Mandal Greens Exploring Himalayas

Mandal Greens Exploring Himalayas Mandal Greens is an Eco-Tourism initiative providing birding tours, trekking, Camping trips and Pilg

◆ नंदी  कुंड यात्रा 2024 ◆ क्षेत्र :- केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी / केदारखंड , उत्तराखंड◆ उच्चतम ऊंचाई  :- 17,000 फीट (...
11/07/2024

◆ नंदी कुंड यात्रा 2024

◆ क्षेत्र :- केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी / केदारखंड , उत्तराखंड
◆ उच्चतम ऊंचाई :- 17,000 फीट (घिया विनायक पास)
◆ कुल ट्रेक :- 72 km l
◆ ट्रेक श्रेणी :- कठिन
◆ ऋषिकेश से ऋषिकेश
◆ यात्रा अवधि :- 7 रात - 8दिन (6दिन ट्रैकिंग)
◆ रात्रि विश्राम :- होटल/टेंट
◆ भोजन योजना :- नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना l
◆ कुशल लोकल गाइड और सहायक टीम
◆ परिवहन :- अर्टिगा, डिजायर गाड़ी ।
◆नंदी कुंड यात्रा ग्रुप प्रस्थान तिथि:
24 अगस्त
•••••••••••••••••••••••••••••••

◆नंदी कुंड घिया विनायक पास:-
गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में सबसे अच्छे और मजेदार ट्रेक में से एक, नंदीकुंड ट्रेक जो 3,497 मीटर से 4,800 मीटर की ऊँचाई तक फैला है, भारतीय हिमालय बेल्ट में सबसे कम खोजी गई यात्राओं में से एक है। नंदी कुंड मध्यमहेश्वर - कल्पेश्वर ट्रेल में लगभग 4800 मीटर की ऊँचाई पर पाया जाता है। यह पथ समृद्ध हरी घास के मैदानों और ऊँची बर्फ से ढकी चोटियों का एक शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यह मध्यमहेश्वर गंगा नदी का स्रोत है। इस प्यारी झील की ओर यात्रा करने वाला ट्रेल ट्रेक ऊपर से आने वाली धाराओं से अलग है, और आपको कुंड तक पहुँचने के लिए इन धाराओं को पार करना होगा। यह मार्ग मध्यमहेश्वर, कचनी धार, पांडव सेरा और नंदी कुंड को कवर करता है।

◆ नंदी कुंड यात्रा कार्यक्रम :-

◆ दिन :1
ऋषिकेश से रांशि गाँव तक (201km - 8घंटे लगभग )
• दर्शनीय स्थल : देवप्रयाग, धारी देवी मंदिर, रुद्रप्रयाग
• रात्रि विश्राम : रासी गाँव (होटल)
• भोजन व्यवस्था : रात का खाना l

◆ दिन :2
रासी गाँव से मद्महेश्वर (14 km ट्रेक - 8घंटे लगभग )
• दर्शनीय स्थल मद्महेश्वर
• रात्रि विश्राम : मद्महेश्वर होमस्टे
• भोजन व्यवस्था : नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना
• ट्रेक गाइड

◆ दिन :3
मध्यमेश्वर से कंचनी धार(10 km ट्रेक - 7 घंटे लगभग)

• रात्रि विश्राम : कांचनी धार (टेंट)
• भोजन व्यवस्था : नाश्ता, रात का खाना
• ट्रेक गाइड

◆ दिन :4
कांचनी धार - पांडव शेरा (9km ट्रेक - 7 घंटे लगभग )
• दर्शनीय स्थल : पांडव शेरा
• रात्रि विश्राम : पांडव शेरा (टेंट)
• भोजन व्यवस्था :- नाश्ता, रात का खाना
• ट्रेक गाइड

◆ दिन :5
पांडव शेरा -नंदी कुंड -घिया विनायक- ब्रह्मा बुग्याल (12 km ट्रेक - 8 घंटे लगभग)
• दर्शनीय स्थल : नंदी कुंड
• रात्रि विश्राम : ब्रह्मा बुग्याल (टेंट)
• भोजन व्यवस्था : नाश्ता, रात का खाना
• ट्रेक गाइड

