Virtual Story of CHITI -चींटी की वर्चुअल कहानी

  • Home
  • India
  • Delhi
  • Virtual Story of CHITI -चींटी की वर्चुअल कहानी

Virtual Story of CHITI -चींटी की वर्चुअल कहानी CHITI, my 4x4 Maruti Jimny, is my adventure partner, taking on every terrain with ease.

From mountains to deserts, we travel across India creating 360° virtual tours. Small but mighty, Chiti is named after the ant—always ready to explore the unexplored.

24/04/2026
14/12/2025

ये वीडियो रात डेढ़ बजे की है. . चींटी को bissa भाई ड्राइव कर रहे है .. इससे ये साबित होता है कि जैसेलमेर रात मे भी कितना सेफ है. ..
रात डेढ़ बजे हम धोरा पर क्या कर रहे है ये एक लम्बी कहानी है जो साहब बतायेगे ....
बस अभी इतना ही बताना था ..
जैसेलमेर वाली चींटी जैसेलमेर से ...

17/11/2025

आज तो जी कमाल हो गया ... साहब मुझे लेकर आज धोरा पर चढ़ गये ... पिछली गलतियों से सबक लेकर अबकी बार साहब ने 4x4 शुरू मे ही लगा लिया ... मेरे गैयर बॉक्स मे स्पेशल फीचर ये है कि मै आटोमेटिक तो चल ही सकती हू साथ ही साथ गैयर भी है. . और उस पर्टिकुलर गैयर को high और low करने का ऑप्शन भी मतलब बहुत सारे फीचर है गियर मे. .. साहब है मतलबी इंसान मेरी ज्यादा परवाह करते ना है ज्यादा फीचर भी ना इस्तमाल करते ... जब रिवर्स लेना हो तो R और आगे चलाना हो तो D बस इतना करते है पर आज तो साहब फुल तैयारी मे थे 4x4 तो लगाया ही 2nd गियर का high करके फुल एक्सलेटर के साथ धोरा पर चढ़ गये. .. शुरू मे तो मुझे भी डर लग रहा था कही आज फिर बइज्जती ना हो जाए. .. पर आस पास और भी जीप घूम रही थी जीप सफारी करते हुए .. बस मुझमे भी हौसला आ गया ... कभी धोरा के ऊपर तो कभी नीचे ... कभी लेफ्ट मोड़ रहे तो कभी राइट .. इस लेफ्ट राइट के चक्कर मे साहब भटक गये की आये कहाँ से. .. अब रेत मे रोक सकते नहीं रुके तो फ्लो खत्म हो जायेगा रेत मे धस भी सकते है ... इसके लिए जरूरी है लगातार चलते रहना ... जिधर जिधर ओर गाड़ियों की टायरों की लीक थी उसी पर आगे बढ़ते जाना है. .. एक जगह जाने के बाद लगा जैसे धोरा खत्म हो गये पर वो लीक फिर से दुसरे धोरा पर ले गई ... वो बिलकुल वीरान और सुनसान. .. गाड़ी की लीक भी कोई कोई वो भी पुरानी ... वापिस जा नहीं सकते क्योंकि वापिस जाने का भी कोई भरोसा नहीं की वो सही रास्ता है साहब की हो रखी सिटीं पिटी गुम. .. और मुझे चढ़े हुए सांस ... आज तो साहब कही धोरा पर फसा कर बोलेगे ... अल ले हो गया काम. ..
चलते चलते हम पिछले रास्ते से एक रिसोर्ट मे घुस गये .. रिसोर्ट का गेट बंद हम रिसोर्ट के अंदर .. रिसोर्ट वालो को बुलाया गया वो बेचारे आराम कर रहे थे उनको अचम्भा हुआ की बंद गेट मे गाड़ी अंदर आई कैसे? बताया की हम लखमनों गांव सम की धोरा पर चढ़े थे आधे घंटे धोरा पर चलकर सलखा कनोई की धोरा पर पार उतरे है. .. ये सुनकर सब लोग चींटी की वाह वाह कर रहे थे ... तभी कुछ लोग और आ गये उन्होंने भी जब चींटी के कारनामें सुने तो बोले लग तो छोटी सी रही है इतना बड़ा काम करके आई ये. ..
वाह! चींटी वाह!
वीडियो सम की धोरा की है ...

