Best in Gaya

Best in Gaya Best in Gaya: 100% Gaya Focussed Digital Directory
(1)

समस्त बिहारवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। #बिहारदिवस
22/03/2026

समस्त बिहारवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#बिहारदिवस

18/03/2026

“Discover. Connect. Experience Gaya”
“Your City. Your Guide.”

15/03/2026

गया का अपना Digital Directory
www.bestingaya.com
Coming Soon

14/03/2026

अब गया का हर BUSINESS होगा ONLINE
www.bestingaya.com

Website + Apps + Calling Services

 #गया_नगर_निगम_का_572_करोड़_का_बजट_पासगया। गया नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 572 करोड़ 18 लाख 68 हजार 305 रुपय...
28/02/2026

#गया_नगर_निगम_का_572_करोड़_का_बजट_पास

गया। गया नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 572 करोड़ 18 लाख 68 हजार 305 रुपये का बजट पारित किया। नगर निगम सभागार में आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में यह बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता मेयर वीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान जी ने की। बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी जी, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया जी सहित सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव जी, विनोद यादव जी, मनोज कुमार जी, स्वर्णलता वर्मा जी, चुन्नू खां जी और तबस्सुम प्रवीण जी उपस्थित रहे। अब इस बजट को अंतिम मंजूरी के लिए निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।

मेयर ने बताया कि बजट में शहर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, पर्यावरण, यातायात और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें सड़क और नाला निर्माण, जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट की स्थापना, ड्रेनेज सिस्टम और नाला सफाई को प्राथमिकता दी गई है।

इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट निस्तारण, लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना और ऑपरेशन व मेंटेनेंस से जुड़े कार्य भी शामिल हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, ग्रीन एरिया विकास, सर्विलांस सिस्टम, स्मॉग टॉवर, सम्राट अशोक भवन के द्वितीय तल्ले का निर्माण, गांधी स्मारक जीर्णोद्धार और बस पड़ाव निर्माण की योजना भी बजट में शामिल है।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कौशल प्रशिक्षण, सामुदायिक भवन निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र स्थापना, वृद्धा आश्रम संचालन और आवास योजनाओं से जुड़े प्रावधान भी बजट में शामिल किए गए हैं।

 #गया_के_शोएब_खान_के_संघर्षों_को_सलाम।बिहार के गया की साधारण गलियों से निकलकर दुनिया के बड़े मंच तक पहुंचने की यह कहानी ...
26/02/2026

#गया_के_शोएब_खान_के_संघर्षों_को_सलाम।
बिहार के गया की साधारण गलियों से निकलकर दुनिया के बड़े मंच तक पहुंचने की यह कहानी सपनों, संघर्ष और हौसले की मिसाल है। कभी बेहतर सुविधाओं की तलाश में दिल्ली आए इस युवा बल्लेबाज़ ने जिंदगी की कई मुश्किलों का सामना किया — चयन में निराशा, महामारी का दौर, परिवार की जिम्मेदारियां और फिर रोज़गार के लिए दुबई का सफर। दिन में नौकरी और रात में अभ्यास करते हुए उन्होंने अपने क्रिकेट के जुनून को जिंदा रखा। आज वही खिलाड़ी ICC Men's T20 World Cup में यूएई टीम की ओर से चमक रहा है और बड़े मुकाबलों में शानदार पारियां खेलकर अपनी पहचान बना चुका है। कठिन हालातों में भी हार न मानने का जज़्बा और परिवार का साथ उनकी सबसे बड़ी ताकत बना।

Address

Gaya
823001 - 13

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Best in Gaya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share