◆ दिन :6
ब्रह्मा बुग्याल- मनपाइ बुग्याल -बंशी नारायण (14 km ट्रेक9 घंटे लगभग)
• दर्शनीय स्थल- बंशी नारायण
• भोजन व्यवस्था : सुबह का नाश्ता , रात का खाना
• ट्रेक गाइड

*दिन:7
बंशी नारायण- उरगम गांव(12km ट्रैक 4 घंटे लगभग)
*दर्शनीय स्थल- उर्वशी मंदिर भविष्य बद्री कल्पेश्वर महादेव
*भोजन व्यवस्था- सुबह का नास्ता, दिन का लंच, रात्रि भोजन

*दिन :8- कल्पेश्वर् से ऋषिकेश

आज हम 6रात और 7दिन की नन्दी कुंड यात्रा पूरी करके ऋषिकेश पहुंचेंगे और यही हमारी नंदी कुंड यात्रा का शुभ समापन हो जायेगा l
•••••••••••••••••••••••••••••••

◆ नंदी कुंड यात्रा खर्च -29,500 पर व्यक्ति ।
यात्रा खर्च में शामिल है :-
1) रात्रि विश्राम :- शेयरिंग होटल/टेंट

2) भोजन व्यवस्था :- सभी शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना
3) ट्रेक गाइड
4) 20 से 25 मंदिर और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण।

5) परिवहन :- अर्टिगा डिजायर गाड़ी हम आपको उपलब्ध कराएंगे

6) सभी कर और ड्राइवर भत्ते
--------------------------------------

◆ यात्रा खर्च शामिल नहीं है :-
1) यात्रा कार्यक्रम में उल्लिखित किसी अन्य स्थान पर व्यक्तिगत खर्च और किराया।

2) खच्चर, कुली और डोली

3) किसी भी प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था

4) किसी भी प्रकार का बीमा

5) कोई अन्य मामला जो यात्रा कार्यक्रम और विवरण में उल्लिखित नहीं है।
•••••••••••••••••••••••••••••••

◆ फिटनेस सलाह :-
नंदी कुंड यात्रा 6रात - 7 दिन की बहुत लंबी और थका देने वाली यात्रा है, इस यात्रा को कठिन ट्रेक की श्रेणी में रखा जाता है l इसलिए यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए, आपको सहनशक्ति को मजबूत और मजबूत करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने आप को परिस्थिति के अनुरूप ढालना आना चाहिए। स्वस्थ शरीर का होना बहुत जरूरी है l खुद को फिट और स्वस्थ बनाने के लिए नियम व्यायाम या दौड़ लगाएं। व्यायाम करने से आप फिट भी रहते हैं, और आपके पैरों को अधिक चलने की क्षमता मिलती है। खूब पानी पिएं, फल खाएं, सादा भोजन करें l अधिक मसाले और तेल वाला भोजन ना करें। शराब और धूम्रपान से बचें, सुबह ध्यान लगाये l चूंकि नंदी कुंड उच्च हिमालयी क्षेत्र में है, और यहाँ कभी भी मौसम ख़राब हो सकता है, इसलिए यात्रा के समय भी सावधान व सचेत रहें l
•••••••••••••••••••••••••••••••

◆ नंदी कुंड यात्रा के लिए ये चीजें अपने साथ लाएँ :-
1) ट्रेकिंग जूते
2) ट्रैवलिंग बैग 40-50 लीटर
3) हाइकिंग बैग 30-40 लीटर
4) गर्म कपड़े
5) ट्रेक पैंट/लोअर/पायजामा
6) स्वेटर
7) गर्म जैकेट
8) रेन कोट
9) गर्म दस्ताने
10) गरम मोज़े
11) पानी की बोतल
12) ट्रैकिंग स्टिक
13) हेड टॉर्च या टॉर्च
14) पावर बैंक
15) सनकैप
16) धूप का चश्मा
17) बेसिक दवा
18) नियमित दवा
•••••••••••••••••••••••••••••••


