Dharamshala City News

Dharamshala City News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dharamshala City News, Travel Agency, Dharmshala.

16/12/2017

दलाईलामा ने आईफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया दलाईलामा मोबाइल एप

सोशल मीडिया पर ट्विटर अकाउंट पर पहले ही हैं दलाईलामा के 16 मिलियन फॉलोअर्स

धर्मशाला।दुनिया भर में बौद्ध धर्म के प्रति बढ़ते आकर्षण और तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक धर्मगुरू दलाईलामा की बढ़ती लोकप्रियता के चलते उनके प्रवचनों को आम आदमी के लिए सुगमता से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दलाईलामा मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से दलाईलामा के अनुयायी उनकी यात्राओं व बौद्ध धर्म की शिक्षाओं के लाइव वीडियो व नवीनतम जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। 82 वर्षीय दलाईलामा पहले ही सोशल मीडिया पर ट्विटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से विश्व भर में फैले अपने अनुयायियों से जुड़े हुए हैं। दलाईलामा के ट्विटर अकाउंट में 16 मिलियन फॉलोअर्स, फेसबुक अकांउट पर 13 लाख फालोअर्स व इस्टाग्राम पर 900 फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं। शनिवार को दलाईलामा द्वारा लॉन्च किया गया एप आरंभिक चरण में आईफोन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसके माध्यम से दलाईलामा से संबंधित समाचार, लाइव वीडियो, फोटो और जानकारियों उपलब्ध रहेंगी। शनिवार को मैक्लोडगंज स्थिति दलाईलामा के निजी कार्यालय द्वारा लॉन्च किए गए दलाईलामा एप को एप्पल एप स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है। दलाईलामा के निजी कार्यालय के अनुसार दलाईलामा एप को डेरूपुंग मॉनेस्ट्री जिसे तिब्बत में नालांदा विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है और गादेन नागचो बौद्ध मठ की वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर जारी किया गया है।

Address

Dharmshala
176215

Telephone

7018444849

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dharamshala City News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category