Buyer and seller of land in Ahmedabad Mo.+919898999927

10/03/2015

इसे पढ़े और जाने जीरो बैलेंस में सिम कार्ड का मोबाइल नंबर मालूम करने का तरीका।

1. AIRTEL *121*9 #
2. AIRCEL
On your aircel mobile dial *122*131 # or *888 #
3. TATA DOCOMO
To find docomo sim no. dial *1 # or *580 # or *124 #
4. RELIANCE
On your reliance mobile dial *1 # or *111 #
5. IDEA
To find idea sim no. dial *1 # or *789 # or *100 # or *131*1 #
6. VODAFONE
On your vodafone mobile dial *555 # or *555*0 # or *111*2 #
7. LOOP
To find loop mobile sim no. dial *1 # or *001 #
8. VIRGIN MOBILE
On your virgin mobile dial *1 #
9. VIDEOCON
To find videocon mobile sim no. dial *1 #
10. BSNL
Call 24365 and ask them And You just need to send a GPRSPRE to 53733 from your BSNL sim card.
11. UNINOR
To find videocon mobile sim no Dial Number *555 # or *222*4 #.

(नोट: किसी किसी राज्य में ये कोड अनुपयोगी हो सकते हैं)

Ahmedabad
16/02/2015

Ahmedabad

04/03/2014
05/02/2014

बिवी का प्रोफेशन और खाने का जायका-ः

*अगर बिवी मिडिया में है-ः
खाने में मिर्च मसाला खूब लगा होगा।

*अगर बिवी डॉक्टर है-ः
सब्जियाँ सलिके से कटी होंगी।

*बिवी इंजिनियर है-ः
सब्जी जायकेदार मिलेगी,
पर पता ही नही चलेगा कि कौन सा मसाला यूज हुआ।

*वकिल बिवी-ः
पनीर बोल कर जिमीकंद पड़ोस देगी।

*नेता बिवी-ः
बस आश्वासन देकर भूखा बिठायेगी,
फिर बाहर आपके पैसो से खाने जायेगी।

*बॉस बिवी-ः
बेटा ये तो तुमसे ही खाना बनवायेगी।

*नई-नवेली शर्मीली बिवी-ः
खाना खाते ही शरमा के पूछेगी,
'ऐ!जी नमक ठिक डला है ना?'
""

14/01/2014

• जब कोई पैगाम हम दे नहीं पाते ,
जब कोई नगमा हम सुना नही पाते ,
यू मत समझना हम भूल गये आपको ,
खयाल तो आता है बस लफ्ज मिल नहीं पाते.....

09/01/2014

FBI में खतरनाक कातिलो की भर्ती चल रही थी
तीन लोगों को अंतिम परीक्षा के लिए चयनित किया गया जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थे.
अंतिम परीक्षा के दिन FBI एजेंटों ने पहले पुरुष को बंदूक दी और एक कमरे में लेकर गए, उससे कहा गया कि चाहे परिस्थितियां जो भी हों तो तुम्हें अंदर बैठी अपनी पत्नी की हत्या करनी है.
पहला पुरुषः आप मजाक कर रहे हैं, मैं कभी भी अपनी पत्नी की हत्या नहीं कर सकता.
एफबीआई एजेंटः तब यह नौकरी आपके लिए नहीं है आप अपनी पत्नी को लेकर घर जाइए.
दूसरे पुरुष से भी ऐसा ही करने के लिए कहा गया, वो हिम्मत करके कमरे में गया. पांच मिनट के बाद वो रोता हुआ बाहर निकला. एफबीआई ने उसे भी फेल कर दिया.
अंत में महिला को कमरे में अपने पति की हत्या करने के लिए भेजा गया
महिला बंदूक लेकर अंदर गई, एक के बाद एक गोलियां चलने की आवाज आई, फिर पटकने, चीखने, चिल्लाने की आवाज आई.
अंत में करीब बीस मिनट बाद महिला कमरे से बाहर निकली.
महिला ने कमरे से निकलकर कहाः बंदूक में नकली गोलियां थीं इसलिए मुझे कुर्सी से पीट-पीटकर ही पति की जान लेनी पड़ी.""