◆ ट्रैकर यात्रा के दौरान गंदगी न फैलाएं ।
◆ नंदी कुंड यात्रा के लिए 2 दिन ज्यादा रखे जाते है जो परिस्थिति के अनुसार देखे जायेंगे ।

◆ कोई भी बदलाव आपकी और हमारी सहमति पर होगा l

◆ नंदी कुंड यात्रा 2024 के लिए इच्छुक सम्पर्क करें..
कॉल या वाट्सअप कीजियेगा..
7310792530

मंडल ग्रींस का रुद्रनाथ यात्रा का दूसरा ग्रुप सकुशल संपन्न हुआ।
24/05/2024

मंडल ग्रींस का रुद्रनाथ यात्रा का दूसरा ग्रुप सकुशल संपन्न हुआ।





24/05/2024
◆ रुद्रनाथ केदार यात्रा 2024 यात्रा प्लान -Trilok Raj, Prabhat Bisht. ◆ क्षेत्र :- केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी / केदारख...
03/05/2024

◆ रुद्रनाथ केदार यात्रा 2024
यात्रा प्लान -Trilok Raj, Prabhat Bisht.

◆ क्षेत्र :- केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी / केदारखंड , उत्तराखंड
◆ उच्चतम ऊंचाई :- 13,000 फीट (पितृधार)
◆ कुल ट्रेक :- 20 km एक ओर से l
◆ ट्रेक श्रेणी :- मध्यम से कठिन
◆ ऋषिकेश से ऋषिकेश
◆ यात्रा अवधि :- 5 रात - 6 दिन (4 दिन ट्रेकिंग)
◆ रात्रि विश्राम :- होटल/टेंट
◆ भोजन योजना :- नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना l
◆ कुशल लोकल गाइड और सहायक टीम
◆ परिवहन :- टेम्पो ट्रैवलर 12/17/26 सीटर
◆ रूद्रनाथ यात्रा खर्च :- ₹9,500 प्रति व्यक्ति
◆ रुद्रनाथ यात्रा ग्रुप प्रस्थान तिथियां :- 25 मई, 4 जून, 13 जून, 22 जून, 1 सितंबर, 12 सितंबर
•••••••••••••••••••••••••••••••

◆ रुद्रनाथ केदार मंदिर :-
देवों के देव महादेव के पंचकेदार मंदिर समूह में रुद्रनाथ जी चतुर्थ केदार है l सभी पंचकेदार में रुद्रनाथ जी की ही यात्रा सबसे कठिन है l यह मंदिर एक गुफा में बना है l यहाँ महादेव के मुख के दर्शन होते है l रुद्रनाथ जी समुन्द्र तल से लगभग 11,800 फीट की ऊँचाई पर स्थित है l रुद्रनाथ यात्रा में उच्चतम ऊँचाई पितृधार की है l पितृधार लगभग 13,000 फीट की ऊँचाई पर है l रुद्रनाथ जी की पैदल यात्रा मुख्यतः गोपेश्वर के सगर गाँव से शुरू होती है l लेकिन हम सगर गाँव से होते हुए, मंडल गाँव उतरेंगे l इस तरह यात्री दोनों ही रास्तो का आनंद ले पायेंगे l सगर गाँव का नाम रघुकुल वंश यानी श्रीराम जी के पूर्वज राजा सगर जी के नाम पर पड़ा है l सगर गाँव के लोग भी अपने को श्रीराम का वंशज मानते है l रुद्रनाथ मंदिर के कपाट छह माह के लिए दर्शनार्थ खुले होते है l गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में रुद्रनाथ जी शीतकाल के छह माह विराजमान रहते है l
रुद्रनाथ जी को एकानन भी कहा जाता है l यहाँ शिव के एक मुख के दर्शन होते है l
रुद्रनाथ यात्रा अपना धार्मिक महत्व तो रखती ही है l लेकिन यह trek lover's,nature lover's, bird watchers के लिए भी स्वर्ग से कम नही l यहाँ पुंग बुग्याल से पनार बुग्याल तक की कठिन चढ़ाई आपको रोमांच से भर देती है l पनार बुग्याल का विशाल फैलाव आपको आनंदित कर देता है l पितृधार से देखा गया 360 view और बर्फ से ढकी त्रिशूल, नंदाघुँघटी चोटी की चमक आपकी आंखे कभी भुला नही पाती l सरस्वती ताल की सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देती है l अत्रि मुनि झरना आपको सराबोर कर देता है और अनुसूया माता आपकी झोली को धन-धान्य से भर देती है l यह क्षेत्र चिड़ियों का घर भी माना जाता है l यहाँ आपको प्राकृतिक वातावरण में ही हिमालय के दुर्लभ पक्षी दिख जाते है l
•••••••••••••••••••••••••••••••

