Online Bageshwar

Call Directions Website Contact the business

Online Bageshwar Online Bageshwar

Good Morning Uttarakhand 🌄Kausani, Bageshwar district, Uttarakhand 💚
19/02/2021

Good Morning Uttarakhand 🌄
Kausani, Bageshwar district, Uttarakhand 💚

हमारे जिले बागेश्वर के मेधावी छात्र और छात्राएंTake the first step towards a successful career and secure yourself a sea...
20/01/2021

हमारे जिले बागेश्वर के मेधावी छात्र और छात्राएं

Take the first step towards a successful career and secure yourself a seat in India’s 1st Best College with the best faculty in Uttarakhand. Higher Education Uttarakhand & Higher Education In INDIA Country

Admissions Open For UG and PG Programs we will help you to find out Top Rank Colleges, Universities & Institutes Admission In India

Apply Now => www.collegejaankari.com/apply-online
Admission Helpline : 7409940008, 9068010119
DROP WHATSAPP MESSAGE - https://wa.me/919068010119
Admissions Open For UG and PG Programs in the following mentioned courses. Apply Now!

19/01/2021

Night View

 #बागेश्वर की पहली महिला  #जज बनीं इंदिरा दानू.   #शेयर जरूर करेंदूरस्थ गांव कुंवारी की हैं इंदिरा, यूपी में बनीं न्याया...
29/05/2020

#बागेश्वर की पहली महिला #जज बनीं इंदिरा दानू. #शेयर जरूर करें
दूरस्थ गांव कुंवारी की हैं इंदिरा, यूपी में बनीं न्यायाधीश
बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ गांव कुंवारी की इंदिरा दानू ने कड़ी मेहनत के दम पर उत्तर प्रदेश में न्यायाधीश बनने का गौरव हासिल किया है। इंदिरा दानू बागेश्वर की पहली महिला जज बनीं हैं।

कुंवारी के प्रधान किशन सिंह दानू व पूर्व जिला पंचायत सदस्या शांति दानू की छोटी पुत्री इंदिरा ने मां उमा बाल शिक्षा स्वास्थ्य मंदिर कपकोट से प्राथमिक शिक्षा तथा इंटर कालेज कपकोट से हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा ग्रहण की। इंदिरा को शिक्षा ग्रहण करने के लिए लगभग 15 किमी पैदल सफर तय करना पड़ता था। इंटर के उपरांत इंदिरा ने पीजी कालेज बागेश्वर से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की।

वर्ष 2005 में उन्हें बागेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ उपाध्यक्ष भी चुना गया। इंदिरा ने बागेश्वर महाविद्याय में छात्र संघ अध्यक्ष का भी चुनाव लड़ा। उनकी सांगठनिक योग्यता को देखते हुए एनएसयूआइ ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से एलएलबी व एलएलएम परीक्षा गोल्ड मैडल के साथ उत्तीर्ण करने वाली इंदिरा ने उत्तराखंड पीसीएसजे में भी दो बार साक्षात्कार तक का सफर तय किया।

न्यायाधीश बनने के लिए कड़ी मेहनत करने वाली इंदिरा अभी विधि विषय में शोध कर रही हैं। निर्भया प्रकोष्ठ में वरिष्ठ अधिवक्ता के पद पर कार्य के दौरान कई पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के नाम पर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। साथ ही कई सम्मान भी हासिल किए।

दुराचार व घरेलू हिंसा पीड़ित कई महिलाओं व बालिकाओं को न्याय दिलाया। शनिवार को जारी यूपी पीसीएसजे परिणाम में इंदिरा ने यूपी में न्यायाधीश बनने का गौरव हासिल किया है। कुल 610 पदों में से इंदिरा ने 147वीं रेंक हासिल की है। इधर इंदिरा के जज बनने पर बागेश्वर सहित उनके पैतृक गांव कुंवारी व मल्ला दानपुर में भी खुशी की लहर है। इंदिरा ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता सहित अपने ईष्ट देवता व गुरुजनों को दिया है।

ये original marksheet bageshwar की किसी बहन का है plz इसे बागेश्वर के लोगो तक पहुँचाओ । ये marksheet मुझे सोमेश्वर में म...
26/03/2017

ये original marksheet bageshwar की किसी बहन का है plz इसे बागेश्वर के लोगो तक पहुँचाओ । ये marksheet मुझे सोमेश्वर में मिली है। दिनाँक-24/03/2017 mn 9720699632

04/07/2016

केरोसिन डालकर पत्नी को जलाने का प्रयास

रूनीखेत गांव में एक युवक ने कमरे में मिट्टी का तेल डालकर अपनी पत्नी को जलाने का प्रयास किया। आरोपी युवक ने अपने दो मासूम बच्चों को भी घर से उठाकर खेतों में फेंक दिया। भारी बारिश के बीच थाने पहुंची महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दूसरे मामले में 10 दिन पहले ही जेल से छूटा था।

