Nature Trail Safari

Nature Trail Safari Wildlife tourism encompasses non-consumptive interactions with wildlife, such as observing and photo

Wildlife tourism encompasses non-consumptive interactions with wildlife, such as observing and photographing animals in their natural habitats

मेल टाइगर त्रिशूलटी67,संजय टाइगर रिजर्व सीधी क्रेडिट व्हाट्सएप ग्रुप
11/02/2026

मेल टाइगर त्रिशूलटी67,
संजय टाइगर रिजर्व सीधी
क्रेडिट व्हाट्सएप ग्रुप

संजय टाइगर रिजर्व सीधी के पर्यटन गेट बड़काडोल में पार्ककी iconic बाघिन मौसी मां T28 के प्रतिमा का अनावरण श्री अमित दुबे ...
08/02/2026

संजय टाइगर रिजर्व सीधी के पर्यटन गेट बड़काडोल में पार्ककी iconic बाघिन मौसी मां
T28 के प्रतिमा का अनावरण श्री अमित दुबे अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के द्वारा आज
किया गया
आपको बता दें कि इस बाघिन का नाम मौसी मां इसलिए पड़ा क्योंकि इसने अपनी बहन के बच्चों को अपने बच्चों की तरह पाल बड़ा किया इसके बच्चे और और इसकी बहन के बच्चे एक साथ जब दिखते थे तो 07टाइगर साथ में दिखते थे संजय टाइगर रिजर्व में कि बाघिन का विशेष योगदान है

संजय टाइगर रिजर्व , संजय राष्ट्रीय उद्यान एवं दुबारी अभ्यारण को संयुक्त रूप से मिला करके बनाया गया है जिसका कुल क्षेत्रफ...
02/02/2026

संजय टाइगर रिजर्व , संजय राष्ट्रीय उद्यान एवं दुबारी अभ्यारण को संयुक्त रूप से मिला करके बनाया गया है जिसका कुल क्षेत्रफल 812 वर्ग किलोमीटर है
संजय टाइगर रिजर्व सीधी जिले के दक्षिणी छोर में है पार्क के अंदर बनास नदी मुख्य आकर्षण का केंद्र है
टाइगर रिजर्व में पहुंचने के लिए निकटतम एयरपोर्ट रीवा , जबलपुर प्रयागराज एवं वाराणसी है एवं निकटतम रेलवे स्टेशन व्यवहारी जो शहडोल जिले में है एवं रीवा कटनी सतना रेलवे स्टेशन है यहां का निकटतम स्थानीय बस स्टैंड चमराडोल है जो मझौली एवं व्यवहारी के बीच में है चमराडोल के ही पास कई रिजॉर्ट स्थित है जिसमें से मध्य प्रदेश टूरिज्म का पारसोली रिजॉर्ट सबसे पुराना है एवं अन्य कई रिजॉर्ट संजय हेरीटेज रिजॉर्ट, greetoe रिजॉर्ट एवं अन्य रिजॉर्ट हैं बाकी अगले एपिसोड में

नीलम विद कब्स कान्हा टाइगर रिजर्व
08/01/2026

नीलम विद कब्स कान्हा टाइगर रिजर्व

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सुधीर शिवराम जी के साथ greeto रिजॉर्ट कैंपपन्नाएवं खजुराहो सीन
24/12/2025

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सुधीर शिवराम जी के साथ greeto रिजॉर्ट कैंपपन्ना
एवं खजुराहो सीन

संजय दुबरी टाइगर रिजर्वCredit व्हाट अप ग्रुप
22/12/2025

संजय दुबरी टाइगर रिजर्व
Credit व्हाट अप ग्रुप

स्विमिंग पूल का आनंद लेते हुए स्पॉटेड डियर
07/12/2025

स्विमिंग पूल का आनंद लेते हुए स्पॉटेड डियर

प्रयागराज से पन्ना और खजुराहो तक – 4 दोस्तों की यादगार यात्रासुबह 10 बजे मैं सोकर उठा, तभी प्रियंश का कॉल आया।फोन पर सुन...
03/12/2025

प्रयागराज से पन्ना और खजुराहो तक – 4 दोस्तों की यादगार यात्रा

सुबह 10 बजे मैं सोकर उठा, तभी प्रियंश का कॉल आया।
फोन पर सुनिल लाइन पर था और प्रियंश बोला,
“भाई, बैंक अगले 4 दिन के लिए बंद है। ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता, तो क्या अब सोके बैठोगे?”

