24/11/2022
साथियों नमस्कार 🙏
जैसा कि आप सभी को पता है एक बार फिर जाटों के स्वर्णिम इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है पर प्रसारित होने वाले एक टीवी सीरियल अहिल्याबाई में अजेय योद्धा भरतपुर नरेश महाराजा सूरजमल के चरित्र को बहुत ज्यादा गलत दिखाया जा रहा है , इसी तरह का प्रयास ये लोग 2019 में भी कर चुके हैं पानीपत फ़िल्म के द्वारा जहाँ इन्हें जाटों की एकता के आगे मुहँ की खानी पड़ी थी। क्योंकि पहले फ़िल्म थी तो हमने इसके शो बंद करवा दिए लेकिन अबकी बार इन्होंने डिजिटल प्लेटफार्म और टेलीविजन का सहारा लिया है जो कि हर व्यक्ति के पास है इस बार हमें विरोध के लिए Television के सभी चैनल को अपने DTH से हटवाना होगा इनकी डिजिटल app का विरोध करना होगा । उसके अलावा कानूनी कार्यवाही के लिए अपने नजदीकी थाने में इसके निर्माताओं के खिलाफ FIR करवानी होगी और SP को कार्यवाहीं के लिए ज्ञापन देना होगा।
हमारी टीम इसके खिलाफ कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेगी जिसके लिए कोर्ट में इनके खिलाफ शिकायत दी जा चुकी है । मेरा आप सभी से अनुरोध है इस लड़ाई में सभी संगठित होकर आगे आये क्योंकि ये हमारी सामाजिक अश्मिता का इतिहास का भावनाओ का मामला है जिसे बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जा सकता ।
अखिल भारतीय जाट महासभा के सभी फ्रंट IT युवा , DU JAT UNION, जाट महासंघ और समाज के तमाम समाजिक संघटन इस लडाई को सामाजिक एकता के साथ मिलकर लड़ेंगे
ये नीचे इस कार्यक्रम में शामिल कलाकारों के username है बड़ी शालीन भाषा में इन्हें जाटों के इतिहास से परिचित करवाइए जिससे इन्हें सच्चाई पता चले।
और ट्विटर पर भी IT टीम और तमाम जाट पेजो के सहयोग से इसके खिलाफ कैंपेन भी चलाया जायेगा उसकी भी सूचना आप सभी को दे दी जायगी ।
जय जाट एकता 🙏