13/08/2026
हाईवे से हटने जा रही बैरिकेडिंग; एमजी रोड की नालियां भी होंगी चौड़ी
आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम इस माह नेशनल हाईवे-19 स्थित आइएसबीटी से सिकंदरा तिराहा तक बैरिकेडिंग हटाना शुरू कर देगी। एमजी रोड की नालियों को भी चौड़ा किया जाएगा। इससे बरसात में जल निकासी में परेशानी नहीं आएगी। हाईवे और एमजी रोड के कार्यों का सर्वे चल रहा है। यह सर्वे पांच से सात दिनों में पूरा होगा।
यूपीएमआरसी की टीम एक साथ 24 किमी मेट्रो ट्रैक को बना रही है। पहले कारिडोर में आठ किमी और दूसरे में 16 किमी ट्रैक है। बिजलीघर चौराहा से आइएसबीटी स्टेशन तक पांच स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। इन स्टेशनों को रेल संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। गुरु का ताल और सिकंदरा तिराहा स्टेशनों का तेजी से निर्माण चल रहा है। हाईवे-19 पर ट्रैक बनकर तैयार हो गया है।