Betul 48

Betul 48 Have suggestions, compliment, picture,video, information,share drop message admin reply as soon as

22/10/2022
किशोर बालक-बालिकाओं के लिए वैक्सीनेशन अभियान आज से शुरू हुआ। इसमें 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अभि...
04/01/2022

किशोर बालक-बालिकाओं के लिए वैक्सीनेशन अभियान आज से शुरू हुआ। इसमें 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अभियान के तहत बच्चों ने खुशी-खुशी वैक्सीन लगवाई। जिले के कुल 276 स्कूलों में किशोर बालक-बालिकाओं का टीकाकरण कराया गया।
सुबह नौ बजे से टीकाकरण का अभियान प्रारंभ किया गया। बच्चों को टीके लगाने के लिए 370 टीकाकरण दल गठित किए गए थे जिनके द्वारा किशोर बालक-बालिकाओं का टीकाकरण कार्य किया गया। इन 276 विद्यालयों में कुल दर्ज छात्र संख्या 71418 है। टीकाकरण दल के पास एईएफआई किट के साथ पैरासिटामॉल तथा ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए गए थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एके. तिवारी ने बताया कि जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 23041 किशोर बालक बालिकाओं का तीन जनवरी 2022 सायं पांच बजे तक कोविड टीकाकरण किया गया। जिसमें विकासखंड आमला 2285, आठनेर 1774, ग्रामीण क्षेत्र बैतूल (सेहरा) 3123, शहरी क्षेत्र बैतूल 1507, भैंसदेही 2097, भीमपुर 1350, चिचोली 1162, घोड़ाडोंगरी 3410, मुलताई 2825, प्रभात पट्टन 2361 एवं शाहपुर 1147 किशोर बालक बालिकाओं को टीकाकृत किया गया। विद्यालयों में आगामी टीकाकरण पांच एवं छह जनवरी 2022 बुधवार एवं गुरूवार को किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक किशोर छात्र-छात्राओं से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है। वैक्सीन लगवाने आई छात्रा अनमोल का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद अच्छा लग रहा है। सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए। साथ ही अपने दोस्तों से अपील की गई है कि वे भी वैक्सीन लगवाएं। छात्र प्रभा का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद अच्छा फील हो रहा है। मेरे सभी दोस्त वैक्सीन लगवा लें। कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वैक्सीन लगवा कर इंडिया को सेफ करें और कोशिश करें कि लॉकडाउन की स्थिति ना बने। बैतूल शहर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज, सेंट्रल स्कूल गंज, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी बाजार, एमएलबी कन्या स्कूल, आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा एवं लिटिल फ्लावर स्कूल बैतूल में टीकाकरण किया गया।
सांसद- विधायक ने निरीक्षण कियाः

सांसद दुर्गादास उइके एवं विधायक आमला योगेश पंडाग्रे द्वारा सोमवार को महारानी लक्ष्‌मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल में 15-18 आयु वर्ग के किशोर बालक-बालिकाओं के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उनके द्वारा स्कूलों में जाकर वैक्सीनेशन केन्द्रों का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने वैक्सीन लगवाने आये बच्चों से चर्चा करते हुए उन्हें अन्य बच्चों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस दौरान क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य मोहन नागर सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

बैतूल में पैसे देने से मना करने पर पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में पत्नी को जिला चिकित्सालय ...
04/01/2022

बैतूल में पैसे देने से मना करने पर पति ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में पत्नी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हैवान पति ने अपने बच्चों के सामने ही घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की बेटी ने आग बुझाया और एंबुलेंस को सूचना दी।
घटना रविवार की है। बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र के लाखापुर निवासी 42 साल की महिला संगीता डोंगरे को उसके पति बबलू डोंगरे ने रविवार को को पेट्रोल डाल कर जला दिया। मजदूरी करने वाली संगीता की शादी 23 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चों में बड़ी बेटी पूजा की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी बैतूल में नर्सिंग कर रही है और बेटा नागपुर में काम करता है।पीड़िता संगीता ने पुलिस को बताया कि उसका पति बबलू डोंगरे हमेशा शराब पीकर विवाद करता है। पिछले कुछ दिनों से वह बाइक खरीदने के लिए 30 हजार रुपये की मांग कर रहा था। रविवार को बेटी के सामने बबलू शराब पीकर पैसे की मांग करने लगा तो उसने मना किया। नशे में धुत बबलू ने पहले चादर में आग लगाई। फिर उसके चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया जिससे वह झुलस गई। वहां मौजूद उसकी बेटी ने पानी डालकर आग बुझाई और मोहल्ले वालों को बुलाया। संगीता का चेहरा, गला, छाती, पेट और पैर झुलस गया है। सूचना पर उसका भाई घटनास्थल पर पहुंचा और संगीता को निजी वाहन से मुलताई अस्पताल लाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसका जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बबलू के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बैतूल_48। जिले में पर्यावरण के क्षेत्र में विभिन्ना संस्थाएं काम कर रही हैं जिनकी बदौलत पर्यावरण को संरक्षित करने में का...
04/01/2022

बैतूल_48। जिले में पर्यावरण के क्षेत्र में विभिन्ना संस्थाएं काम कर रही हैं जिनकी बदौलत पर्यावरण को संरक्षित करने में कामयाबी भी मिल रही है। बैतूल शहर में हरियाली वापस लौटाने के लिए ग्रीन टाइगर्स का समूह आगे आ गया और देखते ही देखते तीन साल में हर सड़क के किनारे पर रोपे गए पौधे पेड़ बनने लगे हैं। इसके अलावा भारत भारती आवासीय विद्यालय समिति के सचिव मोहन नागर ने उजाड़ हो चुकी सोनाघाटी की पहाड़ी को संरक्षित और हरा-भरा करने के लिए गंगा अवतरण अभियान शुरू किया। तीन साल में पूरी बंजर पहाड़ी हरियाली की चादर से बिछ चुकी है। अब युवाओं की टीम ने सारनी के सतपुड़ा जलाशय को खरपतवार से मुक्त करने का अभियान अपने हाथों में लिया है। धीरे-धीरे आम जनता का भी सहयोग इसमें मिल रहा है। इसकी बदौलत सारनी का जलाशय खरपतवार से जल्द ही मुक्त हो सकेगा

Address

Betul
Betul
460001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Betul 48 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share