अब सवाल यह था कि कहाँ जाएँ।
सुनील बोला,
“बनारस चलते हैं।”
मैंने कहा,
“भाई, 100 बार तो हम बनारस जा चुके हैं।”
प्रियंश ने कहा,
“अरे, पिछले महीने तो अभी गए थे, अब कुछ नया करना चाहिए।”

फिर मैंने कहा,
“ठीक है, तैयार हो जाओ, मैं अपनी कार लेकर आ रहा हूँ, और बागेश्वर धाम चलते हैं।”
सबने कहा,
“नहीं यार!”
मैंने हँसते हुए कहा,
“चलो, यह सब डिस्कस करते-करते 12 बज गए।”



पहला स्टॉप – क्यूटी फॉल्स 🌊
हमारा पहला स्टॉप था क्यूटी फॉल्स। यहाँ की ठंडी हवा, झरने की मधुर आवाज़ और प्राकृतिक सुंदरता ने हमारी थकान मिटा दी। सबने पानी के पास फोटो खींची और मस्ती की। मैं ने कहा,
“वाह यार, ये जगह तो Instagram के लिए परफेक्ट है!”
प्रियंश ने तुरंत कैमरा निकाला और सुनील ने भी पानी में पांव भिगोए।



दूसरा स्टॉप – रीवा (रात 7 बजे) 🍴
रात 7 बजे हम रीवा पहुँचे। सुनिल के साले साहब का रेस्टोरेंट था, स्वाद संगम, तो खाने का पूरा इंतज़ाम हो गया। भूख मिटाने और थोड़ा आराम करने का यह स्टॉप हमारे लिए बहुत काम आया। खाने-पीने और हंसी-मजाक करते-करते 8 बजे हो गए।

अब सवाल उठा: रात 1 बजे पन्ना में कहाँ रुकेंगे?
प्रियंश ने मुझसे कहा,
“शरद, पापा को फोन कर लो।”

मैंने तुरंत पापा को कॉल किया और कहा कि हम चारों पन्ना जा रहे हैं।
पापा बोले,
“2 मिनट रुको।”
2 मिनट बाद उनका फोन आया, उन्होंने एक नंबर भेजा और कहा,
“वहीं रुकना।”

मैंने बोल दिया,
“ठीक है, वहाँ पहुचें तो देखा Greetoe Camp Panna Resort है।”



पन्ना में आगमन – रात 1 बजे 🛌
रात 1 बजे हम पन्ना पहुँच गए। जैसे ही हम resort में पहुँचे, सब सीधा बिस्तर पर कूद पड़े। थकान, सफर की मस्ती और दोस्ती की हँसी ने उस पल को और भी यादगार बना दिया।



पन्ना में सुबह – 6 बजे और पूल मस्ती 🌄🏊
सुबह 6 बजे, प्रियंश ने सबको झटके से उठा दिया।
“सोनें आए हो क्या भाई! घूमना है, उठो!”

सब उठे और जैसे ही नींद खुली, सीधा swimming pool में कूद पड़े।
पूरा एक घंटा हमने पानी में मस्ती, हंसी और खेल में बिताया। बाद में हम थककर बाहर आए, ताज़गी और उत्साह से भरे हुए।

पन्ना टाइगर रिजर्व 🐅
सुबह-सुबह की इस मस्ती और ऊर्जा के साथ हम पहुँचे पन्ना टाइगर रिजर्व। जंगल की हरियाली और बाघों की सफारी ने हमें रोमांचित कर दिया। अभिषेक बार-बार फोटो क्लिक करता रहा और सुनील ने मजाक में कहा,
“अब तो हम जंगल के राजा लग रहे हैं!”



