25/08/2025
समरकोट जिला शिमला के ऊपरी भाग रोहडू क्षेत्र का एक हिस्सा है जो रोहडू से लगभग 18 किलोमीटर आगे है। रोहड़ू भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक शहर और एक पर्यटक स्थल है। यह पब्बर नदी के तट पर है और शिमला शहर से लगभग 115 किमी दूर है। इसकी औसत ऊंचाई 1,525 मीटर (5,003 फीट) है। रोहडू से आपको रामपुर, रिकांगपिओ, दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़, ऊना, कांगड़ा तक की बसें तो मिल जाएगी लेकिन कुल्लू-मनाली, पठानकोट, चम्बा-कटड़ा, सुंदरनगर-मण्डी, जोगिंद्रनगर जैसे स्थानों में जाने के लिए आपको शिमला से ही बस लेनी पड़ेगी। आइए आज जानते है समरकोट से चंडीगढ़ चलने वाले इस बस के बारे में..... यह बस सूंगरी जो की समरकोट से भी लगभग 11 किलोमीटर आगे है उधर से चलती है और समरकोट से रोहडू, हाटकोटी, खड़ा पथर, ठियोग, शिमला, सोलन, परवाणू और कालका होते हुए चंडीगढ़ 43 के लिए चलती है आइए अब इसके रूट के बारे में जानते है: 🌹🌹🌹
🎄🎄🎄सूंगरी समरकोट से चंडीगढ़ की ओर🎄🎄🎄
🌻सूंगरी से चलने का समय: सुबह 6 बजे
🌻समरकोट से चलने का समय: सुबह 06:30 बजे
🌻रोहडू से चलने का समय: सुबह 07:30 बजे
🌻शिमला से चलने का समय: दोपहर 01:30 बजे
🌻सोलन से चलने का समय: दोपहर 02:30 बजे
🌻चंडीगढ़ 43 पहुंचने का समय: शाम 5 बजे
🎄🎄🎄चंडीगढ़ से रोहडू की ओर🎄🎄🎄
🌻चंडीगढ़ 43 से चलने का समय: रात 08:20 बजे
🌻सोलन पहुंचने का समय: रात 11:00 बजे
🌻शिमला पहुंचने का समय: रात 12:00 बजे
🌻रोहडू पहुंचने का समय: सुबह 6 बजे
🌞समरकोट से चंडीगढ़ की दूरी: 260 किलोमीटर 🌞
🌞रोहडू से चंडीगढ़ की दूरी: 242 किलोमीटर 🌞
🌞रोहडू से चंडीगढ़ का किराया: 520 रुपए 🌞
Note: रोहडू डिपो की बस सुंदरनगर और मण्डी आती जरूर है लेकिन वो रोहडू से नहीं आती वो टिक्कर से मण्डी के लिए आती है इसलिए उस बस को रोहडू से नहीं गिना जाएगा, वह बस पिछली शाम को रोहडू से टिक्कर चली जाती है रात्रि ठहराव टिक्कर में होता है और सुबह वहीं से मण्डी के लिए चलती है।