Dekho Rajasthan Hamare Saath-देखो राजस्थान हमारे साथ

  • Home
  • Dekho Rajasthan Hamare Saath-देखो राजस्थान हमारे साथ

Dekho Rajasthan Hamare Saath-देखो राजस्थान हमारे साथ Dekho Rajasthan Hamare Saath, a leading online travel company was founded in the year 2012 by Manoj

05/08/2021
05/07/2021

29/06/2021


28 June 2021

24/06/2021
09/06/2021


डेली डिस्ट्रीब्यूशन

06/11/2020

Justice #

07/12/2019

DESCRIPTION
राष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर जोधपुर पहुंचे
एयरफोर्स स्टेशन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की अगवानी

जयपुर, 6 दिसम्बर। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार सायं 5 बजकर 40 मिनट पर एयरफोर्स स्टेशन के हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना के विमान द्वारा जोधपुर पहुंचे।

हवाई अड्डे पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति की ऊर्जा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, मुख्य सचिव श्री डी.बी गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन श्री भवानीसिंह देथा, जिला कलेक्टर प्रकाश श्री राजपुरोहित, पुलिस आयुक्त श्री प्रफुल्ल कुमार ने भी अगवानी की। राष्ट्रपति ने सभी से हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

सर्किट हाऊस में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की अगवानी

राष्ट्रपति के सर्किट हाऊस पहुंचने पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अगवानी की।

06/12/2019

बेहतर पब्लिक सर्विस डिलीवरी सरकार का मुख्य एजेण्डा
सुशासन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

जयपुर, 5 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की दिशा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो अधिकारी लापरवाही करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा बेहतर पब्लिक सर्विस डिलीवरी सरकार का मुख्य एजेण्डा है। इसकी धरातल पर मॉनीटरिंग के लिए अब हर माह जिला कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। साथ ही जिला कलेक्टर्स और जिला स्तरीय अधिकारियों के वार्षिक मूल्यांकन का एक आधार पब्लिक सर्विस डिलीवरी होगा। उसमें यह टिप्पणी भी अंकित की जाएगी कि उन्होंने आमजन को राहत देने के लिए कितनी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया।

श्री गहलोत गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला कलेक्टरों के साथ राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के प्रकरणों, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, सामाजिक पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के साथ ही आमजन से जुडे़ अन्य विषयों पर समीक्षा कर रहे थे।

संवेदनशीलता से काम करने की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर की

मुख्यमंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि कलेक्टर जिलों में सरकार का चेहरा हैं, जिला कलेक्टर संवेदनशीलता और सुशासन की मंशा के अनुरूप काम करें तथा जिले के प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली भी उसके अनुरूप होनी चाहिए। सरकार का यह प्रयास है कि जिला स्तर पर ही हल होने वाली समस्याओं के लिए आमजन को राजधानी तक नहीं पहुंचना पडे़। अगर ऎसे प्रकरण सामने आएंगे तो जिम्मेदार अधिकारी पर सरकार कड़ा रूख अपनाएगी। श्री गहलोत ने निर्देश दिए कि जिला कलेक्टर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कामकाज की रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजेंगे। कार्मिक सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव तथा मुख्य सचिव के साथ चर्चा कर मुख्यमंत्री के स्तर पर रिपोर्ट पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बांसवाड़ा के प्रभारी सचिव श्री अखिल अरोरा तथा पाली के प्रभारी सचिव श्री प्रीतम बी यशवंत के जिलों के दौरे पर नहीं जाने को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और निर्देश दिए कि मुख्य सचिव उनसे स्पष्टीकरण लें।

सर्विस डिलीवरी के लिए सीएमओ में होगी मॉनीटरिंग

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आमजन से जुडे़ विभागों की बेहतर सर्विस डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से भी मॉनीटरिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय जनसुनवाई सहित विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली पब्लिक सर्विस डिलीवरी की शिकायतों की मॉनीटरिंग करेगा।

वृद्धों, दिव्यांगों को वार्षिक सत्यापन के लिए नहीं काटने पडें चक्कर

श्री गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वार्षिक सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की बाध्यता को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें ऎसे लोग लाभान्वित होते हैं, जो वृद्धावस्था, दिव्यांगता, बीमारी एवं अन्य कारणों के चलते व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में असमर्थ रहते हैं। ऎसे लोगों को राहत देने के लिए अभियान चलाकर पटवारी और ग्राम सेवकों की मदद से लंबित सत्यापन का कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा करें।

ई-मित्र की मनमानी पर रोक के लिए समान दर करें निर्धारित

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-मित्र पर आमजन से जुड़ी सेवाओं का अलग-अलग शुल्क होने के कारण अधिक पैसा वसूलने की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न सेवाओं के लिए समान दर निर्धारित की जाए। इससे उनकी मनमानी पर अंकुश लगेगा और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निरोगी राजस्थान की अवधारणा पर काम कर रही है। उन्होंने कुछ जिलों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद रोगियों को दवाएं नहीं मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया और कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निशुल्क जांच योजना के भी प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्रियों की जनसुनवाई में मौजूद रहें अधिकारी

श्री गहलोत ने निर्देश दिए कि जिलों में प्रभारी मंत्री की जनसुनवाई में जिला कलेक्टर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आवश्यक रूप से मौजूद रहें। जिला प्रभारी सचिव तथा कलेक्टर प्रभारी मंत्री के साथ नियमित रूप से समन्वय रखें और उन्हें जिले के बारे में जरूरी फीडबैक देते रहें, ताकि सरकार के स्तर पर उचित निर्णय लिए जा सकें।

