31/07/2026
पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर यूनियन, हरिद्वार
दिनांक: 01/08/2026
पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर यूनियन, हरिद्वार की आयोजित बैठक में समिति के सचिव पद के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री गुरु चमन सिंह को समिति का नया सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गुरु चमन सिंह अपने अनुभव, निष्ठा एवं कार्यकुशलता के बल पर समिति को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे तथा संगठन एवं सदस्यों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।
यूनियन के अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने नवनियुक्त सचिव को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की एकता, पारदर्शिता एवं सदस्य हित सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की कि वे नवनियुक्त सचिव का सहयोग करें ताकि समिति के कार्य सुचारु रूप से संचालित होते रहे
सुनील जायसवाल
अध्यक्ष
पंचपुरी टेंपो ट्रैवलर यूनियन, हरिद्वार
कार्यालय पता:
निकट चंडी चौक, रोड़ी बेल वाला, बिरला घाट, हरिद्वार – 249401