03/01/2014

- राकेश ठंड से कांप रहा था, उसके पुत्र ने डॉक्टर को फोन मिलाया और बोला- डॉक्टर साहब जल्दी से घर आ जाओ।
डॉक्टर- क्यों क्या हुआ?
राकेश का पुत्र- बीमारी का तो पता नही डॉक्टर साहब लेकिन पापा सुबह से वाइब्रेशन मोड पर हैं।
- एक डॉक्टर की शादी नर्स से हो जाती है।
डॉक्टर के मित्र ने पूछा- भाभी जी कैसी हैं?
डॉक्टर- यार वो मेरी बात ही नही सुनती जब तक उसे सिस्टर कहकर न बुलाऊं।
- एक औरत बड़ी हड़बड़ी में दंत चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंची।
बोली- डॉक्टर साहब! मैं बहुत जल्दी में हूं। मुझे एक जरूरी मीटिंग में जाना है इसलिए एनस्थीसिया मत लगाइये और जल्दी से दांत बाहर निकाल दीजिये।
डॉक्टर ने मन ही मन कहा- कमाल की औरत है! फिर उस औरत से बोला- ठीक है, जैसी आपकी मर्जी। इस कुर्सी पर बैठ जाइये और बताइये कौन से दांत में दर्द है।
औरत ने दरवाजे के पास खड़े अपने पति को आवाज दी- चलो! डॉक्टर साहब को दांत दिखाओ।
- एक डॉक्टर महिला रोगी के कमरे में गया और थोड़ी देर में बाहर आकर कैंची मांगी। पांच मिनट बाद फिर लौटा और पेचकस लेकर अंदर गया।
कुछ देर बाद फिर लौटा और हथोड़ा लेकर जैसे ही जाने लगा तो महिला के पति ने पूछा आखिर उसे रोग क्या है।
डॉक्टर (व्यक्ति से)- पता नहीं अभी तो मैं मेरा बैग ही नहीं खोल पा रहा हूं।

02/01/2014

सभी घनघोर फेसबुकियों का वार्षिक भविष्यफल - 2014

विशेष नोट :- अपनी राशि का चयन जन्मदिन,मूलांक या तिथि अनुसार न करके अपने कुकर्मों के आधार पर करेंगे तो अधिक उपयुक्त भाग्यफल जान पायेंगे............

मेष.......
इस पूरे साल आप जिस लड़की के साथ चैटिंग करते हुए मन प्रफुल्लित करते रहे २०१४ जून के आते आते आपको पता चल जाएगा कि दरअसल वो लड़की नहीं बलनी बल्लीमारान का ललुआ है जो अपने दोस्तों के साथ बैठ आपकी रोज लेता है...अगर अब भी आपको लगता है कि आपसे वास्तव में कोई लड़की ऑनलाइन पट सकती है तो एक बार शीशे को धोकर अपना चेहरा दुबारा देखें...आप पायेंगे कि आप देवानंद नहीं बल्कि जॉनी वाकर ज्यादा लगते हैं.बावजूद इसके गणेशा सलाह देंगे कि इन चक्करों में मत पड़िए। ये उम्र आपकी सैटिंग करने की नहीं, कन्यादान करने की है। ज़रा नज़र उठाकर देखिए, आपकी बेटी जवान हो गई है।
सलाह - पांच शनिवार छह कौओं को शहद चटाइए, इससे आपकी बीवी की कर्कशता चली जाएगी। लाल रंग की गिलहरी को बूंदी का रायता खिलाएं

वृष.......
31 दिसम्बर की शाम पतले होने का जो resolution आपने लिया था, वो दो जनवरी की सुबह आलू के परांठे खाने के साथ टूट जाएगा। तीन जनवरी की शाम दोस्त के साथ टहलते हुए आप उसके कहने पर मोमो खा लेंगे। पहला मोमो मुंह मे लेते ही पतले होने का आपका resolution आपको धिक्कारेगा मगर उसे इग्नोर कर आप एक और प्लेट का ऑर्डर देंगे। दस जनवरी की शाम बीवी आपको बताएगी कि रनिंग के लिए आपने जो नया ट्रैक सूट खरीदा था, बिना एक बार भी पहने उसे चूहा काट गया है।
बीवी पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगाते हुए आप उससे झगड़ा करेंगे, जिस पर बीवी के हाथों आपकी उन स्पोर्ट्स शूज़ से पिटाई हो जाएगी जिन्हें आपने ट्रेक सूट के साथ खरीदा था।

सलाह - किसी गरीब आदमी को रा-वन और रामगोपाल वर्मा की आग की डीवीडी भेंट करें, उसे देखने के बाद वो आपको इतनी बद्दुआएँ देगा कि आप खुद-ब-खुद पतले हो जाएँगे।

