Cheta the land of warrior

Cheta the land of warrior Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Cheta the land of warrior, तहसील कुपवी जिला शिमला हिमाचल प्रदेश, Shimla.

इतिहास रचने वाले युवा प्रधान राहुल सिंह जेलदार ने संभाला कार्यभारग्राम पंचायत चड़ौली में आज नवनिर्वाचित प्रधान राहुल सिं...
27/06/2026

इतिहास रचने वाले युवा प्रधान राहुल सिंह जेलदार ने संभाला कार्यभार

ग्राम पंचायत चड़ौली में आज नवनिर्वाचित प्रधान राहुल सिंह जेलदार ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। मात्र 25 वर्ष की आयु में प्रधान बने राहुल सिंह जेलदार ने 426 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कर न केवल चड़ौली पंचायत बल्कि पूरे चेता क्षेत्र और कुपवी तहसील के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार तहसील के इतिहास में आज तक किसी भी प्रधान पद के उम्मीदवार ने इतने बड़े अंतर से विजय प्राप्त नहीं की।

पेशे से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तथा प्रतिष्ठित जेलदार परिवार से संबंध रखने वाले राहुल सिंह जेलदार की इस ऐतिहासिक जीत को युवा नेतृत्व, शिक्षा और जनविश्वास की जीत माना जा रहा है।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, युवा एवं पंचायतवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राहुल सिंह जेलदार ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक जनादेश उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पंचायत के सर्वांगीण विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, खेल, सड़क, पेयजल और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

426 वोटों की इस ऐतिहासिक जीत ने राहुल सिंह जेलदार को क्षेत्र के उभरते युवा जनप्रतिनिधियों में एक नई पहचान दिलाई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत चड़ौली विकास और जनसेवा की नई मिसाल कायम करेगी।

हमारे कुपवी क्षेत्र की शान और गौरव – प्रतिष्ठित, सम्माननीय एवं ऐतिहासिक जेलदार ख़ानदान के युवा सुपुत्र श्री राहुल सिंह ज...
07/11/2025

हमारे कुपवी क्षेत्र की शान और गौरव – प्रतिष्ठित, सम्माननीय एवं ऐतिहासिक जेलदार ख़ानदान के युवा सुपुत्र श्री राहुल सिंह जेलदार को अधिवक्ता (Advocate) के रूप में अधिकृत नियुक्ति प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

स्वर्गीय जेलदार कुम्बिया राम जी ने जिस परंपरा की नींव नेतृत्व, त्याग, न्याय और सेवा के मूल्यों पर रखी थी, उसी विरासत को आज राहुल सिंह जी ने अपने कर्म, परिश्रम और संकल्प से पुनः जीवंत किया है।
यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उस परिवारिक संस्कार, अनुशासन और जनसेवा की भावना का प्रतीक है, जिसने सदैव समाज के कल्याण को सर्वोपरि रखा।

जेलदार परिवार का इतिहास कुपवी क्षेत्र की अस्मिता से गहराई से जुड़ा रहा है — इस परिवार ने हमेशा नेतृत्व, एकता और सामाजिक उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाई है।
राहुल सिंह जी का अधिवक्ता के रूप में चयन इस गौरवशाली परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है।

हम सबको पूर्ण विश्वास है कि राहुल सिंह जी अपने ज्ञान, निष्ठा और न्यायप्रियता से न केवल न्याय के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेंगे, बल्कि अपने क्षेत्र और परिवार का नाम भी पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे।

आपके पिता श्री, माता जी, एवं पूरे परिवार के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से प्रेरित यह उपलब्धि निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

जेलदार परिवार, चड़ौली-बागी क्षेत्र एवं समस्त कुपवी वासियों की ओर से
श्री राहुल सिंह जेलदार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हृदयपूर्वक बधाई, शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।
आपका जीवन सदैव न्याय, सेवा और प्रतिष्ठा के पथ पर अग्रसर रहे यही शुभाशंसाएँ

ग्राम पंचायत चड़ौली के प्रतिष्ठित और गौरवशाली दसाईक खानदान से संबंध रखने वाले, ऊर्जावान, मिलनसार, सशक्त विचारों के धनी त...
29/10/2025

