Online Almora

Online Almora Online Almora

18/01/2026

are you ready to step back in time and into divinity?

Whether it’s the echoing chants, the soft murmurs of the Jataganga, or the soul-calming air of the cedar forest, Jageshwar is more than a destination; it’s an experience.

From spiritual seekers to history buffs, nature lovers to casual wanderers — there’s something here for everyone. So pack your bags, say your prayers, and surrender to the magic of Jageshwar Temple — where time stands still, and the divine feels just a breath away.

Let Jageshwar be your calling. Let it be your journey into the timeless. We at Chirping Hills Resort make sure that your journey and stay in Bhimtal or even at Jageshwar Dham are outstanding.

For tour package: www.doontravel.com
Call 6398485008

Ek ladies teacher ki 3 saal ki beti ki dekh rekh ke liye ladies caretaker ki avasyakta hai. Mukteshwar mai. Contact 7579...
19/01/2022

Ek ladies teacher ki 3 saal ki beti ki dekh rekh ke liye ladies caretaker ki avasyakta hai. Mukteshwar mai. Contact 7579095250,8449233894

Morning View of
22/01/2021

Morning View of

      Take the first step towards a successful career and secure yourself a seat in India’s 1st Best College with the be...
21/01/2021



Take the first step towards a successful career and secure yourself a seat in India’s 1st Best College with the best faculty in Uttarakhand. Higher Education Uttarakhand & Higher Education In INDIA Country

Admissions Open For UG and PG Programs we will help you to find out Top Rank Colleges, Universities & Institutes Admission In India

Apply Now => www.collegejaankari.com/apply-online
Admission Helpline : 7409940008, 9068010119
DROP WHATSAPP MESSAGE - https://wa.me/919068010119
Admissions Open For UG and PG Programs in the following mentioned courses. Apply Now!

20/01/2021

Love çity of almora happy dewali.
23/11/2020

Love çity of almora happy dewali.

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया द्वारा सूचित किया गया है कि जनपद में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
31/03/2020

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया द्वारा सूचित किया गया है कि जनपद में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देषों के क्रम में विभिन्न पदों पर आगामी तीन माह के लिए कार्मिकों को आउटर्सोस किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जनपद में एएनएम, एक्स-रे टैक्निषियन, लैब टैक्निषियन, सहायक मातृका, उपचारिका, सिस्टर पद हेतु डिप्लोमा/डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी जिनका उत्तराखण्ड मेडिकल फैकल्टी में पंजीकरण हो तथा इसके अतिरिक्त डार्करूम सहायक, ओ0टी0 एटेन्डेन्ट, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिला, वार्ड ब्याय, स्वच्छक की नियुक्ति आगामी 03 माह तक आउटसोर्स के माध्यम से किया जायेगा। उक्त पदों हेतु मानदेय एन0एच0एम0 उत्तराखण्ड के मानकों के अनुसार देय होगा।
अभ्यर्थी अपना बायोडाटा आउटसोर्स एजेन्सी के मेल आईडी [email protected] पर प्रेषित कर सकते है। इसके अलावा जनपद स्तर पर अभ्यर्थी ईमेल आई0डी0 [email protected] कर सकते है।
अधिक जानकारी हेतु 7071292071 व 9412045480 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

जागेश्वर उत्तराखंड में बसा एक छोटा सा पहाड़ी गांव है। दिल्ली जैसे महानगर की आपाधापी से दूर एक सुकून भरी शांत जगह। यहां आ...
23/07/2016

जागेश्वर उत्तराखंड में बसा एक छोटा सा पहाड़ी गांव है। दिल्ली जैसे महानगर की आपाधापी से दूर एक सुकून भरी शांत जगह। यहां आकर पहाड की असली खूबसूरती को निहारा जा सकता है।

.com/OnlineAlmora

ये जगह अल्मोडा से ३० किलोमीटर दूर है । सडक से अच्छी तरह जुडा होने के कारण यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

ये गांव अपने शिव मंदिरो के लिए प्रसिद्ध है। यहां एक साथ बने हुए १२४ मंदिर हैं, जिनमें मुख्य मंदिर भगवान शिव का है। इसके अलावा मां दुर्गा का भी मंदिर है। इस जगह की खासियत यहां भगवान कुबेर के मंदिर का होना भी है, जो अपने आप में अनोखा है। कुबेर का मंदिर मेरी अद्यतन जानकारी के मुताबिक कहीं और नहीं है।

ये मंदिर पहाडी स्थापत्य और कला के बेजोड नमूने होने के साथ पुरातत्त्व के नजरिये से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। जिसको देखते हुए भारतीय पुरात्तत्व विभाग ने यहां संग्रहालय भी बनाया है। इसमें जागेश्नवर के मंदिरो से निकली बेशकीमती मूर्तियों को रखा गया है। इन मंदिरों को कुमायुं के कत्यूरी राजाओं ने आठवीं से दसवीं शताब्दी के बीच बनवाया था।

इन मंदिरो को बडे-बडे पत्थरों से जोड़कर बनाया गया। आज से लगभग बारह सौ साल पहले बने इन मंदिरो के पत्थरों को जोड़ने के लिए लोहे की कीलों का प्रयोग किया गया था।