◆ रुद्रनाथ केदार यात्रा कार्यक्रम :-

◆ दिन :1
ऋषिकेश से सागर गाँव तक (214 km ड्राइव - 6 घंटे लगभग )
• दर्शनीय स्थल : देवप्रयाग, धारी देवी मंदिर, रुद्रप्रयाग, गोपीनाथ मंदिर (रुद्रनाथ जी शीतकालीन मंदिर)
• रात्रि विश्राम : सगर गाँव (होटल)
• भोजन व्यवस्था : रात का खाना l

◆ दिन :2
सगर गाँव से ल्वीटी बुग्याल (10 km ट्रेक - 7 घंटे लगभग )
• दर्शनीय स्थल : सगर गाँव, पुंगबुग्याल, गिमगिमा पानी, ल्वीटी बुग्याल
• रात्रि विश्राम : ल्वीटी बुग्याल (टेंट)
• भोजन व्यवस्था : नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना
• ट्रेक गाइड

◆ दिन :3
ल्वीटी बुग्याल से रुद्रनाथ मंदिर (10 km ट्रेक - 7 घंटे लगभग)
• दर्शनीय स्थल : पनार बुग्याल, पितृधार, पंचगंगा, देवदर्शनी, पंचगंगा, नारद कुंड, सरस्वती कुंड
• रात्रि विश्राम : रुद्रनाथ (टेंट/आश्रम)
• भोजन व्यवस्था : नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना
• ट्रेक गाइड

◆ दिन :4
रुद्रनाथ - पंचगंगा - हंस बुग्याल (8 km ट्रेक - 7 घंटे लगभग )
• दर्शनीय स्थल : रुद्रनाथ, पंचगंगा, हंस बुग्याल
• रात्रि विश्राम : हंस बुग्याल (टेंट)
• भोजन व्यवस्था :- नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना
• ट्रेक गाइड

◆ दिन :5
हंस बुग्याल से अनसूया माता मंदिर (12 km ट्रेक - 8 घंटे लगभग)
• दर्शनीय स्थल : अत्रि मुनि झरना, अत्रि मुनि गुफा, अनसूया माता मंदिर
• रात्रि विश्राम : अनसूया मंदिर (टेंट) होम स्टै
• भोजन व्यवस्था : नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना
• ट्रेक गाइड

◆ दिन :6
अनुसुया माता मंदिर - मंडल गाँव - ऋषिकेश (5 km ट्रेक, 224 km ड्राइव - 9 घंटे लगभग)
• दर्शनीय स्थल : मंडल गाँव, चोपता, ऊषामठ, ओंकारेश्वर मंदिर (शीतकालीन केदारनाथ, मध्यमहेश्वर मंदिर) पंचकेदार मंदिर, ऊषा - अनिरुद्ध विवाह स्थली, रूद्रप्रयाग, देवप्रयाग
• भोजन व्यवस्था : सुबह का नाश्ता
• ट्रेक गाइड

आज हम 5 रात और 6 दिन की रूद्रनाथ यात्रा पूरी करके ऋषिकेश पहुंचेंगे और यही हमारी रुद्रनाथ यात्रा का शुभ समापन हो जायेगा l
•••••••••••••••••••••••••••••••

