14/08/2022
सोचिए जब व्हेल का दिल इतना बड़ा है तो व्हेल कैसी लगती होगी। ये दिल न सिर्फ बड़ा है बल्कि इसका वजन भी 262 किलो है, जिसमें लगभग 60 गैलन ब्लड हर रोज पंप होता है। शायद इस व्हेल की ही देन है जिसकी बदौलत समुद्र में लहरें उठती हैं।
600 पाउंड के इस दिल को कानाडा के 'रॉयल ओन्टेरियो' नाम के एक म्यूजियम में रखा गया है। यह दुनिया का पहला ऐसा म्यूजियम है जिसमें किसी व्हेल के हार्ट को संरक्षित किया गया है।
आपने व्हेल को डिस्कवरी चैनल पर तो देखा होगा, दिल यहां देख लीजिए। उस विशालकाय जीव के दिल को 2014 में निकाला गया था। तब से इसे एक लैब में प्रिजर्व करके रखा गया था लेकिन अब इसे कानाडा के म्यूजियम में ले आया गया है।
2014 में ये ब्लू व्हेल कानाडा के समुद्री तटों पर मरी हुई मिली थी। 3000,000 पाउंड की ये मछली मरती है तो समुद्र में ही डूब जाती है लेकिन जब इसे किनारे पर मरा हुआ पाया गया तो जाल की मदद से बाहर निकाला गया और तब से ये ब्लू व्हेल एक लैब में प्रिसर्व करके रखा गया था।
म्यूजियम में संरक्षित करनेके बाद इस व्हेल का दिल लगभग 1000 साल तक सुरक्षित रह सकता है। ये वैज्ञानिकों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी कि उन्होंने समुद्र के बसे बड़े जीव के दिल को 1000 साल तक सुरक्षित रखने में कामयाब हुए।