13/06/2026
*बीड़-बिलिंग में पर्यटकों की भारी भीड़: 14 जून को चौगान-लैंडिंग साइट मार्ग रहेगा वन-वे, सुबह 10 से रात 10 बजे तक लागू*
*बिलिंग, बैजनाथ।* संवाददाता शिव वालिया जोगिंदर नगर /बैजनाथ
विश्व विख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग में बढ़ते पर्यटकों की तादाद और लगातार लग रहे जाम को देखते हुए बीड़ पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है।
*रविवार 14 जून 2026 को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चौगान कॉलोनी से लैंडिंग साइट जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा।*
थाना प्रभारी बीड़, आदर्श बर्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीड़-बिलिंग में रोजाना हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं। चौगान से लैंडिंग साइट का मार्ग बेहद संकरा है, जिसके चलते आए दिन घंटों लंबा जाम लगता है। इससे पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
इसी समस्या को देखते हुए विशेष रूप से वीकेंड पर इस मार्ग को वन-वे करने का निर्णय लिया गया है।
*कैसे आएं-जाएं: वैकल्पिक रूट*
1. *NH-154 धर्मशाला/पठानकोट जाने के लिए:* चौगान लैंडिंग साइट मार्ग में प्रवेश करने वाले वाहन वापसी में भट्टू सड़क मार्ग का इस्तेमाल करें।
2. *जोगिंद्रनगर/मंडी जाने के लिए:* लैंडिंग साइट से थोड़ी दूरी पर बीड़ संपर्क सड़क होते हुए चौगान पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
3. *सुजा/मटरू की तरफ:* लैंडिंग साइट से सुजा-मटरू होकर भी गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है।
डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने कहा, "यह निर्णय बीड़-बिलिंग में बढ़ती पर्यटकों की संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से बचा जा सके। सभी लोगों से अपील है कि इस व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें।"