◆ रुद्रनाथ धाम यात्रा खर्च :- ₹9,500 प्रति व्यक्ति

◆ यात्रा खर्च में शामिल है :-
1) रात्रि विश्राम :- शेयरिंग होटल/टेंट

2) भोजन व्यवस्था :- सभी शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना
3) ट्रेक गाइड
4) 20 से 25 मंदिर और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण।

5) परिवहन :- टेंपो ट्रैवलर 15/17/25 सीटर ( ऋषिकेश नटराज चौक रेलवे पिकअप और ड्रॉप)

6) सभी कर और ड्राइवर भत्ते
--------------------------------------

◆ यात्रा खर्च शामिल नहीं है :-
1) यात्रा कार्यक्रम में उल्लिखित किसी अन्य स्थान पर व्यक्तिगत खर्च और किराया।

2) खच्चर, कुली और डोली

3) किसी भी प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था

4) किसी भी प्रकार का बीमा

5) कोई अन्य मामला जो यात्रा कार्यक्रम और विवरण में उल्लिखित नहीं है।
•••••••••••••••••••••••••••••••

◆ फिटनेस सलाह :-
रुद्रनाथ यात्रा 5 रात - 6 दिन की बहुत लंबी और थका देने वाली यात्रा है, इस यात्रा को कठिन ट्रेक की श्रेणी में रखा जाता है l इसलिए यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए, आपको सहनशक्ति को मजबूत और मजबूत करने की सलाह दी जाती है। आपको अपने आप को परिस्थिति के अनुरूप ढालना आना चाहिए। स्वस्थ शरीर का होना बहुत जरूरी है l खुद को फिट और स्वस्थ बनाने के लिए नियमित व्यायाम या दौड़ लगाएं। व्यायाम करने से आप फिट भी रहते हैं, और आपके पैरों को अधिक चलने की क्षमता मिलती है। खूब पानी पिएं, फल खाएं, सादा भोजन करें l अधिक मसाले और तेल वाला भोजन ना करें। शराब और धूम्रपान से बचें, सुबह ध्यान लगाये l चूंकि रुद्रनाथ केदार मंदिर उच्च हिमालयी क्षेत्र में है, और यहाँ कभी भी मौसम ख़राब हो सकता है, इसलिए यात्रा के समय भी सावधान व सचेत रहें l
•••••••••••••••••••••••••••••••

◆ रुद्रनाथ यात्रा के लिए ये चीजें अपने साथ लाएँ :-
1) ट्रेकिंग जूते
2) ट्रैवलिंग बैग 40-50 लीटर
3) हाइकिंग बैग 30-40 लीटर
4) गर्म कपड़े
5) ट्रेक पैंट/लोअर/पायजामा
6) स्वेटर
7) गर्म जैकेट
8) रेन कोट
9) गर्म दस्ताने
10) गरम मोज़े
11) पानी की बोतल
12) ट्रैकिंग स्टिक
13) हेड टॉर्च या टॉर्च
14) पावर बैंक
15) सनकैप
16) धूप का चश्मा
17) बेसिक दवा
18) नियमित दवा
•••••••••••••••••••••••••••••••


◆ यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान गंदगी न फैलाएं ।
◆ यात्री हमसे रूद्रनाथ यात्रा को अपनी सुविधा के अनुसार परिवार या दोस्तों के साथ निजी यात्रा पैकेज भी ले सकते हैं । निजी यात्रा खर्च यात्री की संख्या पर आधारित होगा l

◆ कोई भी बदलाव आपकी और हमारी सहमति पर होगा l

◆ रुद्रनाथ यात्रा 2024 के लिए इच्छुक सम्पर्क करें..
कॉल या वाट्सअप कीजियेगा..
7310792530

Mandal Greens...😍
02/04/2024

Mandal Greens...😍

Chopta Mandal...😍
02/04/2024

Chopta Mandal...😍

" रुद्रनाथ धाम कपाट उद्घाटन समारोह यात्रा 2024"हरिद्वार से हरिद्वार :- 5 रातें - 6दिन-----------------------------------...
04/02/2024

