रंत रैबार

रंत रैबार Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from रंत रैबार, Tourist Information Center, Karnprayag.

रंत रैबार
पहाड़ की आवाज़, हर दिल तक।
अपनी माटी, अपनी पहचान।

स्वागत है आपका “रंत रैबार” पेज पर। उत्तराखंड की संस्कृति और अपनी मिट्टी से जुड़ने के लिए हमारे पेज को लाइक, शेयर और फॉलो करें। धन्यवाद 🙏
https://www.facebook.com/rantraibar84/

19/04/2026

उज्जवलपुर डूंगरी–जसपुर मार्ग पर बना पुल, अब सफर हुआ आसान विधायक अनिल नौटियाल ने किया पुल का उद्घाटन

#रंत_रैबार

चांदपुर पट्टी के 30 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का आखिरकार उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल द्वारा ...
19/04/2026

चांदपुर पट्टी के 30 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का आखिरकार उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल द्वारा किया गया। करीब 16 साल से जिस पुल का इंतजार था, उसके बनने से अब लोगों को बड़ी राहत मिली है।

डूंगरी–जसपुर–उज्ज्वलपुर–नन्दासैंण से होते हुए आदिबद्री, कर्णप्रयाग, नारायणगढ़ और गैरसैंण जाने के लिए अब यह मार्ग कम समय में आसान और बेहतर विकल्प बन गया है। पहले जहां लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, वहीं अब सफर छोटा और सुविधाजनक हो गया है।

बरसात के दिनों में जहां पहले रास्ता बंद होने और जोखिम उठाकर नदी पार करने की परेशानी रहती थी, अब इस पुल के बनने से सालभर आवाजाही सुचारू रह सकेगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

#रंत_रैबार #चमोली

⚠️ महत्वपूर्ण जनसंदेश ⚠️गांव में कुछ आइसक्रीम बेचने वाले फेरी वाले आ रहे हैं, जिनके पास न तो किसी प्रकार का फूड सेफ्टी स...
12/04/2026

⚠️ महत्वपूर्ण जनसंदेश ⚠️
गांव में कुछ आइसक्रीम बेचने वाले फेरी वाले आ रहे हैं, जिनके पास न तो किसी प्रकार का फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट है और न ही उनकी आइसक्रीम की गुणवत्ता की कोई पुष्टि है।
ऐसे खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं और बच्चों के लिए तो यह विशेष रूप से जोखिम भरा है।

👉 सभी ग्रामवासियों से अनुरोध है:
बच्चों को इस तरह की आइसक्रीम खाने से रोकें
स्वयं भी ऐसे उत्पादों से दूर रहें
केवल प्रमाणित और सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें
🙏 स्वस्थ रहें, जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें

#रंत_रैबार #चमोली

08/04/2026

पहाड़ों की वो सुबहें अब कहीं खो सी गई हैं…
जहाँ हर दिन की शुरुआत इस पक्षी की “कुहू-कुहू” से होती थी।

#रंत_रैबार

क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई में आई कमी को लेकर प्रशासन ने अहम सूचना जारी की है। फिलहाल आपूर्ति में थोड़ी ...
08/04/2026

क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई में आई कमी को लेकर प्रशासन ने अहम सूचना जारी की है। फिलहाल आपूर्ति में थोड़ी रुकावट चल रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।

प्रशासन ने साफ किया है कि यह समस्या अस्थायी है और सप्लाई को सामान्य करने के लिए संबंधित विभाग लगातार काम कर रहा है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि बिना जरूरत के अतिरिक्त सिलेंडर स्टॉक न करें और गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करें, ताकि सभी तक बराबर मात्रा में गैस पहुंच सके।

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु कर दिया जाएगा, साथ ही जनता से यह भी अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व सहयोग बनाए रखें।


#रंत_रैबार #चमोली रंत रैबार

जानिए कुछ खास बदलाव      #रंत_रैबार  #चमोली
07/04/2026

जानिए कुछ खास बदलाव

#रंत_रैबार #चमोली

बिखौती कर्ण महोत्सव 2026 कर्णप्रयाग      #रंत_रैबार  #बिखौती  #कर्णप्रयाग
07/04/2026

बिखौती कर्ण महोत्सव 2026 कर्णप्रयाग

#रंत_रैबार #बिखौती #कर्णप्रयाग

उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा मौका!इच्छुक अभ्यर्थी जल्द ही जारी होने वाली आधिकारिक सूचना के अनुसार आ...
04/04/2026

उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती
युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
इच्छुक अभ्यर्थी जल्द ही जारी होने वाली आधिकारिक सूचना के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

RTE के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गईअब अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। RTE एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को...
02/04/2026

RTE के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

अब अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। RTE एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन अभिभावकों ने अभी तक अपने बच्चों का आवेदन नहीं किया है, वे अब बढ़ी हुई तिथि तक आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

RTE Admission Form Date Extended

अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जल्द आवेदन करें।


देर रात आदिबद्री के खेती गांव के पास 108 की गाड़ी बीच सड़क में ही पलट गई।अब सवाल ये है कि ये आपातकालीन सेवा है या खुद आप...
01/04/2026

