11/08/2026
उत्तराखंड के चमोली में कुदरत का कहर, देखते ही देखते टूटा पुल,
Chamoli Flash Flood Video: उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार (11 अगस्त) को मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया. मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग पर तमक नाले में अचानक आई बाढ़ ने कुछ ही पलों में भारी तबाही मचा दी. तेज बहाव इतना शक्तिशाली था कि उसने सड़क पर बने बेली ब्रिज को ही बहा दिया. इसी दौरान एक वाहन भी पानी की चपेट में आ गया. हादसे में सीमा सड़क संगठन के एक चालक के लापता होने की जानकारी सामने आई है.