मिथुन.......
बाकी सालों की तरह इस साल भी आप कुछ ख़ास नहीं उखाड़ पाएंगे। ऑफिस में आपको बॉस से डांट खानी पड़ेगी और घर पर बीवी से। न तो रिश्तेदार आपको भाव देंगे और न ही मांगने पर बच्चे पानी का गिलास। जून आते-आते आपका पालतू कुत्ता भी आपको देखकर पूंछ हिलाना बंद कर देगा। इस सबसे तंग आकर आप आत्महत्या करना चाहेंगे और जान देने के लिए एक दिन टीवी पर ‘मौसम’ की डीवीडी लगाएंगे। मगर प्रिंट ख़राब होने के कारण वो चल नहीं पाएगी। गुस्से में आप अपने हाथ की बनी चाय पिएंगे मगर उससे भी आप मरेंगे नहीं बस मुंह से झाग निकलने के बाद बेहोश होंगे।

सलाह - सात मंगलवार किसी लाल गिलहरी को बूंदी वाला रायता खिलाएं, लाभ मिलेगा।

कर्क.......
पिछले साल की तरह ये साल भी आप फेसबुक पर बैठ कर बर्बाद कर देंगे। दूसरों की वॉल से अच्छे-अच्छे स्टेटस चोरी करने, उन स्टेटस पर आने वाले लाइक का घंटों इंतज़ार करने, हर फोटो में दोस्तों को टैग करने, स्कूल में साथ पढ़ी लड़कियों के प्रोफाइल ढूंढने और एक्सेप्ट न किए जाने की उम्मीद के बावजूद उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने में आप अपनी ज़िंदगी का एक और साल तबाह कर देंगे।
फेसबुक पर बैठे रहने के चक्कर में आप पूरी सर्दी बिना नहाए गुज़ार देंगे। इसी चक्कर में मां-बाप से गालियां खाएंगे मगर आप इतने ढीठ हो चुके हैं कि इन गालियों का आप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सारी गालियां एक कान से होते हुए बिना दिमाग में घुसे दूसरे कान से चुपचाप निकल जाएंगी।

सलाह - आप जैसे ढीठ आदमी को सलाह देने का कोई फायदा नहीं है।

सिंह.......
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये साल काफी फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में हैं तो दो नम्बर का पैसा बनाने का अच्छा मौका मिलेगा। प्राइवेट में हैं तो बॉस की लगातार चमचागिरी करने के चलते आपकी भारी तरक्की होगी। आपकी सैलरी बाकी लोगों से ज़्यादा बढ़ाई जाएगी। आपको ऐसे काम में लगाया जाएगा जिसके लिए न्यूनतम बुद्धि की आवश्यकता होगी। आपका काम बाकी लोगों की बॉस से चुगली करना है और वो आप पूरी ईमानदारी से करते रहें।
गणेशा सलाह देते हैं कि जून के बाद आप थोड़ा सतर्क हो जाएं क्योंकि इस दौरान बॉस का एक और सिफारिशी टट्टू ऑफिस में ज्वॉइन करेगा। तब आपको नए सिरे से खुद को प्रूव करना होगा। मगर घबराएं नहीं, खुद पर विश्वास रखें। हर आदमी के पास गिफ्टिड टेलेंट होता है। बॉस के सामने दूसरों की चुगली करने के लिए नए आदमी को एफर्ट करना होगा जबकि ऐसा करने का आपमें पैदाइशी गुण है।

सलाह - ‘लगाई-बुझाई’ की अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए रोज़ाना तीन हिंदी सीरियल देखें।

कन्या.......
आपकी राशि भले ही कन्या हो मगर आपकी ज़िंदगी में कोई कन्या आती दिखाई नहीं दे रही। मगर इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है, सिवाए आपके। करियर सेट करने की उम्र में आप लड़कियां सेट करते रहे और जब बारी लड़की सेट करने की आई तो आप करियर सेट करने में लगे हैं। आपकी अरेंज मैरिज हो सके ऐसी आपकी इमेज नहीं है और आप लव मैरिज कर सकें, ऐसी आपकी शक्ल नहीं। गणेशा कहते हैं कि ये स्थिति अभी कुछ और वक्त तक बनी रहेगी और 2017 के बाद जाकर आपका विवाह होगा मगर तब भी कन्या मनुष्य जाति से होगी या नहीं, इसकी गारंटी गणेशा नहीं लेते।

सलाह - इक्कीस सोमवार सुबह-शाम खुद को दस-दस थप्पड़ लगाएं, इससे उन लड़कियों के मन को शांति मिलेगी जो कभी आपको पीटना चाहती थीं।

