31/05/2026
🕋 हज की मुबारकबाद और वापसी का सफर ✈️
अल्हम्दुलिल्लाह! आपका हज मुकम्मल हो गया
अल्लाह पाक आपकी इबादात, दुआएं और कुर्बानियों को क़बूल फरमाए। आमीन।
अब जबकि आप अपने वतन और अपने मकाम वापस लौट रहे हैं, तो वापसी के पुरसुकून सफर के लिए आपको सामान (Luggage) की तैयारी बिल्कुल इसी तरह करनी है जैसे जाते हुए की थी। बराए करम एयरपोर्ट पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए दर्ज ज़ैल गाइडलाइंस का खास ख्याल रखें:
🧳 सामान (Luggage) की अहम तफ्सीलात:
आप अपने साथ कुल मिलाकर दर्ज ज़ैल वज़न ला सकते हैं:
बड़े बैग्स (Checked Luggage): 20 - 20 किलोग्राम के सिर्फ दो (2) बैग्स।
खजूर की पेटी का उसूल: अगर आप अपने साथ खजूर की पेटी ला रहे हैं, तो एक 20 किलो का बैग और एक 20 किलो खजूर की पेटी होनी चाहिए। (यानी खजूर शामिल करने पर एक बड़ा बैग कम करना होगा)।
हैंड बैगेज / पिट्ठू बैग (Hand Cabin Bag): पीठ पर लटकाने वाला स्कूल टाइप बैग या केबिन बैग, जिसका वज़न ज़्यादा से ज़्यादा 7 किलोग्राम होना चाहिए।
💧 आबे-ज़मज़म (Zamzam Water) के लिए ज़रूरी हिदायत:
ज़मज़म साथ लाने की ज़रूरत नहीं: तमाम हुज्जाजे कराम को आबे-ज़मज़म का कैन दिल्ली एयरपोर्ट पर हज कमेटी की जानिब से फराहम किया जाएगा, इसलिए इसे वहां से साथ लोड करने की ज़रूरत नहीं है।
सामान में न रखें: आबे-ज़मज़म को अपने बड़े बैग्स या सामान (Luggage) के अंदर बिल्कुल न रखें। अगर आपने सामान में पानी रखा, तो एयरपोर्ट वाले इसे चेकिंग के दौरान निकाल कर बाहर फेंक देंगे और आपका सामान भी खराब हो सकता है।
अल्लाह आपका सफर आसान और मुबारक करे!
मिन जानिब:
खिज्र हयात
हज ट्रेनर, दिल्ली