सतर्कता समितियों को बनाएं प्रभावी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर सतर्कता समितियों की नियमित बैठकें सुनिश्चित हों और इन्हें अधिक प्रभावी बनाया जाए। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रत्येक माह के तीसरे गुरूवार को इन समितियों की बैठक में पुलिस अधीक्षक भी आवश्यक रूप से मौजूद रहें और फरियादियों की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई सुनिश्चित करें। उपखण्ड स्तर पर भी इसकी नियमित बैठकें हों। साथ ही प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में गठित 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समितियों की भी नियमित बैठकें हों। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम को प्राथमिकता दें। इससे समस्याओं का वास्तविक फीडबैक मिल सकेगा।

तीन माह में निपटाएं दस साल से पुराने राजस्व मामले

श्री गहलोत ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में करीब 4 लाख 75 हजार प्रकरण लंबित होना गंभीर है। उन्होंने कहा कि राजस्व सचिव एवं जिला कलेक्टर इनकी समीक्षा कर समय पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से ज्यादा पुराने मामलों का 3 माह में, 5 वर्ष से अधिक पुराने मामलों का 6 माह में तथा 3 वर्ष से ज्यादा पुराने मामलों का 12 माह में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आमजन के लंबित कार्यों का एक ही स्थान पर त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन गांवों के संग तथ प्रशासन शहरों के संग अभियान जल्द ही चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन अभी से तैयारी शुरू करें।

हमारे फैसले के बाद जारी हुए 1.33 लाख से अधिक ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट

बैठक में बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण में अचल सम्पत्ति संबंधी प्रावधान हटाए जाने के बाद राज्य में 1 लाख 33 हजार से अधिक ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को राज्य की सेवाओं एवं शिक्षण संस्थाओं में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का अधिक से अधिक लाभ मिले, इस मंशा से हमारी सरकार ने इस आरक्षण की जटिलाएं हटाई थीं। खुशी की बात है कि लोगों को इसका लाभ मिलने लगा है।

मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता ने मुख्यमंत्री की जनसुनवाई तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रकरणों पर गंभीरता से अमल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो, इसके लिए जिला कलेक्टर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा करें।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री निरंजन आर्य ने कहा कि जिलों में वित्तीय अनुशासन बनाए रखना, जिला कलेक्टरों की जिम्मेदारी है। अगर वे इस दिशा में प्रयास करेंगे तो अनावश्यक व्यय को रोका जा सकेगा और यह पैसा जनहित से जुडे़ कार्यों में उपयोग हो सकेगा। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग श्री आर वेंकटेश्वरन, आयोजना विभाग के प्रमुख सचिव श्री अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

03/12/2019

आदिवासी महोत्सव का शुभारम्भ

अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी हैं आदिवासी
- राज्यपाल

जयपुर, 2 दिसम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आदिवासी समुदाय अभूतपूर्व प्रतिभा का धनी है। शिक्षा, रक्षा, पर्यावरण सुरक्षा व खेल प्रतिस्पर्र्धाओं सहित अभिनय के क्षेत्र में आदिवासी समुदाय ने दुनिया के सामने भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा है कि इस महोत्सव में लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक के लोगों ने भागीदारी निभाकर भारत की एकता का सुन्दर स्वरूप प्रदर्शित किया है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने जनजातीय मामलात मंत्रालय द्वारा आयोजित यहा जवाहर कला केन्द्र में राष्ट्रीय आदि महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव आदिवासियों द्वारा बनाये गए हस्तशिल्प को बेहतर विपणन उपलब्ध करायेगा।

राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम ने जनजातियों के सहयोग से रावण को परास्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के इतिहास में जनजातीय समुदाय का योगदान रहा है। महाराणा प्रताप ने भी जनजातियों के सहयोग से रण में दुश्मन को हराया। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान में जनजाति विश्वविद्यालय है। यह जनजातीय लोगों को आगे बढ़ाने में सहयोगी बन रहा है।

समारोह को ट्राइफेड के अध्यक्ष श्री रमेश चंद मीणा, विधायक श्री सतीश पूनिया व कार्यकारी निदशक श्रीमती संगीता महेन्द्रा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कायक्रम में आदिवासी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

02/12/2019

राजस्व मंत्री ने की शहीद पीराराम के नाम राजस्व गांव की घोषणा

जयपुर, 01 दिसंबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार को शहीद पीराराम थोरी के पैतृक गांव बाछड़ाउ पहुंचकर उनके परिजनाें को सांत्वना दी। उन्हाेंने राज्य सरकार की ओर से शहीद के परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शहीद पीराराम थोरी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्हाेंने कहा कि शहीद पीराराम के देश के प्रति योगदान को कभी नहीं भूला जा सकता है। उनका यह बलिदान सदियाें तक याद रहेगा। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शहीद पीराराम के परिजनाें से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्हाेंने राज्य सरकार की ओर शहीदों के परिजनाें को मिलने वाली सुविधाआें के साथ यथासंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने शहीद पीराराम थोरी के राजस्व गांव का नाम उनके नाम पर करने की घोषणा की। इसके अलावा विधायक एवं जिला प्रमुख कोष से 15 लाख तथा शहीद स्मारक एवं स्टेडियम के लिए 10 बीघा भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। इस दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पहले राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित अपने निवास पर जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हाेंने संबंधित विभागीय अधिकारियाें को आमजन की समस्याआें का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Address

273-C, Vivek Vihar, New Sanganer Road,

302019

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dekho Rajasthan Hamare Saath-देखो राजस्थान हमारे साथ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dekho Rajasthan Hamare Saath-देखो राजस्थान हमारे साथ:

  • Want your business to be the top-listed Travel Agency?

Share