Namami Saryu

Namami Saryu Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Namami Saryu, Tourist Information Center, Ayodhya Railway Station Road, Ayodhya.

जल्द ही  #सुहागरात भी   चौराहे पर मानना   आधुनिकता कहलाएगी,  अगर यही सब आधुनिकता है तो   #कुत्ते_कुतिया हमसे अधिक   आधुन...
29/11/2025

जल्द ही #सुहागरात भी
चौराहे पर मानना
आधुनिकता कहलाएगी,
अगर यही सब आधुनिकता है तो
#कुत्ते_कुतिया हमसे अधिक
आधुनिक है.....
#देश_बदल_नहीं_रहा_ख़त्म_हो_रहा_है!

*ध्वजारोहण यज्ञ की पूर्णाहूति नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ हैः सीएम योगी**अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिख...
25/11/2025

*ध्वजारोहण यज्ञ की पूर्णाहूति नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ हैः सीएम योगी*

*अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज के आरोहण समारोह में बोले मुख्यमंत्री*

*धर्म, मर्यादा, सत्य-न्याय व राष्ट्रधर्म का भी प्रतीक है श्रीराम मंदिर पर फहराता केसरिया ध्वजः मुख्यमंत्री*

*500 वर्षों में साम्राज्य बदले, पीढ़ियां बदलीं, लेकिन आस्था अडिग रहीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

*अयोध्या, 25 नवंबरः* मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण समारोह में अपनी बातों का आगाज सियावर रामचंद्र भगवान, माता जानकी, सरयू मैया की जय, भारत माता की जय और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही समूचा मंदिर परिसर जय-जयकार से गूंज उठा।

*आजु सफल तपु तीरथ त्यागू। आजु सुफल जप जोग बिरागू।*
*सफल सकल सुभ साधन साजू। राम तुम्हहि अवलोकत आजू।*

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ध्वजारोहण यज्ञ की पूर्णाहूति नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ है। प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान व आत्मगौरव का प्रतीक है। सीएम योगी ने भव्य मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले कर्मयोगियों का भी अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आज का पावन दिन उन पूज्य संतों, योद्धाओं, श्रीरामभक्तों की अखंड साधना-संघर्ष को समर्पित है, जिन्होंने आंदोलन व संघर्ष के लिए जीवन को समर्पित किया। विवाह पंचमी का दिव्य संयोग इस उत्सव को और भी पावन बना रहा है।

मुख्यमंत्री-गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज के आरोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत की उपस्थिति में अपने विचार रखे। सीएम योगी समेत सभी विशिष्टजनों ने झुककर भगवा ध्वज को प्रणाम निवेदित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत को स्मृति चिह्न भी प्रदान किया।

*धर्म का प्रकाश अमर और रामराज्य के मूल्य कालजयी हैं*
सीएम योगी ने कहा कि ध्वजारोहण उस सत्य का उद्घोष है कि धर्म का प्रकाश अमर है और रामराज्य के मूल्य कालजयी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब नेतृत्व संभाला था, उसी दिन कोटि-कोटि भारतवासियों के मन और हृदय में जिस संभावना, संकल्प व विश्वास का सूर्योदय हुआ, आज वही तपस्या, अनगिनत पीढ़ियों की प्रतीक्षा आपके कर कमलों के माध्यम से साकार होकर भव्य राम मंदिर के रूप में भारतवासियों व सनातन धर्मावलंबियों के समक्ष है। श्रीराम मंदिर पर फहराता केसरिया ध्वज धर्म, मर्यादा, सत्य-न्याय व राष्ट्रधर्म का भी प्रतीक है। यह विकसित भारत की संकल्पना का प्रतीक है।

*संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। सभी ने 11 वर्ष में बदलते भारत को देखा है। हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जहां विकास और विरासत का बेहतरीन समन्वय है। यह इसे नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है। सीएम योगी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को राशन, 50 करोड़ लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, हर जरूरतमंद को आवास, हर व्यक्ति बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ पा रहा है तो यह रामराज्य की वह उद्घोषणा है, जिसका आधार विकसित भारत है।

*उत्सवों की वैश्विक राजधानी बन रही अयोध्या*
सीएम योगी ने कहा कि 500 वर्षों में साम्राज्य बदले, पीढ़ियां बदलीं, लेकिन आस्था अडिग रही। आस्था न झुकी, न रुकी। जन-जन का विश्वास अटल था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठन के हाथों में कमान आई तो हर मुंह से एक ही उद्घोष निकलता था कि ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।‘ एक समय था, जब वैभवशाली अयोध्या संघर्ष, बदहाली का शिकार बन चुकी थी, लेकिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अयोध्या उत्सवों की वैश्विक राजधानी बन रही है। यहां हर दिन पर्व है, हर दान प्रताप है और हर दिशा में रामराज्य की पुनर्स्थापना की दिव्य अनुभूति हो रही है।

