04/07/2023
दारमा वैली (धारचूला) उत्तराखंड: दांतू एंव दुग्तु गांव के पश्चात सीमांत दारमा वैली में निजी संचार कंपनी जियो की संचार सेवा शुरू होने से ग्राम बोन व बालिंग में मोबाईल फोन सेवा का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया हैं।
निश्चित ही सीमांत दारमा घाटी में संचार सेवा प्रारंभ होने से इसका लाभ स्थानीय निवासियों के अतिरिक्त यहां आने वाले विभिन्न राज्यों के पर्यटकों को भी प्राप्त होगा।
जियो कंपनी के इंजीनियर यशपाल पंवार का कहना हैं कि दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू, गो, नागलिंग में भी टावर लगाएं जा रहे हैं। शीघ्र ही इन गावों के लोगों को भी संचार सुविधा का लाभ मिलने लगेगा 😍
🇮🇳