09/02/2015
: blckmny swissleaks...
्सप्रेस के खुलासे में जिन नामों का खुलासा हुआ है उसमें मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, कांग्रेस की पूर्व सांसद अनु टंडन, पूर्व विदेश राज्य मंत्री परणीत कौर, स्मिता ठाकरे, अभिनेत्री ऋतु महिमा चौधरी, नारायण राणे, नीलम राणे और नीलेश राणे के नाम शामिल हैं।
बड़े कारोबारियों में जेट के नरेश गोयल, डाबर का बर्मन परिवार, डालमिया ग्रुप के अनुराग डालमिया, मनु छाबड़िया, एम्मार एमडीएफ के श्रवण और शिल्पी गुप्ता, सोना कोयो के सुरिंदर कपूर, खेतान के प्रदीप और हैग्रीव खेतान, यशोवर्धन बिड़ला के नाम शामिल हैं। ज्यादातर नाम ऐसे हैं जिनके बारे में चर्चा होती रही है।
आपको बताते हैं कि इंड़ियन एक्सप्रेस ने जिन नामों का खुलासा किया है उनके खाते में कितनी रकम हैः
1. मुकेश अंबानी, RIL- 164.92 करोड़ रुपए
2. अनिल अंबानी, ADAG- 164.92 करोड़ रुपए
3. नरेश गोयल, JET AIRWAYS- 116 करोड़ रुपए
4. वर्मन परिवार, DABUR- 77.5 करोड़ रुपए
5. अनुराग डालमिया, DALMIA- 59.5 करोड़ रुपए
6. मनु छाबरिया परिवार- 874 करोड़ रुपए
7. महेश टीकमदास थरानी- 251.7 करोड़ रुपए
8. अनु टंडन, पूर्व कांग्रेस सांसद
9. संदीप टंडन, पूर्व आईआरएस- 166.1 करोड़ रुपए
10. श्रवण-शिल्पी गुप्ता- 209.56 करोड़ रुपए
11. एडमि. एस एम नंदा, सुरेश नंदा-14.2 करोड़ रुपए
12. भद्र श्याम कोठारी परिवार- 195.6 करोड़ रुपए
13. सुभाष वसंत साठे, इंद्राणी साठे- 4.64 करोड़ रुपए
14. स्मिता ठाकरे, बाल ठाकरे की बहू- 64 लाख रुपए
15. परनीत कौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री- रकम का खुलासा नहीं
16. नीलम नारायण राणे, नीलेश राणे
17. सुरिंदर कपूर, SONA KOYO- 2.51 करोड़ रुपए
18. यशोवर्धन बिड़ला, चेयरमैन, यश बिड़ला ग्रुप
19. प्रदीप खेतान, हैग्रीव खेतान, (खेतान कंपनी के मालिक)
20. ऋतु (महिमा) चौधरी, बॉलीवुड अभिनेत्री
कैसे सामने आए ये नाम
फ्रेंच अखबार Le Monde को फ्रांस सरकार से सूची मिली। ये खुफिया सूत्रों से सूची वहां तक पहुंची। एचएफबीसी बैंक के एक लाख से ज्यादा खातादारों की सूची मिली। Le Monde ने 45 देशों के पत्रकारों की सहायता से इस सूची की जांच को आगे बढ़ाया।
इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि इस सूची में 1195 भारतीयों के नाम है जिनके खातों में 25 हजार 400 करोड़ रुपए जमा हैं। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित किए गए नामों में वे 628 नाम भी हैं जिन्हें सरकार पहले ही उजागर कर चुकी है।