जन-आवाज -अमित सिंह मेवाड़

जन-आवाज -अमित सिंह मेवाड़ #पहाड़ी #गढ़वाली #उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय तेगड़ लोस्तु बडियार, कीर्तिनगर में विभिन्न विषयों में शिक्षण कार्य के लिए ...
16/08/2026

देवप्रयाग विधानसभा अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय तेगड़ लोस्तु बडियार, कीर्तिनगर में विभिन्न विषयों में शिक्षण कार्य के लिए पांच शिक्षकों को नियुक्त किए जाने आदेश जारी किए गए हैं. नव सृजित इस महाविद्यालय में आठ छात्र-छात्राओं का हुआ पंजीकरण, 18 अगस्त तक छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी.

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और समृद्ध होगी. उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों से पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई.

Vinod Kandari Vinod Kandari Vinod Kandari II

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी के अथक प्रयासों से राजकीय महाविद्यालय, लोस्तु बडियार, टिहरी...
13/08/2026

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी के अथक प्रयासों से राजकीय महाविद्यालय, लोस्तु बडियार, टिहरी गढ़वाल में शिक्षण कार्य हेतु नवीन महाविद्यालय आवंटित किया जाता है :-

1. डॉ कविता बिष्ट:- राजनीति विज्ञान

2. डॉ० दिनेश नेगी :- अर्थशास्त्र

3. डॉ० सृजना राणा :- हिन्दी

4. डॉ० भगवती पंत :- भूगोल

5. डॉ० अनिल सिंह भरड़ा :- इतिहास

माननीय युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.

Vinod Kandari Vinod Kandari Vinod Kandari Vinod Kandari II

11/08/2026

भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण — सपनों को मिल रही नई उड़ान.

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी द्वारा अपनी विधानसभा के मेधावी छात्र-छात्राओं को हर वर्ष भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक धरोहरों से परिचित कराने का सराहनीय प्रयास किया जाता है.

इस वर्ष भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले मेधावी छात्र आदित्य बिष्ट, रा.इ.का. पलेठी बनगढ़ ने अपने अनुभव एवं व्यक्तिगत भावनाएं साझा करते हुए इस अनूठी पहल के लिए माननीय विधायक श्री विनोद कंडारी जी का आभार व्यक्त किया.

ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के ज्ञान का विस्तार करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता और देश की विविध संस्कृति को समझने की भावना भी विकसित करते हैं.

मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने का यह प्रयास निश्चित रूप से प्रेरणादायी है.

#भारत_दर्शन_शैक्षिक_भ्रमण #विनोद_कंडारी
#देवप्रयाग_विधानसभा #मेधावी_छात्र
#शिक्षा_और_विकास #युवा_शक्ति
Vinod Kandari Vinod Kandari Vinod Kandari II

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी ने विकासखण्ड कीर्तिनगर में सूरी देवी से रामपुर तक मोटर मार्...
11/08/2026

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी ने विकासखण्ड कीर्तिनगर में सूरी देवी से रामपुर तक मोटर मार्ग के पीसीसी द्वारा डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया.
* स्वीकृत लागत: ₹94.30 लाख
* स्वीकृत लंबाई: 1.45 कि.मी.
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

#देवप्रयाग #विकासकार्य #सड़कविकास #विनोदकंडारी #कीर्तिनगर #उत्तराखंड Vinod Kandari Vinod Kandarii Vinod Kandari II

🎓 जिसका वादा किया था, वो करके दिखाया.राजकीय महाविद्यालय तेगड़ (लोस्तु बडियारगढ़) को माननीय राज्यपाल/कुलाधिपति जी द्वारा ...
10/08/2026

🎓 जिसका वादा किया था, वो करके दिखाया.

राजकीय महाविद्यालय तेगड़ (लोस्तु बडियारगढ़) को माननीय राज्यपाल/कुलाधिपति जी द्वारा संबद्धता प्रदान कर दी गई है. 🎓

अब क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी.

