Rail/Air Tickets

Rail/Air Tickets Confirm Rail Tickets, Best Deals in Air Tickets & Tour Packages

16/07/2015

नई दिल्ली, संजय सिंह । तत्काल कोटे से रेलवे का टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर
है। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों के लिए पहचान पत्र की आवश्यकता संबंधी नियमों में बदलाव करते हुए 1 सितंबर 2015 से इन्हें उदार बनाने का निर्णय किया है।
इसके तहत तत्काल टिकट के लिए पहचानपत्र के रूप में टीटीई को दस में से कोई भी एक पहचानपत्र दिखाया जा सकेगा। न तो बुकिंग के वक्त किसी खास पहचानपत्र का नंबर दर्ज कराना होगा और न फोटोकापी पेश करने की जरूरत होगी। एक तत्काल टिकट पर कई यात्रियों की बुकिंग होने पर किसी भी एक यात्री का मान्य पहचानपत्र स्वीकार्य होगा और उन्हें बेटिकट नहीं माना जाएगा।
अभी तत्काल टिकट बुकिंग व यात्रियों की पहचान के नियम काफी सख्त हैं। मसलन, आरक्षण खिड़़की से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए निर्धारित दस में से एक पहचान पत्र की फोटोकापी पेश करनी पड़ती है। सितंबर से इसकी आवश्यकता नहीं होगी।
इसी प्रकार खिड़की या इंटरनेट से टिकट बुक कराने पर आरक्षण पर्ची या नेट पर उस पहचानपत्र के प्रकार और नंबर का ब्यौरा दर्ज करना पड़ता है। सितंबर से यह भी आवश्यक नहीं होगा। केवल बुकिंग के वक्त बुकिंग क्लर्क को और ट्रेन में सफर करते वक्त टीटीई को निर्धारित पहचानपत्रों में से किसी भी एक पहचानपत्र मूल (ओरिजनल) रूप में दिखाना होगा। इसी के साथ अब तत्काल टिकटों पर भी पहचानपत्र का नंबर दर्ज नहीं होगा।
नियमों में बदलाव का निर्णय तत्काल बुकिंग में पहचानपत्र को लेकर यात्रियों को होने वाली असुविधा तथा टीटीई द्वारा उनके साथ की जाने वाली बदसलूकी की बढ़ती शिकायतों के बाद किया गया है। दरअसल कई मर्तबा लोग यात्रा के वक्त अपना वह आइकार्ड साथ में रखना भूल जाते हैं जिसका ब्यौरा उन्होंने बुकिंग के वक्त दर्ज कराया था। ऐसे में कोई अन्य मान्य आइकार्ड दिखाने पर भी उन्हें न केवल बेटिकट यात्री के रूप में भारी जुर्माना भरना पड़ता है, बल्कि अपमानित भी होना पड़ता है।
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए मान्य दस प्रकार के पहचानपत्रों में वोटर आइकार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मान्यता प्राप्त स्कूल/कालेज द्वारा जारी स्टूडेंट आइकार्ड, राष्ट्रीयकृत बैंक की फोटो पास बुक, लैमिनेटेड फोटोग्राफ वाला बैंक का क्रेडिटकार्ड, आधार कार्ड तथा केंद्रीय/राज्यस्तरीय सार्वजनिक उपक्रम/जिला प्रशासन/नगरपालिका/पंचायत द्वारा जारी फोटो आईकार्ड शामिल हैं।

नई दिल्ली। अगर आप रेलवे में सफर करते हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। अगर आपने इस खबर को मिस कर दिया तो आपको परेशानी...
01/07/2015

नई दिल्ली। अगर आप रेलवे में सफर करते हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। अगर आपने इस खबर को मिस कर दिया तो आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल एक जुलाई से रेलवे में कई बदलाव होने वाले हैं। अगर आप ने इस बदलावों के बारे में नहीं जाना तो आपकी मुश्किल बढ़नी तय है। जानिए क्या है वो अहम बदलाव...

1- वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म हो जाएगा। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी।

2- एक जुलाई से तत्काल टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी राशि वापस की जाएगी।

3- तत्काल टिकट के नियमों में बदलाव हुआ है। सुबह 10 से 11 बजे तक एसी कोच के लिए टिकट बुकिंग होगी जबकि 11 से 12 बजे तक स्लीपर कोच की बुकिंग होगी।

4- इसके साथ ही राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा शुरु हो रही है। इस सुविधा के बाद शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पेपर वाली टिकट नहीं मिलेगी, बल्कि आपके मोबाइल पर टिकट भेजा जाएगा।

5- जल्द ही रेलवे अगल-अगल भाषाओं में टिकटिंग की सुविधा शुरु होने जा रही है। अभी तक रेलवे में हिंदी और अंग्रेजी में टिकट मिलती है, लेकिन नई वेबसाइट के बाद अब अलग-अगल भाषाओं में टिकट की बुकिंग की जा सकेगी।

6- रेलवे में टिकट के लिए हमेशा से मारामारी होती रहती है। ऐसे में 1 जुलाई से शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

7- भीड़भाड़ के दिनों में रेलगाड़ी में बेहतर सुविधा देने के लिए वैकल्पित रेलगाड़ी समायोजन प्रणाली, सुविधा ट्रेन शुरु करने और महत्वपूर्ण ट्रेनों की डुप्लीकेट गाड़ी चलाने की योजना है।

8- रेल मंत्रालय ने एक जुलाई से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के तर्ज पर सुविधा ट्रेन चलाई जाएगी।

9- तो वहीं रेलवे प्रीमियम ट्रेनों को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है।

10- सुविधा ट्रेनों में टिकट वापसी पर 50 फीसदी किराए की वापसी होगी। इसके अलावा एसी-2 पर 100 रुपए, एसी-3 पर 90 रुपए, स्लीपर पर 60 रुपए प्रति यात्री कटेंगे। - See more at: http://www.jagran.com/news/national-indian-railway-rules-will-be-changed-from-1st-july-12538745.html?src=NN-ZP-ART .qCbBtToB.dpuf

अगर आप रेलवे में सफर करते हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। अगर आपने इस खबर को मिस कर दिया तो आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल एक जुलाई से रेलवे में कई बदलाव होने वाले हैं। अगर आप ने इस बदलावों के बारे में नहीं जाना

