Balaghat Tourism Promotion Council

Balaghat Tourism Promotion Council To exploit the tourism potential of district through sustained efforts
by coordinating various government departments & voluntary agencies.

कान्हा के मुक्की गेट स्थित बैगा हाट का कलेक्टर ने किया निरीक्षणबैगा संस्कृति एवं परंपराओं को मिलेगा नया मंच, पर्यटकों को...
06/06/2026

कान्हा के मुक्की गेट स्थित बैगा हाट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बैगा संस्कृति एवं परंपराओं को मिलेगा नया मंच, पर्यटकों को होगी स्थानीय बैगा जनजातीय जीवन की पहचान

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने शुक्रवार को कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट के समीप निर्मित बैगा हाट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बैगा जनजाति के लोगों को बैगा हाट में निर्मित दुकानों का प्राथमिकता से आबंटन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि बैगा हाट का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, हस्तशिल्प, कला और जीवन शैली को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों तक पहुंचाना है। कान्हा टाइगर रिजर्व में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में बैगा हाट उनके लिए बैगा जनजाति की सांस्कृतिक विरासत को निकट से जानने और समझने का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि बैगा समुदाय के लोगों को इस हाट के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यहां वे अपने हस्तनिर्मित उत्पाद, पारंपरिक कलाकृतियां, वन उत्पाद तथा स्थानीय संस्कृति से जुड़े अन्य सामानों का विक्रय कर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि उनकी पारंपरिक कला एवं संस्कृति के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैगा हाट को पर्यटकों के लिए आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाए। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, सूचना संकेतक, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बैगा संस्कृति एवं परंपराओं से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि पर्यटक यहां से स्थानीय जनजातीय जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि बैगा हाट को जनजातीय संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय आजीविका के संगम के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बैगा समुदाय को अपनी पहचान एवं सांस्कृतिक धरोहर को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।

निरीक्षण के दौरान बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को बैगा हाट की वर्तमान स्थिति एवं प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर बैगा हाट को पूर्ण रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
#बैगा_हाट #बालाघाट

 #बालाघाट कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने आज 06 जून को बैहर प्रवास के दौरान मुक्की के पास बनाए गए बैगा हाट का निरीक्षण किया। ...
06/06/2026

#बालाघाट
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने आज 06 जून को बैहर प्रवास के दौरान मुक्की के पास बनाए गए बैगा हाट का निरीक्षण किया। इस दौरान बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

#बैगा_हाट



06/06/2026

हट्टा की बावली

06/06/2026
जनजातीय पर्यटन की अनूठी मिसाल बना टेकाड़ी महाराष्ट्र से पहुंचे मेहमानों ने लिया ग्रामीण संस्कृति का आनंदबालाघाट जिले के ...
29/05/2026

जनजातीय पर्यटन की अनूठी मिसाल बना टेकाड़ी

महाराष्ट्र से पहुंचे मेहमानों ने लिया ग्रामीण संस्कृति का आनंद

बालाघाट जिले के ग्राम पंचायत टेकाड़ी अंतर्गत ग्राम केरा एवं पीपरटोला इन दिनों जनजातीय पर्यटन की अनूठी पहचान बनकर उभर रहे हैं। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल के मार्गदर्शन में संचालित जनजातीय पर्यटन परियोजना के तहत यहां दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण एवं एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के अमरावती, भंडारा, यवतमाल एवं अहल्यानगर जिलों से आए 31 हितग्राहियों एवं शबरी आदिवासी वित्त विकास महामंडल नासिक के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

ग्राम पर्यटन समितियों द्वारा मेहमानों का पारंपरिक तरीके से पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रामीण परिवेश, प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय संस्कृति से भरपूर इस आयोजन ने आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। ग्राम केरा एवं पीपरटोला में स्थापित 08 होम-स्टे में मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई, जिससे स्थानीय होम-स्टे संचालकों एवं ग्राम समितियों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ।

अध्ययन भ्रमण के दौरान आगंतुकों को जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवनशैली से रू-ब-रू कराया गया। लोक नृत्य, भजन मंडली, नौका विहार, जंगल ट्रैकिंग, बैलगाड़ी सवारी और स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेहमानों का मन मोह लिया। सुबह 5 बजे आयोजित जंगल एवं जलाशय ट्रैकिंग के दौरान आगंतुकों ने प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया तथा सातनारी वॉटरफॉल की मनमोहक छटा को करीब से देखा।

परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार और पर्यटन आधारित आजीविका के नए अवसर मिल रहे हैं। स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर को पर्यटन से जोड़ने की यह पहल गांवों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की जनजातीय पर्यटन परियोजना अधिकारी सरिता टोप्पो, परियोजना सहयोगी संस्था अनुपमा एजुकेशन सोसायटी के डायरेक्टर प्रमोद तिवारी, जिला पुरातत्व एवं पर्यटन समिति के नोडल अधिकारी विकास रघुवंशी, ग्राम पंचायत टेकाड़ी की सरपंच रश्मि तारा कावरे, ग्राम पर्यटन समिति पीपरटोला-टेकाड़ी के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से मेहमानों को बालाघाट की जनजातीय संस्कृति और आतिथ्य का यादगार अनुभव प्राप्त हुआ।

29/05/2026
29/05/2026

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुक्की में उर्फी जावेद (Uorfi Javed) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं जिनका आगमन हुआ वह मुख्य रूप से अपने बेहद अनोखे, बोल्ड और अपरंपरागत DIY (Do It Yourself) फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं。उन्होंने वन योद्धाओं से जंगल की सुरक्षा पर चर्चा की ।
जंगलो में आग नही लगाने एवं डॉग्स को वैक्सीन लगवाने की अपील की 💐

23/05/2026

28/04/2026

समृद्ध जैव-विविधता और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के सूपखार और टोपला क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में ‘जंगली भैंस’ पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ करते हुए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम से लाए गए 4 जंगली भैंसों को उनके नए प्राकृतिक आवास में मुक्त किया।

Dr Mohan Yadav Department of Forest, Madhya Pradesh

प्रदेश की धरती पर नए मेहमान का स्वागत है - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कान्हा में लौटा जंगली भैंसाहमारी कोशिश है कि प्रदेश ...
28/04/2026

प्रदेश की धरती पर नए मेहमान का स्वागत है - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

कान्हा में लौटा जंगली भैंसा

हमारी कोशिश है कि प्रदेश को ‘वाइल्ड बफैलो स्टेट’ के रूप में पहचान मिले- मुख्यमंत्री डॉ यादव

150 साल बाद ऐतिहासिक पुनर्स्थापन

मध्यप्रदेश और असम के बीच एक नए रिश्ते की शुरुआत

जैव विविधता और घासभूमि को मिलेगा लाभ,पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

मंडला/बालाघाट, 28 अप्रैल 2026
मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कान्हा टाइगर रिज़र्व के सूपखार रेंज में जंगली जल भैंस (एशियाई वाइल्ड बफैलो) के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लगभग 150 वर्षों बाद इस विलुप्तप्राय प्रजाति की वापसी से क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए 4 जंगली भैंसों (3 मादा, 1 नर) को विशेष बाड़े में सॉफ्ट रिलीज़ किया।

Address

Balaghat
481001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

9301210906

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balaghat Tourism Promotion Council posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Balaghat Tourism Promotion Council:

Share