22/02/2023
ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (GBBC) 2023 के परिणाम
चार दिवसीय बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम में बिहार ने शीर्ष 25 राज्यों में 23वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल भारत में प्रजातियों की संख्या 1033 थी जबकि इस साल यह बढ़कर 1058 पहुँच चुकी है। भारत पूरे विश्व मे दूसरे स्थान पर रहा जबकि चेकलिस्ट की संख्या में कोई अंतर नही देखने को मिला है।
बिहार के बर्ड वॉचर ने 17 से 20 फरवरी 2023 तक ई-बर्ड पर 150 चेकलिस्ट और 161 प्रजातियां दर्ज की है, इसे बिहार के 11 जिलों के पक्षी प्रेमियों द्वारा अपलोड किया गया है, जिसमें जमुई 117 प्रजातियों और 53 सूचियों के साथ आगे रहा, इसके बाद नालंदा, पटना, भागलपुर, नवादा, कटिहार अन्य का स्थान रहा । 2021 और 2022 में, बिहार ने क्रमशः पक्षियों की 33 और 50 सूची ही दर्ज हुआ था। बिहार में पिछले कुछ वर्षों में बर्ड वॉचिंग से बहुत लोग जुड़े हैं, ख़ासकर युवा वर्ग इस मे ख़ास रुचि ले रहे हैं जो कि पक्षी विज्ञान और उनके संरक्षण के दृष्टि से जरूरी भी है। हम सभी पक्षी प्रेमियों को अपने क्षेत्र में प्रजातियों के दस्तावेजीकरण और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्य को निरंतर प्रयास करना है।
जीबीबीसी के माध्यम से हम यह जान सकेंगे :
• राज्य में चिड़ियों का विस्तार किस तरह का है ?
• मौसम के अनुसार उनके रहवास में परिवर्तन कैसे हो रहा है?
• वर्ष दर वर्ष में उनमे क्या बदलाव हो रहा है ?
• पर्यावरण के अनुसार उनके व्यवहार में परिवर्तन को समझना
• चिड़ियों को देखने और उनकी चहचहाहट सुन तनाव से मुक्ति मिलती है, हम पर्यावरण और चिड़ियों से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।