तुला.......
वक्त आ गया है कि तुला राशि वाले अपनेआप को लेकर ग़लतफहमी पालना बंद कर दें और थोड़ा व्यावहारिक हो जाएं। सिर्फ आपके ये मानने से कि मैं बहुत होशियार हूं और ज़िंदगी में बहुत अच्छा डिज़र्व करता हूं, दुनिया को घंटा फर्क नहीं पड़ता। टीवी डिस्कशन्स में आने वाले गेस्ट को मूर्ख मानने से आप खुद होशियार नहीं हो जाते। दसवीं पास दोस्तों को अपने अल्पज्ञान से आतंकित करने से कुछ पल्ले नहीं पड़ने वाला। अब भी वक्त है, संभल जाइए। आपके दोस्तों के दो-दो बच्चे हो गए और आपकी अभी शादी तक नहीं हुई, ये बात अलग है कि बच्चे आपके भी दो हो चुके हैं जिनमें से एक की तो खुद आपको भी जानकारी नहीं है।

सलाह - खुद के कमाए पैसों से एक अंडरवियर खरीदने बाज़ार जाएं, अपनेआप अक्ल ठिकाने आ जाएगी।

उपाय – तीन सप्ताह तक दही में तीन चम्मच चाय पत्ती मिलाकर पंडित जी को पिलाएँ.

वृश्चिक.......
वृश्चिक राशि वालों का इस साल भाग्य खूब साथ देगा। खरीदारी करने बाज़ार जाएंगे तो सेल में कुछ सस्ते स्वेटर मिल जाएंगे, बुक करवाने के दो दिन बाद सिलेंडर की डिलिवरी हो जाएगी, फुटपाथ से खरीदी पाइरेटिड सीडी का प्रिंट अच्छा निकलेगा, आटे की थैली में साबुनदानी का मुफ्त स्टैंड निकलेगा, जिस गाड़ी में सफर करेंगे उसमें सुंदर लड़कियां दिखेंगी, पड़ौसी के दसवीं में अच्छे नम्बर आएंगे, उसकी बुआ की लड़की अपने मायके से आपके लिए नया पजामा लाएगी और और तो और आपकी भैंस माया भी इस साल बाकी सालों के मुकाबले ज़्यादा दूध देगी।

धनु.......
धनु राशि वालों की किस्मत इस साल बिलुकल साथ नहीं देगी। ऑफिस जाने की जल्दी होगी तो रास्ते में स्कूटर पंचर हो जाएगा, मेहमान आए होंगे तो सिलेंडर ख़त्म हो जाएगा, ज़रूरत पड़ेगी तो नेट काम नहीं करेगा, बीवी बीमार होगी तो कामवाली छुट्टी ले लेगी, सहवाग की बैटिंग के वक्त लाइट चली जाएगी, लाइट आने पर मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म चल रही होगी और तो और जब-जब चाय में डुबोकर खाने के लिए ग्लूकोज़ का बिस्किट उसके अंदर डालेंगे, वो उसी में डूब जाएगा!

सलाह - बिस्किट चाय में न डूबे इसके लिए ज़रूरी है कि उसे लाइफ जैकेट पहनाएं।

मकर.......
टीवी देखने के लिहाज़ से ये साल महिलाओं के लिए काफी अच्छा है। मार्च के आसपास आप सोनी टीवी पर दो नए सीरियल देखने शुरू करेंगी और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर बिना नागा उसे पूरा साल देखेंगी। इस दौरान रिमोट के लिए कई दफा आपका अपने पति से झगड़ा होगा मगर सीरियल्स की साजिश रचने वाली बहुओं की तरह आप भी हार नहीं मानेंगी।
वहीं दूसरी ओर रिएलिटी शोज़ के हिसाब से ये साल आपके लिए उतना अच्छा नहीं है। आप जिस-जिस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करेंगी वो फाइनल तक तो पहुंचेगा मगर जीत नहीं पाएगा जिसे लेकर आपको भारी दुख होगा। रात-रात भर कमरा बंद कर फूल की कढ़ाई वाला तकिया मुंह में ले रोएंगी और हो सकता है इस बीच डिप्रेशन की शिकार भी हो जाएं।

सलाह - पति के सोते ही उसके मोबाइल से अपने चहेते प्रतिभागी को ढेरों वोट करें। इससे पति भले ही डेंजर ज़ोन में चला जाए, मगर आपका पसंदीदा गवैया बच जाएगा।