ग्राम पंचायत चड़ौली के प्रतिष्ठित और गौरवशाली दसाईक खानदान से संबंध रखने वाले, ऊर्जावान, मिलनसार, सशक्त विचारों के धनी तथा संगठन के प्रति समर्पित युवा नेता भाई एन.डी. दसाईक को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुपवी का महामंत्री नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भाई एन.डी. दसाईक सदैव से युवाओं की आवाज़ और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रतीक रहे हैं। पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चौपाल के मुख्य प्रवक्ता के रूप में उन्होंने संगठन की नीतियों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
वर्तमान में चाड यूथ क्लब के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने युवाओं को एकजुट कर समाजसेवा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से गाँव और क्षेत्र के विकास में सराहनीय योगदान दिया है।

उनकी यह नई ज़िम्मेदारी न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सम्पूर्ण कुपवी क्षेत्र के युवाओं और ग्राम पंचायत चड़ौली के लिए गर्व का क्षण है।
उनकी साफ सोच, ईमानदार छवि और नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुपवी को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

भाई एन.डी. दसाईक जैसे कर्मठ और संघर्षशील युवाओं पर पार्टी और समाज को गर्व है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि वे संगठन के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए युवाओं की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाएँगे और क्षेत्र के विकास में एक नई मिसाल कायम करेंगे।

शिवपुर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम – मुख्य अतिथि युवा समाजसेवीं राकेश पचनाईक एन.डी. दसाइक, संजू रावत, मनु रावत की उपस्...
25/10/2025

शिवपुर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम – मुख्य अतिथि युवा समाजसेवीं राकेश पचनाईक एन.डी. दसाइक, संजू रावत, मनु रावत की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण आयोजन
शिवपुर, जिला सिरमौर: आज शिवपुर में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल की समृद्ध लोकसंस्कृति और युवा प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे — युवा समाजसेवी राकेश पचनाईक चाड यूथ क्लब के अध्यक्ष एन.डी. दसाइक, पचनाईक यूथ क्लब टिककर के अध्यक्ष, विनोद पचनाईक युवा नेता संजू रावत, और युवा नेता एवं समाजसेवी मनु रावत।

मुख्य अतिथियों ने मंच पर प्रस्तुत बच्चों और युवाओं द्वारा किए गए लोकनृत्य, पारंपरिक गीत और सांस्कृतिक झांकियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपनी जड़ों और लोक परंपराओं से जुड़े रहें और समाज के उत्थान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। आयोजन में शामिल ग्रामीणों और प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, ग्रामवासियों और मुख्य अतिथियों का हृदय से धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे।
यह सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल हिमाचल की धरोहर को संजोने का प्रतीक है, बल्कि युवा ऊर्जा और सामाजिक सहभागिता की भी मिसाल प्रस्तुत करता है।

आज कुपवी में चेता स्टूडेंट वेलफेयर कुपवी के नेतृत्व मेंपंजाब यूनिवर्सिटी SCA चुनाव में Joint Secretary पद पर रोहित नेगटा...
23/10/2025

आज कुपवी में चेता स्टूडेंट वेलफेयर कुपवी के नेतृत्व में
पंजाब यूनिवर्सिटी SCA चुनाव में Joint Secretary पद पर रोहित नेगटा जी की शानदार जीत की ख़ुशी में
भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस अवसर पर सभी चेता वासी एकजुट हुए, और क्षेत्र में उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में हमारे माननीय विधायक महोदय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, युवा वर्ग एवं छात्र संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने रोहित नेगटा जी को इस जीत पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह जीत
कुपवी वासियों की एकता, मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

चाड यूथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र दसाइक  को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ
28/04/2025

चाड यूथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र दसाइक को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

ये सुन्दर सा गाँव है पाशी दल के सबसे लोकप्रिय शक्तिशाली  खूँद खुनेउ ख़श का गढ़ भालू प्रकृति का ऐसा खूबसूरत नजारा देखने क...
28/04/2025

ये सुन्दर सा गाँव है पाशी दल के सबसे लोकप्रिय शक्तिशाली खूँद खुनेउ ख़श का गढ़ भालू प्रकृति का ऐसा खूबसूरत नजारा देखने को कम ही मिलता है
जय शिरगुल महाराज
जय जागा माता

Address

तहसील कुपवी जिला शिमला हिमाचल प्रदेश
Shimla

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cheta the land of warrior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share