03/05/2026
हिमाचल सरकार ने मनाली में पर्यटकों के लिए मोबाइल और गैजेट्स चार्ज करने का प्वाइंट लगाया…
और कुछ ही घंटों में लोगों ने उसे कूड़ेदान बना दिया।
समस्या सुविधा की कमी नहीं है,
समस्या मानसिकता की है।
जब तक लोगों में खुद की जिम्मेदारी और अनुशासन नहीं आएगा,
तब तक “स्वच्छ भारत” जैसे अभियान सिर्फ पोस्टर और भाषणों तक ही सीमित रहेंगे।
कभी-कभी लगता है कि इस देश को बदलने के लिए सख्त नियम और सख्त कार्रवाई ही एकमात्र रास्ता है।
वरना हम हर अच्छी चीज़ को बर्बाद करने की आदत से बाहर ही नहीं आएंगे।