कुंभ.......
कुंभ राशि वाले अपना ये साल पंडितों के चक्कर में बर्बाद कर देंगे। आपके लिए ये समझना बहुत ज़रूरी है कि अगर आपकी ज़िंदगी में कुछ नया नहीं हो रहा तो उसकी वजह आपकी ख़राब किस्मत नहीं, आपका आलस हैं। ऑफिस से घर आने के बाद आपका सारा दिन पड़े रहने में बीतता है और यही वजह है कि आप दस साल से एक ही ऑफिस में पड़े हुए हैं। आपके पड़े-पड़े आपके बच्चे बड़े हो गए मगर आप अपने करियर में कहीं नहीं बढ़े। गणेशा सलाह देते हैं कि यूं दिनभर भेजे के कुकर में ख्याली पुलाव पकाते रहने और बॉस के घर की “महिला सदस्यों को याद” कर उसे गाली देने का कोई फायदा नहीं है।
लिहाज़ा बिना कुछ किए हालात सुधरने की उम्मीद में चार अख़बारों में राशियां पढ़ने और हाथ की अंगुलियों से लेकर पैर के अंगूठे तक में अंगूठियां पहनने के बजाए रजाई से निकलिए…गैस पर पानी गर्म कर नहाइए, नहीं नहाना तो मुंह-हाथ ही धोइए और स्कूटर स्टार्ट कर कहीं बाहर जाइए।

सलाह - एक पाव दही में तीन चम्मच चाय पत्ती डालने के साथ उसमें रात की बची एक कटोरी दाल डालिए और इसमें आधा गिलास फिनाइल मिक्स कर, उस पंडित को पिलाइए जो खुद आपको अब तक ऐसे उल्टे-सीधे उपाय बताता आ रहा था।

मीन.......
जहां तक बारगेनिंग या मोलभाव का सवाल है, मीन राशि की महिलाओं के लिए ये साल काफी शुभ हैं। दुकान से सूट का कपड़ा खरीदने से लेकर गली में सब्ज़ी वाले से लड़-झगड़कर पैसे कम करवाने में आपको व्यापक सफलता मिलेगी। आपकी ख्याति मौहल्ले में ही नहीं, देशभर में फैलेगी। और तो और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियार खरीदते समय भारत सरकार दूसरे देशों से मोलभाव के लिए आपको बुलावा भेजेगी। फ्रांस जैसे देशों से मिसाइल खरीद के समय आप ये कहते हुए रेट कम करवाएंगी…जाओ भइया जाओ…पचास में पीछे जापान वाले दे ही रहे थे या फिर ‘हम तो हमेशा आप ही के यहां से खरीदते हैं’, कहकर उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल करेंगी।

सलाह - कॉलेज में आप भाव खाती रही हैं और अब मोलभाव कर रही हैं। हमारी गुज़ारिश है कि यही हाव-भाव बनाए रखें।

यदि किसी को आपत्ति हो तो पूर्ण विवरण के लिए Massage Box पर सुझाव भेजें.....

""फैशन के इस दौर में गारंटी की उम्मीद न करें.""

01/01/2014

एक औरत डॉक्टर के पास पहुँची... उसका पूरा शरीर चोट से काला और नीला पडा हुआ था...

डॉक्टरः- क्या हुआ
औरतः- मुझे समझ नहीं आ रहा, क्या करुं
हर बार मेरा पति नशे की हालत में आता है और मुझे पीटता है
डॉक्टरः- मेरे पास इसका शर्तिया इलाज है,
जब भी आपका पति नशे की हालत में घर आये...
बस एक गिलास मीठी चाय बनाओ..
और उसे मुंह में डालकर घुमाते रहो. निगलना नहीं..
तब तक घुमाते रहो , जब तक कि वह बिस्तर में सो नहीं जाये..

दो हफ्ते बाद वह पुनः डॉक्टर के पास गई.. अब वह बिल्कुल ठीक हालत में थी
औरतः- डॉक्टर , कमाल हो गया... जब भी वह नशे की हालत में
घर आता में मीठी चाय मुंह में डालकर घुमाती रहती हूँ..
और यकीन मानिये उसने मुझे छुआ तक नहीं..
डॉक्टरः- देखा, मुंह बंद रखना कितना फायदेमंद है.. "" ""

Address

Isanpur
Ahmedabad
382443

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Buyer and seller of land in Ahmedabad Mo.+919898999927 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Buyer and seller of land in Ahmedabad Mo.+919898999927:

Share

Category