MOHLA Manpur A.chowki

MOHLA Manpur A.chowki MOHALA MANPUR AMBAGARH CHOWKI TOUR

माँ छुरिया देवी का मंदिर छत्तीसगढ का प्रसिद्ध मे से एक है माँ छुरिया मंदिर राजनादंगाँव जिले के अंबागढ चौकी के मार्ग के म...
28/06/2025

माँ छुरिया देवी का मंदिर छत्तीसगढ का प्रसिद्ध मे से एक है माँ छुरिया मंदिर राजनादंगाँव जिले के अंबागढ चौकी के मार्ग के मोहला गांव में माता विराजित है पर सैकड़ों की संख्या मे लोग माँ छुरिया देवी के दर्शन के लिए आते हैं। और भक्त अपनी मनोकामना को लेकर माँ छुरिया देवी के दरबार में आते हैं। माँ छुरिया देवी को पहाड़ी वाली माता के नाम से भी जाना जाता है| और मनोकामना पूरी हो जाने पर भक्त नारियल, अगरबत्ती आदि का चढावा करते हैं।
माँ छुरिया देवी के मंदिर के पास में भैरव बाबा , शंकर भगवान ,काली माता और पंचमुखी हनुमान आदि देवी-देवता विराजित है।

थर्ड नाला धोबेदंड मोहला से मानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है । थर्ड नाला धोबेदंड आस पास स्थित पहाड़ों से बारिश के ...
28/06/2025

थर्ड नाला धोबेदंड मोहला से मानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है । थर्ड नाला धोबेदंड आस पास स्थित पहाड़ों से बारिश के मौसम में आने वाले पानी के तेज बहाव से एक सुंदर झरने का रूप धारण करता है, जुलाई से लेकर सितम्बलर माह तक उक्त स्थान की छटा अदभूत प्राकृतिक रूप से सौंदर्यात्मक होती है। उक्त स्थान पर क्षेत्र के वासी अपना मनोरंजन करने के लिए परिवार सहित जाते हैं पिकनिक भी मनाते हैं। उक्त स्थान का आनंद व्यक्ति स्वयं आकर ले सकता है।

शिवलोक मानपुर जिला मुख्यालय मोहला से 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। चारां तरफ वनाच्छादित क्षेत्र जहां कैलाश पर्वत में भग...
28/06/2025

शिवलोक मानपुर जिला मुख्यालय मोहला से 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। चारां तरफ वनाच्छादित क्षेत्र जहां कैलाश पर्वत में भगवान शिव शंकर तपस्या में रत् हैं उसी प्रकार से भगवान शिव की मूर्ति स्थापित है, भगवान गणेश, हनुमान जी के भी छोटे-छोटे मंदिर स्थापित हैं। वहां चारों ओर शांति, सौंदर्य, स्थापित है। महाशिवरात्रि एवं सावन के महीने में विशेष पूजा अर्चना की जाती है, मोहला-मानपुर-अं.चौकी जिले के निवासी विभिन्न अवसरों पर पूजा व भ्रमण हेतु अवश्य जाते

जिला मुख्यालय मोहला से मानपुर जाने वाले मुख्यमार्ग से अंदर की दिशा में 10 कि.मी. दूर स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनां...
28/06/2025

जिला मुख्यालय मोहला से मानपुर जाने वाले मुख्यमार्ग से अंदर की दिशा में 10 कि.मी. दूर स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्मित ससपेंशन ब्रिज हमें हावड़ा एवं नागपुर में निर्मित ब्रिजों की याद दिलाता है। पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण वहां निर्मित पुलिया को क्षतिग्रस्त किया गया था। उक्त ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों, सुरक्षा व्यवस्था में संलग्न पुलिस, आईटीबीपी कैंप के जवानों को भी सुविधा प्राप्त हुई है। ब्रिज के नीचे बहती नदी एवं चारों ओर हरे भरे वनों को देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है।

28/06/2025

Address

Ambagarh Chowki
Ambagarh-Chowki
491665

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MOHLA Manpur A.chowki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category