जागेश्वर देवदार के पेडों से घिरी घाटी है जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है। ये जगह समुद्र तल से १८७० मीटर की ऊंचाई पर होने के कारण किसी भी हिल स्टेशन से कम नहीं है।

.com/OnlineUttarkashi

इस पहाडी गांव में लगभग सौ घरों की बस्ती है। ज्यादातर लोग खेतिहर हैं। जागेश्वर को शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के पुजारियों के बारे में माना जाता है कि ये लोग शंकराचार्य के साथ दक्षिण भारत से आये थे। इसलिए इन पंडितों को दक्खिनी भट्ट भी कहा जाता है।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में डटे हैं एसएसबी के जवान : आईजी .com/OnlineAlmoraएसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने कहा...
07/07/2016

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में डटे हैं एसएसबी के जवान : आईजी

.com/OnlineAlmora

एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने कहा है कि एसएसबी सीमाओं की निगहबानी के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मुश्तैदी से कार्य कर रही है। प्रशासन के साथ मिलकर जवानों ने आपदा प्रभावितों को मलबे से निकाला, साथ ही उनकी देखरेख में अभी भी जवान डटे हुए हैं। आईजी ने अल्मोड़ा और पीलीभीत के अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों के संबंध में तमाम दिशा निर्देश दिए हैं।

वार्ता में सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में एसएसबी की 11वीं वाहिनी डीडीहाट, 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़, पांचवीं वाहनी चंपावत, 57वीं वाहिनी अमृतपुर और 26वीं वाहिनी पीलीभीत के सेनानायकों ने अपने अपने क्षेत्रों में आपदा राहत और बचाव कार्यों में अनुभवी जवानों के दलों को तैनात कर दिया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से हुई तबाही के दौरान एसएसबी के बचाव दल ने अब तक आठ शवों को मलबे से निकाला और कई ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

11वीं वाहिनी डीडीहाट के जवानों ने बस्तड़ी गांव में टेंट लगाकर प्रभावित ग्रामीणों की देखभाल की। जवानों ने प्रशासन के साथ मिलकर उदमा गांव में भी राहत और बचाव कार्य किया। एसएसबी सीमाओं की सुरक्षा के अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।

सोमेश्वर में बाढ़ के जख्मसोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बादल फटने से हुए नुकसान से सोमेश्वर घाटी के कई गांवों में जनजीवन बुरी तरह ...
04/07/2016

सोमेश्वर में बाढ़ के जख्म

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बादल फटने से हुए नुकसान से सोमेश्वर घाटी के कई गांवों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में छह पैदल पुलिया, स्टेट हाईवे सोमेश्वर-बिंता-रानीखेत मार्ग में तीन स्थानों पर पुल बह गए हैं।

.com/OnlineAlmora/

धौनीगाड़ पुलिया के बगल में गैराज में खड़ी ऑल्टो कार नाले में बहकर पुलिया में दब गई। मलबा आने से क्षेत्र में सैकड़ों नाली कृषि भूमि मलबे की भेंट चढ़ गई। किसान परेशान हैं।

बारिश से सांई नदी, गधेरों ने भारी तबाही मचाई है। रैत, नैकाना, फल्टा, नागजोशी, दियारी पैदल पुलिया समेत दियारी गांव की लोहे की पुलिया टूटने से 36 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

सांई नदी के उफान में आने से नदी के दोनों ओर जबर्दस्त भूकटाव हुआ। जिससे कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। वहीं बौगाड़, लखनाड़ी, सुकराड़, द्यौनीगाड़, झुपुलचौरा, अर्जुन राठ गांव से होकर बहने वाले गधेरों से आए मलबे से रौसेरा, फल्टा सेरा, चनोली सेरा, बले, पल्यूड़ा, झुपुलचौरा, लखनाड़ी सेरा, खाड़ी सुनार सेरे में सैकड़ों नाली भूमि में रोपी गई धान की पौध बर्बाद हो गई है।

इससे करीब सौ से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। अर्जुन राठ गधेरे के उफान में आने से सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गईं। जिससे केशर सिंह, कुंदन सिंह, राम सिंह, शेर सिंह, मल्ला खोली निवासी प्रेम सिंह के मकानों को भी खतरा हो गया है।

गांव की अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती को जाने वाली पुलिया, रास्ता भी टूट गया है। लोग दूसरे स्थान से चल रहे हैं। बरगला में विशन सिंह के मकान को भूकटाव का खतरा होने से वह पड़ोसी के यहां रह रहे हैं। धन्यारी गांव में भी दो मकान, लखनाड़ी में पूरा सिह के मकान को खतरा हो गया है। कोसी, सांई नदी में स्थित नहरों के सभी तटबंध ध्वस्त हो गए हैं। नहरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

It has been raining since morning.
03/07/2016

It has been raining since morning.

Address

Almora
263601

Opening Hours

Monday 8am - 10pm
Tuesday 8am - 10pm
Wednesday 8am - 10pm
Thursday 8am - 10pm
Friday 8am - 10pm
Saturday 8am - 10pm
Sunday 8am - 10pm

Telephone

+917060732951

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Online Almora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Online Almora:

Share