07/07/2026
अपने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ रखें।
पर्यावरण को स्वच्छ रखना मनुष्य ,पशु स्वास्थ्य,प्रकृति की जैव विविधता और हमारे जीवन की समग्र गुणवत्ता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आज पर्यटन संगठन राजगुंधा के सभी सदस्यों ने अपने आस पास के पर्यटन स्थलों में सफाई अभियान चलाया और फिछले 1-2 महीने में पर्यटकों द्वारा जो कूड़ा कचरा फैलाया गया था उसकी साफ सफाई की गई।
हमारा सभी हिमाचल के बाहर से आए पर्यटकों और हमारे लोकल पर्यटकों से विनम्र निवेदन है कि यहां पर आएं, पहाड़ों की प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद लें परन्तु कूड़ा कचरा फैला कर ना जाएं।
आप सभी के एक सहयोग से पहाड़ों की सुंदरता बनी रहेगी और पर्यावरण भी स्वच्छ और सुन्दर बना रहेगा।
हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को,स्वस्थ और प्रदूषण रहित प्रकृति देनी है,
इसलिए हम सबको इसकी देखभाल करनी है !