*रामलला की पावन नगरी आस्था व अर्थव्यवस्था के नए युग में कर चुकी है प्रवेश*
सीएम योगी ने कहा कि रामलला की पावन नगरी आस्था व आधुनिकता, आस्था व अर्थव्यवस्था के नए युग में प्रवेश कर चुकी है। यहां बेहतर कनेक्टिविटी है। धर्मपथ, रामपथ, भक्ति पथ, पंचकोसी और 14 कोसी के साथ 84 कोसी की परिक्रमा श्रद्धालुओं व भक्तों को नया मार्ग व आस्था को नया सम्मान प्रदान कर रही है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या धाम में आस्था, आधुनिकता, आस्था और अर्थव्यवस्था का नया केंद्र दिख रहा है। देश की पहली सोलर सिटी-सस्टेनबल स्मार्ट रूप में नई अयोध्या का दर्शन हो रहा है। आज का दिन हर भारतवासी, सनातन धर्मावलंबी के लिए आत्मगौरव-राष्ट्रगौरव का दिन है।

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने किया।

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीराम लला के विराजमान होने को एक वर्ष का समय होने वाला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...
02/12/2024

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीराम लला के विराजमान होने को एक वर्ष का समय होने वाला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह पूर्वक मनाने की योजना-रचना तैयार की है।

इसी के साथ ही मन्दिर निर्माण के शेष कार्य में भरपूर तेज़ी आई है। परकोटे में निर्माणाधीन शिव मन्दिर, सूर्य मन्दिर, दुर्गा माता मन्दिर, गणेश मन्दिर, अन्नपूर्णा मन्दिर और हनुमान मन्दिर में से कुछ का स्पष्ट स्वरूप उभर आया है तथा शेष में निर्माण कार्य तेजी पर है।

The Prana Pratishtha of Shri Ram Lalla Sarkar in the Mandir is now near its first anniversary. The trust has prepared a plan to ceremonially celebrate the day as Pratishtha Dwadashi.

Accordingly, the remaining construction work of the mandir complex has gained significant momentum. Among the mandirs being constructed within the precincts—Shiv Mandir, Surya Mandir, Durga Mata Mandir, Ganpati Mandir, Annapurna Mandir, and Hanuman Mandir—some have taken clear shape, while the construction of others is progressing rapidly.



500 सौ साल बाद प्रभु श्रीराम के मंदिर में पहली दिवाली मनाई गई..!!❤️🥹🙏🏼बोलो सिया पति राजा रामचंद्र की जय..!!🙏🏼           ...
31/10/2024

500 सौ साल बाद प्रभु श्रीराम के मंदिर में पहली दिवाली मनाई गई..!!❤️🥹🙏🏼

बोलो सिया पति राजा रामचंद्र की जय..!!🙏🏼

02/10/2024
                                                      pp
16/09/2024

pp

14/08/2024

"वडा पाव गर्ल" ने अपने ही पति से मुँह मोड़ लिया😱 कितनी अजीब बात है कि सफ़लता मिलते ही अपने ही पति से मुँह मोड़कर खड़ी हो...
15/06/2024

"वडा पाव गर्ल" ने अपने ही पति से मुँह मोड़ लिया😱 कितनी अजीब बात है कि सफ़लता मिलते ही अपने ही पति से मुँह मोड़कर खड़ी हो गई l chandrika gera dixit भले ही लोगों को धन्यवाद करती हों लेकिन अपने पति की तारीफ उन्होंने मीडिया के सामने कभी नहीं की l ये वही पति है जिसने vada pav के ठेले पर इनका सबसे ज्यादा साथ दिया l यहां तक कि लोगों के सामने अपने पति को फटकार भी लगा देती थी फिर भी वो हमेशा चुप रहा 🙄 मीडिया के सामने ये अपने पति के साथ कभी दिखती ही नहीं हैं l दरअसल बात कुछ ये है कि chandrika gera dixit यानी delhi की vada pav girl को social media influencer बनना था जिसके लिए उन्होंने अपने ही पति के ठेले को ढाल बनाकर ईस्तेमाल किया 😡 लोगों से प्रमोशन के लिए अब वो 50 हजार रुपये तक चार्ज कर देती हैं l पहली बार उनकी Photo उनके पति के साथ आयी है l इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे Comment में जरूर बताएँ 🙏

हीरो हिरोहिन को सब लाईक करते है आज देखते है मेरे श्री राम लला सरकार को कितना लोग लाईक करते है ♥️
05/05/2024

हीरो हिरोहिन को सब लाईक करते है आज देखते है मेरे श्री राम लला सरकार को कितना लोग लाईक करते है ♥️




 #होली_की_शुभकामनाएं! आपका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे, और हर रंग आपके जीवन को और भी खूबसूरत बनाए।
25/03/2024

#होली_की_शुभकामनाएं! आपका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे, और हर रंग आपके जीवन को और भी खूबसूरत बनाए।

Address

Ayodhya Railway Station Road
Ayodhya
224123

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namami Saryu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Namami Saryu:

Share