24/05/2024
संकट से उबरने का तरिका राम है ,
अति सहज सरल दो अक्षर का नाम है।
रावण रूपी वृक्ष खडे हैं जीवन की हर राह में,
एक नहीं देता है छाया विध्न बनें सब चाह में।
ध्यान राम का मन में हो तो,
हर पल सुख विश्राम है,
संकट से उबरने का तरिका राम है।
मझधारे हो डगमग नैया ओर संकट हो सामने,
देखके मानव को दुविधा में
राम ही आएं थामने।
लहरों में न खोने देता
बढ़कर लेता थाम है
संकट से उबरने का तरिका राम है।
राम नाम के अक्षर में ही
बसते चारों धाम है ,
संकट से उबरने का तरिका राम है