29/01/2026
जयपुर की सबसे सस्ती धर्मशाला 260 रु से रूम शुरू।
अगर आप जयपुर यात्रा पर है तो ये जानकारी अभी शेयर कर save कर लीजिए।
बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान जयपुर के बनीपार्क क्षेत्र में स्थित एक बजट और सुविधाजनक धर्मशाला है। यह जयपुर RSRTC बस स्टैंड से 2.5 किमी की दूरी पर स्थित है।
यहां अलग अलग बजट के अनुसार रूम और डॉर्मिटरी उपलब्ध हैं।
सिंगल बेड नॉन एसी रूम का किराया 263 रुपये है।
2 बेड नॉन एसी रूम 473 रुपये प्रति रात में मिलता है।
2 बेड एसी रूम का किराया 735 रुपये है।
3 बेड एसी रूम का किराया 998 रुपये प्रति रात है।
6 बेड नॉन एसी रूम का किराया 1575 रुपये है।
15 बेड नॉन एसी डॉर्मिटरी का किराया 1890 रुपये और 15 बेड एसी डॉर्मिटरी का कुल किराया लगभग 3150 रुपये है।
जयपुर रेलवे स्टेशन से यह धर्मशाला 1.6 किमी और जयपुर एयरपोर्ट से 12.6 किमी है।
यहां भोजन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन पार्किंग, गर्म पानी, पीने का पानी, लिफ्ट, अटैच टॉयलेट और अतिरिक्त गद्दे की सुविधा दी जाती है। चेक इन सुबह 9 बजे और चेक आउट सुबह 8 बजे है।
धर्मशाला के पास जयपुर के कई प्रमुख दर्शनीय स्थल स्थित हैं।
जंतर मंतर 3 किमी, सिटी पैलेस 3.1 किमी, हवा महल 3.3 किमी, नाहरगढ़ किला 4.1 किमी, बिरला मंदिर 5.8 किमी, जल महल 7.1 किमी, आमेर किला 9.8 किमी और खाटू श्यामजी मंदिर लगभग 2.5 किमी दूरी पर है।
पूरा पता है 5, शिव मार्ग, बनीपार्क, जयपुर।
संपर्क नंबर 08069266029