MOUNT of SONKH TEELA

MOUNT of SONKH TEELA सौंख स्थित कई शताब्दी पुराना गढ़वाल टीला अपने गर्भ में कई रहस्यों को छिपाए है।

सौंख टीला भ्रमण – स्थानीय सहभागिता का सराहनीय प्रयासआज सौंख टीले पर स्थानीय लोगों द्वारा भ्रमण किया गया। इस अवसर पर दैनि...
16/12/2025

सौंख टीला भ्रमण – स्थानीय सहभागिता का सराहनीय प्रयास

आज सौंख टीले पर स्थानीय लोगों द्वारा भ्रमण किया गया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के संवाददाता भूपेंद्र चौधरी, अमर उजाला के संवाददाता अनिल कुमार, श्री रामलीला सेवा मंडल, सौंख के अतिथि प्रकोष्ठ से श्री सदानंद शर्मा, मां चामुंडा सेवा समिति से श्री बनवारी लाल अग्रवाल, सौंख गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री राजेश गोस्वामी जी, श्री राजकुमार अग्रवाल जी, श्री सोनू जी, श्री मोहन शर्मा जी सहित लगभग 15 गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

भ्रमण के दौरान सभी ने बाउंड्री वॉल, स्थानीय संरक्षण, मिनी संग्रहालय आदि विषयों पर अपने उपयोगी सुझाव साझा किए। मौके पर श्री भूरा सिंह एवं श्री तिलक सिंह कुंतल भी उपस्थित रहे।

यह पहल सौंख टीले के संरक्षण, संवर्धन और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

09/12/2025

🌿🕊️ SONKH TEELA – प्राचीन विरासत का जीवित प्रमाण 🕊️🌿

By: Tilak Singh Kuntal

सौंख टीला पर आज का अद्भुत दृश्य मन को छू गया।
हरी-भरी प्रकृति के बीच तोते दाना चुगते हुए दिखाई दिए—और साथ ही कई दुर्लभ एवं विदेशी पक्षी भी उड़ते हुए इस स्थान की शांति को और पवित्र बना रहे थे।
यह स्थान केवल एक पुरातात्विक धरोहर नहीं, बल्कि प्रकृति का एक जीवंत मंदिर है।

SONKH TEELA, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार के पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है,
मथुरा की प्राचीन संस्कृति, कृष्ण कालीन इतिहास और प्रकृति की अनमोल धरोहरों को अपने भीतर समेटे हुए है।

यहाँ आने वाला हर व्यक्ति इतिहास की गूंज, प्रकृति की शांति और संस्कृति की गर्माहट एक साथ महसूस करता है।

🐦 तोते दाना चुगते हुए
🦜 विदेशी पक्षियों की उड़ान
🌳 प्राकृतिक हरियाली से घिरा वातावरण
🏛️ हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति का वैभव

सौंख टीला सचमुच एक ऐसा स्थान है जिसे देखने के बाद मन बार-बार आने को कहता है।

— Tilak Singh Kuntal
(समाजसेवी, शोध एवं संस्कृति प्रेमी)

🌿 SONKH TEELA, MATHURA 🌿राष्ट्रीय धरोहर का गौरवआज National Institute of Heritage, Noida के शोधार्थियों द्वारासौंख टीला (...
28/11/2025

🌿 SONKH TEELA, MATHURA 🌿
राष्ट्रीय धरोहर का गौरव

आज National Institute of Heritage, Noida के शोधार्थियों द्वारा
सौंख टीला (Sonkh Teela) का विशेष निरीक्षण/अध्ययन किया गया।

यह ऐतिहासिक स्थल न केवल ब्रज संस्कृति की प्राचीनता का प्रतीक है,
बल्कि भारतीय सभ्यता के अनगिनत रहस्यों को भी समेटे हुए है.

शोधार्थियों की यह महत्वपूर्ण यात्रा
सौंख टीला संरक्षण, अध्ययन एवं इसके ऐतिहासिक महत्व को एक नई दिशा प्रदान करेगी।

हमारा उद्देश्य —
सौंख टीला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना और इसे संरक्षित करना।

जय श्री कृष्ण 🙏

Address

Sonkh
Mathura
281123

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MOUNT of SONKH TEELA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share