यों जैसेलमेर से प्रधान ...  चींटी फस गई प्रधान. ..चींटी फस गई धोरा पर ... सारी हवाबाजीं धरी की धरी रह गई. .. अब अगर मै ए...
12/11/2025

यों जैसेलमेर से प्रधान ... चींटी फस गई प्रधान. ..

चींटी फस गई धोरा पर ... सारी हवाबाजीं धरी की धरी रह गई. .. अब अगर मै एक्सक्यूज़ दू कीं ऐसा हुआ होता तो ये होता वो सब गलत है. .. हाँ मै असेप्ट करती हू कल चींटी रेत के टीलो कीं चोटी पर नहीं पहुँच पाई उसके चारो टायर रेत मे जाम हो गये और पेट लग गया जमीन मे ... पास बैठे ऊट वाले भाइयो को बुला कर रेवेर्स मे एक धक्का लगाया तो चींटी आराम से नीचे चली गई ...

समाचार समाप्त ... फोटो रानी रत्नावती बालिका विद्यालय के पास कीं धोरा का है. ...

कई लोग साहब से पूछते रहते है, चीटी पीती कितना है?साहब उन्हें एक बात बोलते है, जब हाथी पाला हो तो उसकी खुराक नहीं देखते ....
05/11/2025

कई लोग साहब से पूछते रहते है, चीटी पीती कितना है?
साहब उन्हें एक बात बोलते है, जब हाथी पाला हो तो उसकी खुराक नहीं देखते ..
जब शौक पुरे करने हो तो खर्चा नहीं देखा जाता ..
साहब ने आज तक कभी मेरी खुराक पर सवाल नहीं उठाया ..
हमेशा टंकी से टंकी चलते है, जब खुराक चाहिए तो टंकी फुल ही होगी ...
मैंने भी उसे कभी कही भी निराश नहीं किया ... वो जहा कहते है मैं वही चल देती हु, चाहे पहाड़ हो, नदी, नाले और तो और उनके गांव के कीचड़ और गढ़ो में भी कभी उफ तक नहीं किया ... आजकल साहब राजस्थान में है, पक्का पर कम चलते है, कच्चे खेत खलियनो, रेत और रेत के टिल्लो पर ज्यादा चलते है, मैं भी उन्हें मंजिल पर पहुँचाती देती हु ..
अब बात करते है एवरेज की ...
साहब की मैडम जब चलाती है तो 5 से नीचे नीचे ही रहता है, साहब जब चलते है तो 10 से 12 की ही एवरेज आती है ... अब तक की सबसे अच्छी एवरेज राजन ही निकालता है, इतनी मीठी मीठी चलाता है कि पता ही नहीं चलता की चीटी चल भी रही है ... अब परसो दिल्ली से चले तो साहब अँधेरे में खिचम खींच, दे ब्रेक, दे एक्सेलेटर 12 की एवरेज थी .... फिर टंकी फुल हुई तो राजन की बारी आई ... स्मूथ 70 - 80 की स्पीड में 17+ की एवरेज नोट हुई ... नीचे दिनभर के ग्राफ की फोटो भी लगी है ...
इसका मतलब चीटी के ड्राइवर पर डिपेंड करता है वो कैसे चलाता है ..

एक जरूरी सूचना और देनी थी ...
राजस्थान जब भी अपनी गाड़ी से आये 2 बातो का ख्याल जरूर रखे ... एक तो स्पीड लिमिट के अंदर गाड़ी चलाये वरना जगह जगह स्पीड चेक करने वाले खड़े रहते है, ओवरस्पीड की तो चालान होगा ही होगा ...
दूसरा अगर रात में गाड़ी चलाये तो हमेशा सतर्क रहे कभी भी कही से भी कोई पशु जानवर सड़क पर मिल जाएगा ... खासकर गाय और नीलगाय ..
सभी सूचनाएं समाप्त .... आपका दिन शुभ हो .... happy journey ...
फोटो जैसलमेर जाते हुए रास्ते की है ....

Address

MUNDKA
Delhi
110041

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Virtual Story of CHITI -चींटी की वर्चुअल कहानी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category