15/10/2018
माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री के सम्बोधन के अनुरूप प्रसाद नगर थानाध्यक्ष इंसपेक्टर विक्रमजीत सिंह की कार्यशैली के सम्बंध में पत्र के माध्यम से मधुसूदन दत्ता ने सूचना जब दिल्ली पुलिस के पुलिस आयुक्त साहब को भेजी तो पुलिस आयुक्त साहब ने पत्र पर उचित कार्यवाही करने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त (मध्य रेंज) को पत्र भेजा, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मध्य रेंज) ने उस पत्र को मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त (डी.सी.पी.) को भेज दिया और डी.सी.पी. ने माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री के सम्बोधन के अनुरूप प्रसाद नगर थानाध्यक्ष इंसपेक्टर विक्रमजीत सिंह की कार्यशैली को ध्यान में रखकर इंसपेक्टर विक्रमजीत सिंह को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर दिया जो कि सूचना का अधिकार अधिनियम के माध्यम से मधुसूदन दत्ता को मालूम पडा। यह दिल्ली के सभी निवासियों के लिए गर्व का विषय है।
1. इसी वर्ष दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त साहब की उपस्थिति में माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा था कि ‘‘पुलिस को Friendly People तथा शिष्टाचार युक्त होना चाहिए।’’
2. मधुसूदन दत्ता ने दिल्ली पुलिस सप्ताह के उपलक्ष में चाबी के छल्ले बनवाए थे जिसमें विशष रूप से लिखा था कि “Always Follow Traffic Rules” जो कि यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को आदर के साथ प्रदान किए गए साथ ही पुलिस पिकेट एवं यातायात को नियंत्रित करने वाले सेवारत पुलिस अधिकारियों को प्रदान किए गए।
3. मधुसूदन दत्ता ने उपरोक्त चाबी के छल्ले विभिन्न पुलिस थानों में जाकर भी दिए परंतु मधुसूदन दत्ता आश्चर्य-चक्ति रह गया जब प्रसाद नगर थानाध्यक्ष इंसपेक्टर विक्रमजीत सिंह वरैच ने दिनांक 18.02.2018 को दिल्ली पुलिस सप्ताह के दौरान उपरोक्त चाबी का छल्ला बहुत ही आदर के साथ मधुसूदन दत्ता से ग्रहण किया तथा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी के माध्यम से थाने में फोटो भी खिंचवाई। थानाध्यक्ष साहब ने तुरंत चाबी के छल्ले को जिप्सी की चाबी में लगवाया। सूचनार्थी से चाय-काफी पीने के लिए पूछा परंतु मधुसूदन दत्ता चाय-काफी नहीं पीता। इसलिए थानाध्यक्ष साहब ने मधुसूदन दत्ता को शिष्टाचार के साथ पानी पिलवाया। प्रमाणित सत्य है कि मधुसूदन दत्ता एक साधारण नागरिक है।