08/12/2014

एक दिन एक औरत अपने घर के बाहर आई और उसने तीन
संतों को अपने घर के सामने देखा। वह उन्हें
जानती नहीं थी।
औरत ने कहा – “कृपया भीतर आइये और भोजन
करिए।”
संत बोले – “क्या तुम्हारे पति घर पर हैं?”
औरत ने कहा – “नहीं, वे अभी बाहर गए हैं।”
संत बोले – “हम तभी भीतर आयेंगे जब वह घर पर हों।”
शाम को उस औरत का पति घर आया और औरत ने उसे
यह सब बताया।
औरत के पति ने कहा – “जाओ और उनसे कहो कि मैं घर
आ गया हूँ और उनको आदर सहित बुलाओ।”
औरत बाहर गई और उनको भीतर आने के लिए कहा।
संत बोले – “हम सब किसी भी घर में एक साथ
नहीं जाते।”
“पर क्यों?” – औरत ने पूछा।
उनमें से एक संत ने कहा – “मेरा नाम धन है” – फ़िर
दूसरे संतों की ओर इशारा कर के कहा – “इन
दोनों के नाम सफलता और प्रेम हैं। हममें से कोई एक
ही भीतर आ सकता है। आप घर के अन्य सदस्यों से
मिलकर तय कर लें कि भीतर किसे निमंत्रित
करना है।”
औरत ने भीतर जाकर अपने पति को यह सब बताया।
उसका पति बहुत प्रसन्न हो गया और बोला –
“यदि ऐसा है तो हमें धन को आमंत्रित
करना चाहिए। हमारा घर खुशियों से भर जाएगा।”
लेकिन उसकी पत्नी ने कहा – “मुझे लगता है कि हमें
सफलता को आमंत्रित करना चाहिए।”
उनकी बेटी दूसरे कमरे से यह सब सुन रही थी। वह उनके
पास आई और बोली – “मुझे लगता है कि हमें प्रेम
को आमंत्रित करना चाहिए। प्रेम से बढ़कर कुछ
भी नहीं हैं।”
“तुम ठीक कहती हो, हमें प्रेम
को ही बुलाना चाहिए” – उसके माता-पिता ने
कहा।
औरत घर के बाहर गई और उसने संतों से पूछा – “आप में से
जिनका नाम प्रेम है वे कृपया घर में प्रवेश कर भोजन
गृहण करें।”
प्रेम घर की ओर बढ़ चले। बाकी के दो संत भी उनके
पीछे चलने लगे।
औरत ने आश्चर्य से उन दोनों से पूछा – “मैंने
तो सिर्फ़ प्रेम को आमंत्रित किया था। आप लोग
भीतर क्यों जा रहे हैं?”
उनमें से एक ने कहा – “यदि आपने धन और सफलता में से
किसी एक को आमंत्रित किया होता तो केवल
वही भीतर जाता। आपने प्रेम को आमंत्रित
किया है। प्रेम कभी अकेला नहीं जाता। प्रेम जहाँ-
जहाँ जाता है, धन और सफलता उसके पीछे जाते हैं।
इस कहानी को एक बार, 2 बार, 3 बार
पढ़ें ........अच्छा लगे तो प्रेम के साथ रहें, प्रेम बाटें,
प्रेम दें और प्रेम लें क्योंकि प्रेम ही सफल जीवन
का राज है।
निम्न चीजो का साथ छोड दें जीवन खुद बखुद सफल,
सुखद, सरल,सुगम, संयम, स्वस्थ, एवम मार्यादित
बना रहेगा -
छोड दें - दूसरों को निचा दिखाना।
छोड दें - दुसरो की सफलता से जलना।
छोड दें - दूसरों के धन से जलना।
छोड दें - दूसरों की चुगली करना।
छोड दें - दूसरों की सफलता पर इर्ष्या करना।

We are providing fully furnished weather proof cottages in Maha Kumbh 2015 at Nasik.These cottages are close to Mela gro...
08/12/2014

We are providing fully furnished weather proof cottages in Maha Kumbh 2015 at Nasik.These cottages are close to Mela ground and well connected with all areas of interest with safety & convenience. To know more or book with us. call us @ +91 8471090881, +91 9871993981 or write us at [email protected]
Web Link: http://www.kumbhmelanasik.com

Kumbh Mela Nasik 2015,tariff plan in kumbh mela,room for rent in nasik,hotel in kumbh,rooms rent in kumbh,stay in kumbh,gust room in kumbh mela,room hotel for kumbh mela nasik

11/10/2014
book now cheapest Air Fare........
11/10/2014

book now cheapest Air Fare........

Confirm Rail Tickets Cheap Air fare & Tour Packages Available.....
19/07/2014

Confirm Rail Tickets Cheap Air fare & Tour Packages Available.....

Char Dham Yatra
07/07/2014

Char Dham Yatra

ACCOMMODATION:-Finding a suitable accommodation as per your budget is no tough task in Nasik. Being flocked to hundreds ...
07/07/2014

ACCOMMODATION:-
Finding a suitable accommodation as per your budget is no tough task in Nasik. Being flocked to hundreds of thousands of tourists and pilgrims from all around, Nasik offers a variety of accommodation options in different picturesque locations. Whether you are looking for a hotel along the Godavari, close to the market, near the railway station or any other strategic location, Nasik always offers you plenty of accommodation options.

Address

/
Delhi
110092

Telephone

08471090881

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rail/Air Tickets posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category