11/07/2026
जांबवा–पिथोल बॉर्डर (मध्य प्रदेश) पर देर रात वाहनों को रोककर दस्तावेज़ जांच की जा रही थी। मौके पर कुछ निजी व्यक्ति भी मौजूद थे। मैंने एक व्यक्ति से उसका आईडी कार्ड मांगा, लेकिन उसने कोई पहचान पत्र नहीं दिखाया।
मैं यह स्पष्ट करता हूँ कि मुझसे एंट्री फीस नहीं मांगी गई। हालांकि, वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले वहां मौजूद कई वाहन चालकों का कहना था कि वाहनों को एंट्री के नाम पर साइड में खड़ा कराया जाता है।
मैं मध्य प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि कोई अनधिकृत व्यक्ति सरकारी कार्य करता पाया जाए तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूँ।