा और चौथे दरवाजे की ओर बढ़ गया....

चौथा दरवाजा:

वहाँ शराब की एक बोतल रखी थी।
लिखा था— “पूरी बोतल पीने पर ही दरवाजा खुलेगा।”
महल में जाना उसके लिए बहुत ज़रूरी था। उसने सोचा—
“पिछली शर्तों की तुलना में यह कम अधर्म है।”
उसने पूरी शराब पी ली....

शराब पीते ही उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई।
नमकीन खाने की तलब हुई— उसने मांस खा लिया।
कामवासना जागी— उसने वेश्या से संबंध बना लिए।
गुस्से में आकर उसने गाय को भी लात मार दी।
और अंत में— वह महल के अंदर चला गया।

मोरल (नीति शिक्षा):

शराब ने उससे वे तीनों अपराध करवा दिए,
जो वह जीवन भर कभी नहीं करना चाहता था।
इसलिए शराब को हल्के में मत लीजिए।
यह रिश्ते, धन-दौलत, परिवार, स्वास्थ्य
और वर्षों में कमाया हुआ पुण्य—
सब कुछ नष्ट कर देती है ।।।।

@top fansMAA Parvati Sindoor BabadhamMaa Parvati Sindoor
22/01/2026

@top fansMAA Parvati Sindoor BabadhamMaa Parvati Sindoor

झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति गुस्से में J...
27/12/2025

झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति गुस्से में JCB लेकर ससुराल पहुंच गया. जिसके बाद पहले तो दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई, लेकिन बात बेकाबू हो गई और गुस्साए पति ने ससुराल के मकान को गिराने की धमकी दी और देखते ही देखते JCB से पूरे घर की चाहरदीवारी ढहा दी.

Address

Deoghar
Deoghar
814112

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संथाल मिडिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to संथाल मिडिया:

Share