.com/OnlineBageshwar/

कोतवाली पुलिस के अनुसार रूनीखेत निवासी भूपेंद्र सिंह ने शनिवार शाम को घर में अपनी पत्नी मंजू और बच्चों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसने कमरे में रखे कपड़ों में मिट्टी का तेल डालकर अपनी पत्नी को जलाने का प्रयास किया, जबकि दो मासूम बच्चों गोलू, रोशनी को घर से उठाकर खेतों में फेंक दिया लेकिन खेतों के गीला होने से बच्चों को चोट नहीं लगी। स्थिति को भांपकर मंजू किसी तरह से स्वयं को अपने पति के चंगुल से छुड़ाकर कमरे से बाहर निकली और भारी बारिश के बीच भागकर जान बचाई।

.com/OnlineUttarkashi

बच्चों के साथ थाने पहुंचकर उसने रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने भूूपेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 427, 436 के तहत मुकदमा कायम किया। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। विवेचनाधिकारी एसएसआई प्रतिमा भट्ट ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र पड़ोसी के घर में घुसने के आरोप में करीब डेढ़ माह से जेल में बंद था। करीब 10 दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। कुछ ग्रामीणों ने भूपेंद्र की दिमागी हालत कमजोर बताई है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

Online Bageshwar

बागेश्वर में प्राकृतिक आपदा - बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, सड़कें बंदबागेश्वर। रविवार भारी बारिश से ठांगा गांव में एक दलित...
28/06/2016

बागेश्वर में प्राकृतिक आपदा - बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, सड़कें बंद

बागेश्वर। रविवार भारी बारिश से ठांगा गांव में एक दलित का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश से कपकोट तहसील क्षेत्र की तीन सड़कें मलबा आने और पहाड़ी खिसकने से बंद हो गई हैं। सड़कों के बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गैरखेत गांव में निर्माणाधीन सड़क की पहाड़ी से मलबा आने से छह लोगों के घरों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। क्षेत्र के लोगों ने शासन-प्रशासन से सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की है।

.com/OnlineBageshwar

रविवार की सुबह हुई तेज बारिश से कांडा तहसील के ठांगा गांव में गोपाल राम का दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित के पास दूसरा घर नहीं होने के कारण उसके परिवार के सामने सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। प्रभावित परिवार ने अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। पहले से बंद कपकोट-कर्मी सड़क के कई अन्य हिस्सों में मलबा भर गया है।

बारिश से खड़लेख-भनार-नामतीचेटाबगड़ सड़क के अनेक हिस्सों में मलबा भरने और चट्टान खिसकने यह सड़क बंद हो गई है। सड़क पर कई वाहन फंसे हुए हैं। भानी-हरसिंग्याबगड़ सड़क मलबा भरने से वह बंद हो गई है। रिखाड़ी-बदियाकोट सड़क भी मलबा भरने से वह बंद है। सड़कों के बंद होने से गांवों में जरूरी सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही है।

.com/OnlineUttarkashi

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों को खोलने के लिए पीएमजीएसवाई और एडीबी को निर्देशित करने की मांग की है। रविवार रात हुई भीषण बारिश से निर्माणाधीन कपकोट, पोलिंग, गैरखेत हरसीला सड़क के सिमार तोक में पहाड़ी से मलबा आने से नंदी देवी, मुन्नी देवी, बसंत सिंह, मोहन सिंह, प्रताप राम और नारायण राम के मकानों को खतरा हो गया है।

ग्राम प्रधान दरबान सिंह कपकोटी ने बताया कि लोनिवि ने पहाड़ी को रोकने के लिए दो मीटर ऊंची दीवार बनाई है जो पहाड़ी के हिसाब से काफी कम है पिछले दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ललित फर्स्वाण ने लोनिवि को दीवार की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे बावजूद ऊंचाई नहीं बढ़ाई जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण आसपास के घरों के लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

.com/ITSolutionRiders

22/06/2016

मलबे की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विद्युत स्टेशन के निर्माण कार्य में लगे मुरादाबाद निवासी एक मजदूर की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मजदूर के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

.com/OnlineBageshwar


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में जीएलबी कंपनी विद्युत स्टेशन का निर्माण कार्य कर रही है। मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे निर्माण कार्य के दौरान मुरादाबाद निवासी 22 वर्षीय गिरीराज पुत्र नन्हे सिंह पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने मलबे से निकालकर 108 वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई मोहन चंद्र पलड़िया ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

.com/OnlineUttarkashi

Online Bageshwar

Address

Bageshwar

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 9am - 6pm

Telephone

+917060732951

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Online Bageshwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Online Bageshwar:

Shortcuts

Share