" रुद्रनाथ धाम कपाट उद्घाटन समारोह यात्रा 2024"
हरिद्वार से हरिद्वार :- 5 रातें - 6दिन
--------------------------------------

इस यात्रा कार्यक्रम का खर्च (package cost)
1) रुद्रनाथ धाम में डोरमेट्रि में स्टे के साथ पैकेज cost ₹6,500 प्रति व्यक्ति रहेगा l

--------------------------------------
:
1) मंडल/सगर में सभी यात्रियों के लिए डीलक्स होटल में 2 रात्रि विश्राम रहेगा l
2) रुद्रनाथ में 1 रात्रि विश्राम डोरमेट्रि में रहेगा l
3- रुद्रनाथ यात्रा में एक दिन रास्ते में टेंट में स्टे रहेगा
4- आते टाइम माता माता अनुसूया व अत्रि मुनि आश्रम के दर्शन कराए जाएंगे उसदिन स्टे होम स्टे रहेगा।
5) यात्रा में सभी दिन भोजन व्यवस्था होटल में map meal plan (नाश्ता +रात्रि भोजन ) में रहेगी l
6) यात्रा में आपको परिवहन के लिए टेम्पो ट्रेवलर अर्टिगा टाटा सुमो गाड़ी प्रदान की जायेगी l
7) यात्रा के दौरान एक कुशल यात्रा गाइड आपके साथ रहेगा l
8- यात्रा के दौरान घोड़े और पॉटर का भुगतान यात्री स्वयं करेगा व्यवस्था हम करवाएंगे।

Rudranathdham..................... ..

रुद्रनाथ मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में स्थित भगवान शिव का एक मन्दिर है जो कि पंचकेदार में से एक है।

समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर भव्य प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर के एकानन यानि मुख की पूजा की जाती है, जबकि संपूर्ण शरीर की पूजा नेपाल की राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ में की जाती है। रुद्रनाथ मंदिर के सामने से दिखाई देती नन्दा देवी और त्रिशूल की हिमाच्छादित चोटियां यहां का आकर्षण बढाती हैं।
इस स्थान की यात्रा के लिए सबसे पहले गोपेश्वर पहुंचना होता है जो कि चमोली जिले का मुख्यालय है(दिल्ली से गोपेश्वर के लिय उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस सेवा भी हे) । गोपेश्वर एक आकर्षक हिल स्टेशन है जहां पर ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर है। गोपेश्वर से करीब 13 किलोमीटर दूरी पर मंडल घाटी (अनसूया गेट मुख्य बाजार) है।वहाँ रहने खाने पीने और पोटर,गाईड ,और घोड़े की ब्यवस्था है बस द्वारा रुद्रनाथ यात्रा का यही अंतिम पडाव है। इसके बाद जिस दुरूह चढाई से यात्रियों और सैलानियों का सामना होता है वो अकल्पनीय है। मंडल घाटी के अनसूया गेट से पांच किलोमीटर चढने के बाद यात्री पहुंचता है सती शिरोमणि माता अनसूया धाम में इस स्थान पर माता ने त्रिदेवो को बालक बनाया था। यहां पर माता अनसूया जी का भव्य मंदिर और दत्तात्रेय जी का भी मंदिर है यह स्थान भी काफी रमणीय है। उसके बाद डेड किलोमीटर पर अत्री मुनि जी की गुफा और एक सुंदर सा झरना (अमृत गंगा) है। ऐसा कहा जाता हे की विश्व में संपूर्ण गंगा की परिक्रमा इसी स्थान पर होती है। माता अनसूया जी और अत्री मुनि जी के दर्शन करने के बाद तीन किलोमीटर पर सुंदर का बुग्याल (काडेई बुग्याल)। गर्मियों में अपने पशुओं के साथ आस-पास के गांव के लोग यहां डेरा डालते हैं, जिन्हें पालसी कहा जाता है। अपनी थकान मिटाने के लिए थोडी देर यात्री यहां विश्राम करते हैं। ये पालसी थके हारे यात्रियों को चाय आदि उपलब्ध कराते हैं। आगे की कठिन चढाई में जगह-जगह मिलने वाली चाय की यही चुस्की अमृत का काम करती है। काड़ेई बुग्याल में कुछ देर आराम करने के बाद हंस बुग्याल यहां पर रात्रि विश्राम के लिय पूरी सुविधा है यहां पर बुग्याल की मखमली घास शांत वातावरण मन को एकाग्र कर देता है।अगर पूरी चढाई एक दिन में चढना कठिन लगे तो यहा एक रात गुजारी जा सकती है। रुद्रनाथ बेस कैंप भी आप इसे कह सकते हैं ।यहां से रुद्रनाथ जी का मंदिर पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित है पांच किलोमीटर की खडी चढाई ही असली परीक्षा होती है। इस दुरूह चढाई को चढते-चढते यात्रियों का दम निकलने लगता है। चढते हुए मार्ग पर बांज, बुरांश, खर्सू, मोरु, फायनिट और थुनार के दुर्लभ वृक्षों की घनी छाया यात्रियों को राहत देती रहती है। रास्ते में कहीं कहीं पर मिलने वाले मीठे पानी की जलधाराएं यात्रियों के गले को तर करती हैं। इस घुमावदार चढाई के बाद थका-हारा यात्री पंचगंगा बुग्याल पहुंचता है जो समुद्र तल से करीब दस हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पंचगंगा बुग्याल से चारों तरफ का दृश्य तो देखने लायक है ही। यहां की चट्टानों पर उगी घास और उस पर चरती बकरियों का दृश्य पर्यटकों को अलग ही दुनिया का अहसास कराता है। यहां पर कई दुर्लभ जडी-बूटियां भी मिलती हैं।
रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का मध्य द्वार है यह ऐसा स्थान है जहां पर वृक्ष रेखा समाप्त हो जाती है और मखमली घास के मैदान यकायक सारे दृश्य को परिवर्तित कर देते हैं। अलग-अलग किस्म की घास और फूलों से लकदक घाटियों के नजारे यात्रियों को मोहपाश में बांधते चले जाते हैं। जैसे-जैसे यात्री ऊपर चढता रहता है प्रकृति का उतना ही खिला रूप उसे देखने को मिलता है। इतनी ऊंचाई पर इस सौंदर्य को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है। पंच गंगा मैं पहले होटल था जो की अब नही है ।पंचगंगा बुग्याल से हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों का जो विस्मयकारी दृश्य दिखाई देता है वो दूसरी जगह से शायद ही दिखाई दे। नंदादेवी, कामेट, त्रिशूली, नंदाघुंटी आदि शिखरों का यहां बडा नजदीकी नजारा होता है। पनार के आगे पित्रधार नामक स्थान है पित्रधार में शिव, पार्वती और नारायण मंदिर हैं। यहां पर यात्री अपने पितरों के नाम के पत्थर रखते हैं। यहां पर वन देवी के मंदिर भी हैं जहां पर यात्री श्रृंगार सामग्री के रूप में चूडी, बिंदी और चुनरी चढाते हैं। रुद्रनाथ की चढाई पित्रधार में खत्म हो जाती है और यहां से हल्की उतराई शुरू हो जाती है।
ज्यादा जानकारी के लिए कॉल या वाट्सअप करें..
7310792530
Mandal Greens.

Cheer Pheasant Kedarnath wildlife SanctuaryDec2023.
27/12/2023

Cheer Pheasant
Kedarnath wildlife Sanctuary
Dec2023.

उत्तरकाशी...🏔
06/10/2023

उत्तरकाशी...🏔

Satopanth Swargarohni yatra 2023.
28/09/2023

Satopanth Swargarohni yatra 2023.

Address

Village Siroli, PO/Mandal
Gopeshwar
246401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mandal Greens Exploring Himalayas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mandal Greens Exploring Himalayas:

Share