03/05/2020
साथियों प्रणाम आज उत्तराखंड के लिए बहुत गोरवानित पल है क्योंकि आज उत्तराखंडी निवासी
स्मिता देवरानी प्रथम मेजर जनरल (सेना ) जो जिला पौडी गढ़वाल के ब्लॉक दुगड्डा के निकट स्थिति ग्राम डुंडेख ( डाडामण्डी) निवासी हैं । आपको यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव की अनुभूति होगी की स्मिता देवरानी जी जो कि सेना में ब्रिगेडियर के पद पर थीं । उनकी सैन्य अभियानों एवम् सैन्य नेतृत्व गौरवशाली सेना उपलब्धि को देखकर सरकार ने उन्हें मेजर जनरल की पदोन्नति हेतु चुना है। यह समस्त उत्तराखंड की जनता और हर एक उत्तराखंडी के लिए बहुत ही गौरव का विषय है। मेजर जनरल स्मिता देवरानी जी को प्रथम महिला मेजर जनरल बनी हैं । इस उपलब्धि के लिऐ उत्तराखण्ड की समस्त जनता और मेरी ओर से स्मिता देवरानी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
गर्व होता हैं । उत्तराखण्डी हर क्षेत्र मेँ आगे बढ़े और बढ़ते रहे जय बद्री विशाल की।