पन्ना से बागेश्वर धाम की यात्रा – 🛣️🚗
पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के बाद हम बागेश्वर धाम के लिए निकल पड़े। पूरे रास्ते मैंने अकेले कार ड्राइव की, जबकि सभी पीछे बैठकर हँसी-मज़ाक और मस्ती करते रहे।
रास्ते में पेट्रोल भरा, और पता चला कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल 10 रुपए महंगा था। सबने हँसते हुए कहा,
“भाई, अब तो सफर और महंगा मज़ा लग रहा है!”



बागेश्वर धाम 🙏
फिर हमारा पड़ाव बागेश्वर धाम था। मंदिर की शांति और वातावरण का आध्यात्मिक अनुभव हमें अंदर तक प्रभावित कर रहा था। प्रियंश ने चुपचाप कहा,
“यार, यहाँ की शांति लेवल तो बिलकुल अलग है!”



अंतिम स्टॉप – खजुराहो 🏛️
अंतिम पड़ाव था खजुराहो, जहाँ मंदिरों की नक्काशी और अद्भुत वास्तुकला ने हमारा मन मोह लिया।

“दोस्तों ने मंदिरों की हर तस्वीर को कैमरे में कैद किया और इतिहास में खो गए।

पन्ना में पांडव फॉल , रानेह फॉल देखते हुये Prayagraj की ओर निकल पड़े !


यात्रा का सार
इस सफर ने हमें न केवल प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों की सुंदरता दिखाई, बल्कि दोस्ती, मस्ती और नई यादें बनाने का मौका भी दिया। प्रयागराज से दोपहर में शुरू हुई हमारी यह यात्रा – क्यूटी फॉल्स, रीवा, पन्ना (पूल मस्ती), पन्ना टाइगर रिजर्व, बागेश्वर धाम और खजुराहो – हमेशा हमारी यादों में चमकती रहेगी।

“दोस्ती, सफर और मस्ती – यही जीवन की सबसे खूबसूरत यादें बनाते हैं!” ✨

🌿🐾 जंगल की खामोशी में छुपा एक अलग ही जादू होता है…पेड़ों के बीच से गुजरती हल्की हवा, मिट्टी की सोंधी खुशबू और दूर कहीं स...
02/12/2025

🌿🐾 जंगल की खामोशी में छुपा एक अलग ही जादू होता है…

पेड़ों के बीच से गुजरती हल्की हवा, मिट्टी की सोंधी खुशबू और दूर कहीं से आती किसी जंगली प्राणी की आवाज—यही वो पल हैं जो हमें प्रकृति के सबसे करीब ले जाते हैं।

कभी किसी पगडंडी पर अचानक मिले किसी हिरण की झलक, तो कभी पेड़ों की ऊँचाई पर बैठे पक्षियों की मधुर आवाज… जंगल हर मोड़ पर एक नया सरप्राइज़ देता है।

जंगल में बिताया हर पल हमें सिखाता है कि असली जिंदगी कितनी खूबसूरत और शांत हो सकती है।
अगर कभी मन भागदौड़ से थक जाए, तो एक बार फिर प्राकृतिक दुनिया की ओर लौटकर देखिए—जंगल हमेशा अपनी बाँहें फैलाए आपका स्वागत करता मिलेगा। 🌳✨

02/12/2025
“Real tiger moments, real jungle adventure!Sanjay Dubri Tiger Reserve safari bookings open — Nature Trail Safari.”“Your ...
02/12/2025

“Real tiger moments, real jungle adventure!
Sanjay Dubri Tiger Reserve safari bookings open — Nature Trail Safari.”

“Your next tiger moment is one call away!
📞 For Safari Booking: 9336035001
📍 Nature Trail Safari”










सौजन्य से व्हाट्सएप ग्रुप

Address

Vidya Nagar Dandi Naini
Allahabad
211008

Telephone

+919935667979

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nature Trail Safari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nature Trail Safari:

Share

Category