देर रात आदिबद्री के खेती गांव के पास 108 की गाड़ी बीच सड़क में ही पलट गई।
अब सवाल ये है कि ये आपातकालीन सेवा है या खुद आपातकाल बनने की तैयारी?
इतनी भी क्या जल्दी कि मरीज तक पहुँचने से पहले ही खुद हादसे का शिकार हो जाए।देर रात आदिबद्री के खेती गांव के पास 108 की गाड़ी बीच सड़क में ही पलट गई।

#रंत_रैबार #108 #चमोली

1 अप्रैल से होने लगेंगे ये बदलाव ✍️ कृपया ध्यान दें और याद रखें - ऑनलाइन भुगतान 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।1 अप्रैल,...
01/04/2026

1 अप्रैल से होने लगेंगे ये बदलाव ✍️

कृपया ध्यान दें और याद रखें - ऑनलाइन भुगतान 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।
1 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन भुगतान करने का तरीका, OTP डालने का तरीका और आपके बैंक खाते की सुरक्षा का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा।

1) 1 अप्रैल, 2026 से लागू होने वाला पहला नियम है डायनामिक टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन।

- इसका मतलब है कि अब आपके हर भुगतान की जाँच की जाएगी कि वह कहाँ से किया जा रहा है।

2) दूसरा नियम यह है कि आप बैंकिंग ऐप में स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग नहीं कर पाएंगे। यह पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।

- ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि स्कैमर किसी भी डेस्क के माध्यम से आपकी स्क्रीन रिकॉर्ड करते हैं और वहाँ से वे OTP और पासवर्ड का पता लगाकर आपके मोबाइल से पैसे निकाल लेते हैं।

3) तीसरा नियम यह है कि आप रात के समय होने वाले लेन-देन को लॉक कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि बैंकों ने अपने एप्लिकेशन में यह नियम बनाया है कि यदि आप चाहें, तो रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक अपने लेन-देन को लॉक कर सकते हैं।

इस दौरान, कोई भी आपके खाते से एक रुपया भी नहीं निकाल पाएगा।

4) चौथा नियम यह है कि जैसे ही आप कोई धोखाधड़ी वाला ऐप या मैलवेयर डाउनलोड करेंगे, आपको चेतावनी सूचना मिलेगी।

5) पांचवा नियम यह है कि ओटीपी सिस्टम में बड़ा बदलाव होने वाला है।

इसका मतलब यह है कि एसएमएस के माध्यम से ओटीपी भेजना प्रतिबंधित होगा। आपको ओटीपी आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले एप्लिकेशन या बैंकिंग ऐप में मिलेगा।

6) छठा नियम यह है कि प्रत्येक लेन-देन पर आपसे अतिरिक्त प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि आप 2000 रुपये का लेन-देन करते हैं और अचानक 2000 रुपये का लेन-देन होता है, तो आपको अतिरिक्त प्रश्न पूछे जा सकते हैं। यदि आपके खाते से 50,000 रुपये, 100,000 रुपये या इससे अधिक की राशि निकाली जाती है, तो आपसे आपकी माता का नाम, आपने किस स्कूल में पढ़ाई की है, या आपके द्वारा दर्ज किए गए किसी भी सुरक्षा प्रश्न के बारे में पूछा जा सकता है। यदि आप सही उत्तर देते हैं, तो यह समझा जाएगा कि आप लेनदेन कर रहे हैं। अन्यथा, बैंक को सूचना मिल जाएगी कि कोई धोखाधड़ी करने वाला हो सकता है।

7) सातवां नियम व्यवहार बायोमेट्रिक्स है।

- इसका अर्थ है कि आपका बैंकिंग एप्लिकेशन आपके टाइप करने के तरीके, टाइपिंग की गति और स्क्रीन के उपयोग के तरीके से पुष्टि करेगा कि आप वहां मौजूद हैं या नहीं।

8) आठवां और अंतिम नियम आधार और बायोमेट्रिक्स है।

- यदि आप बैंकिंग ऐप से 5,00,000 रुपये, 8,00,000 रुपये, 10,00,000 रुपये जैसी बड़ी राशि का लेनदेन करते हैं, तो आपसे आपका आधार लिंक, फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन मांगा जाएगा।

#रंत_रैबार

धारी देवी के दरबार में ये कैसा दृश्य?जहाँ आस्था सिर झुकाती है, वहाँ अब शराब की खाली बोतलें सिर उठाए खड़ी हैं। श्रीनगर के...
30/03/2026

धारी देवी के दरबार में ये कैसा दृश्य?

जहाँ आस्था सिर झुकाती है, वहाँ अब शराब की खाली बोतलें सिर उठाए खड़ी हैं। श्रीनगर के धारी देवी मंदिर परिसर में घाट किनारे फैली गंदगी सिर्फ कचरा नहीं है… ये हमारी सोच का आईना है।

एक तरफ लोग मन्नतें लेकर आते हैं, दूसरी तरफ कुछ लोग उसी जगह की पवित्रता को पैरों तले कुचल जाते हैं। सवाल सिर्फ प्रशासन से नहीं, हम सब से है क्या हमारी श्रद्धा सिर्फ मंदिर की देहरी तक सीमित है?

जरूरत है सख्त निगरानी की, लेकिन उससे पहले जिम्मेदारी की।
धारी देवी सिर्फ एक मंदिर नहीं, हमारी आस्था की पहचान है… इसे यूं बिखरने न दें।

आवाज़ उठाइए, ताकि अगली बार वहाँ बोतलें नहीं, भक्ति दिखे।

#रंत_रैबार रंत रैबार

Address

Karnprayag

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रंत रैबार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share