📚 5 विषय | 60 सीटें प्रति विषय | कुल 300 सीटें

यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है.

वादा किया था — निभाया है.
कहा था — करके दिखाया है.

माननीय विधायक श्री विनोद कंडारी जी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं शिक्षा मंत्री श्री डॉ. धन सिंह रावत जी का हार्दिक आभार.

लोस्तु बडियारगढ़ बदलेगा, युवा आगे बढ़ेगा.

#फिर_एक_बार_विनोद_कंडारी #देवप्रयाग #लोस्तु_बडियारगढ़ #शिक्षा #युवा_शक्ति #विकास
Vinod Kandari Vinod Kandari Vinod Kandari II

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी ने विधानसभा अंतर्गत राज्य योजना के तहत पौड़ीखाल–वाडियो से ड...
09/08/2026

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी ने विधानसभा अंतर्गत राज्य योजना के तहत पौड़ीखाल–वाडियो से डांडा होते हुए सांदनाणाकोट तक 4 किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया इस सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹139.45 लाख की स्वीकृत लागत है.

इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। लंबे समय से सड़क सुविधा की आवश्यकता महसूस कर रहे ग्रामीणों के लिए यह निर्माण कार्य एक महत्वपूर्ण सौगात है.

सड़क के निर्माण से पौड़ीखाल, वाडियो, डांडा एवं सांदनाणाकोट सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों को मुख्य मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी.

देवप्रयाग विधानसभा में विकास कार्यों को निरंतर गति देने के लिए हमारी सरकार और संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ता देवप्रयाग.

Vinod Kandari Vinod Kandari Vinod Kandari II

देवप्रयाग विधानसभा के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायी पहल…देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री ...
06/08/2026

देवप्रयाग विधानसभा के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायी पहल…

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी द्वारा विगत 9 वर्षों से निरंतर आयोजित #भारत_दर्शन_शैक्षिक_भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ इस वर्ष 16 सितंबर 2026 से होने जा रहा है. इस बार देवप्रयाग विधानसभा के मेधावी छात्र-छात्राओं का दल उत्तर प्रदेश के शैक्षिक भ्रमण पर प्रस्थान करेगा.

इस प्रेरणादायी यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा.

देवप्रयाग विधानसभा से प्रारंभ होने वाला यह भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2026 विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

उल्लेखनीय है कि यह संपूर्ण कार्यक्रम विगत 9 वर्षों से विधायक श्री विनोद कंडारी जी द्वारा अपने निजी व्यय पर आयोजित किया जा रहा है। इस शैक्षिक यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ स्वयं विधायक श्री विनोद कंडारी जी, सम्मानित गुरुजन तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम भी साथ रहती है.

ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की इस अनूठी पहल को सफल बनाने हेतु सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ.

#भारत_दर्शन_शैक्षिक_भ्रमण Vinod Kandari Vinod Kandari Vinod Kandari II

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी ने विधानसभा अंतर्गत चौरास क्षेत्र में विधायक निधि से कूड़ा ...
05/08/2026

देवप्रयाग विधानसभा के युवा आदर्श विधायक श्री विनोद कंडारी जी ने विधानसभा अंतर्गत चौरास क्षेत्र में विधायक निधि से कूड़ा वाहन का शुभारंभ किया तथा क्षेत्र के अनेक मार्गों के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

लगभग ₹65.30 लाख की लागत से होने वाले ये विकास कार्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आवागमन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएंगे। हमारा संकल्प है कि विकास की योजनाओं का लाभ विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे और जनसेवा निरंतर जारी रहे.

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी का हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ.

#देवप्रयाग #चौरास #विकास #जनसेवा #विधायक_निधि #विनोद_कंडारी Vinod Kandari Vinod Kandari Vinod Kandari II

Address

बडियारगढ़
Dehra Dun
249161

Telephone

918006215554

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जन-आवाज -अमित सिंह मेवाड़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to जन-आवाज -अमित सिंह मेवाड़:

Shortcuts

Share