Chardham Tour & Travel

Chardham Tour & Travel Char Dham Yatra Packages 2020 - Travel Agent in Haridwar for Chardham

19/05/2026

Tungnath Temple — the highest Shiva temple in the world

Hidden in the beautiful Himalayas of Uttarakhand, this divine place feels closer to heaven than earth

Cold winds, mountain views & the powerful energy of Mahadev

Some places you visit…
Some places change you forever.

Har Har Mahadev

22/04/2026

विधि विधान के साथ भगवान केदारनाथ जी की कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

21/04/2026

The wait is almost over… 🙏
Very soon, the sacred doors of Kedarnath will open, and Baba Kedar will bless us with His divine presence.
Just a little more patience, and we’ll be standing in front of the holy shrine, feeling the peace and power of the Himalayas. 🕉️✨

Get ready for a spiritual journey like no other

दिव्य दर्शन: बाबा केदार की पंचमुखी डोली ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए प्रस्थान 🥰🙏❤️💐
19/04/2026

दिव्य दर्शन: बाबा केदार की पंचमुखी डोली ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए प्रस्थान 🥰🙏❤️💐

08/09/2025

जय श्री केदार 🪔 🔱 🐂 🚩

04/09/2025

आज के संध्या कालीन आरती दर्शन श्री गंगोत्री धाम 🙏🏵️🌸🧘🪔

22/05/2025

द्वितीय केदार–: उत्तराखण्ड के पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट बुधवार को विधिवत शुभ लग्नानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर मदमहेश्वर मुख्य मंदिर समेत सहायक मंदिरों को छह कुन्तल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालु 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान मदमहेश्वर के दरबार में पहुंच रहे हैं। भगवान मदमहेश्वर की यात्रा हर वर्ष मई माह में कपाट खुलने के साथ शुरू होती है और शीतकाल में पूजा ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में सम्पन्न होती है।

15/05/2025

माणा गांव में शुरु हुआ पुष्कर कुंभ, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
12 वर्षों बाद माणा गांव के केशव प्रयाग में पुष्कर कुंभ का हो रहा आयोजन

चमोली के सीमांत गांव माणा में स्थित केशव प्रयाग में 12 वर्षों बाद विधि विधान के साथ पुष्कर कुंभ का आयोजन शुरु हो गया है। जिसे लेकर बदरीनाथ धाम के साथ ही माणा गाँव में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। पुष्कर कुंभ के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से यहां तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा गांव के केशव प्रयाग में आयोजित पुष्कर कुंभ को लेकर पैदल मार्ग का सुधारीकरण किया गया है। यहां पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न भाषाओं में साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुंभ के सुचारु संचालन के लिए जहां पैदल मार्ग पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं संगम तट पर एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती भी की गई है। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन को पुष्कर कुंभ के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि, चमोली जिले के सीमांत गांव माणा में 12 वर्षों के बाद पुष्कर कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक परंपरा के अनुसार जब 12 वर्षों में बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करता है, तो माणा गांव स्थित अलकनंदा और सरस्वती नदियों संगम पर स्थित केशव प्रयाग में पुष्कर कुंभ का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में मुख्य रुप से दक्षिण भारत के वैष्णव मतावलम्बी प्रतिभाग करते हैं।

क्या है पुष्कर कुंभ का धार्मिक महत्व

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माणा गांव के पास स्थित केशव प्रयाग में महर्षि वेदव्यास ने तपस्या करते हुए हिन्दू धर्म के पौराणिक ग्रंथ महाभारत की रचना की थी। यह भी कहा जाता है कि दक्षिण भारत के महान आचार्य रामानुजाचार्य और माध्वाचार्य ने इसी स्थान पर माँ सरस्वती से ज्ञान प्राप्त किया था। जिसके चलते अपनी पौराणिक परंपराओं के संरक्षण के लिए दक्षिण भारत के वैष्णव मतावलम्बी पुष्कर कुंभ के समय बदरीनाथ धाम के समीप स्थित माणा गांव पहुंच कर केशव प्रयाग में स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं।

14/05/2025

जय श्री केदार ❤️🙏

03/05/2025

पूजा अर्चना के बाद विधि-विधान से खोले गये श्री केदारनाथ धाम के रक्षक आराध्य भुकुण्ड भैरव जी के कपाट।
जय श्री केदार

03/05/2025

श्री उद्धवजी, श्री कुबेर जी, गरुड़ जी डोली के साथ गाडू धड़ा एवं रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पहुंची श्री बदरीनाथ धाम ।।
कल प्रातः 6 बजे खुलेंगे कपाट

जय बद्री विशाल 🌹🙏🏻🙏🏻

Address

Araghar Prem Complex, IInd Floor, Dehradun
Dehra Dun
248001

Opening Hours

Monday 10am - 6am
Tuesday 10am - 6am
Wednesday 10am - 6am
Thursday 10am - 6am
Friday 10am - 6am
Saturday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chardham Tour & Travel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category