16/08/2026
दीन इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास से 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
संवाददाता रूपक वर्मा-पीलीभीत।
आपको बताते चलें कि दीन इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल सरदार नगर,(अमरिया-पीलीभीत)में
15 अगस्त कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ-साथ तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें स्कूल विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।नन्हे मुन्हें बच्चों में भी अपने देश राष्ट्र के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला।जय हिंद,जय भारत,
भारत माता की जय,
वंदे मातरम के साथ,
अमर शहीदों के नाम के भी नारे गूंज रहे थे भारत माता की जय,देश भक्ति के गीतों के रंग में सभी रंगते,झूमते नाचते नजर आए।राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया और फिर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से बताया और बोली कि "कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है!"
आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उन अनगिनत बलिदानों का प्रतीक है जिन्होंने हमें आज की आज़ाद फिज़ाओं में सांस लेने का मौका दिया। आज हम सब मिलकर अपने देश का गौरवशाली 15 अगस्त मना रहे हैं।
जब देशप्रेम का संगीत फिज़ाओं में घुलता है, तो दिल अपने आप झूम उठता है। इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए हमारे विद्यालय के होनहार छात्र/छात्राएं देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर एक संदेश भी देते हैं अपने राष्ट्र के प्रति हमेशा खड़े रहना चाहिए।
इसी जोश के साथ, छात्र/छात्राओं ने सुंदर सुंदर देशभक्ति समूह गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कक्षा छः से निदा,कक्षा सात से सुमैया फातिमा, केजी कक्षा से गजेंद्र,कक्षा आठ से योगेश्वरी और अजान आदि छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।
श्रीमती शैफा मैम,अंजली मैम,ममता मैम,राजविंदर मैम,मिस निदा मैम,मिस गुलनाज़ मैम,मिस नमरा मैम
आदि इस पावन राष्ट्रीय पर्व में सम्मिलित रहे।