11/03/2021
जय बाबा केदारनाथ जी की👏
आप सभी को शिवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां💐
आज बाबा केदारनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।
-14 मई को बाबा की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी जिसका की रात्रि प्रवास फाटा में होगा।
-15 मई डोली गौरी माई मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी रात्रि प्रवास गौरीकुंड में होगा।
-16 मई को बाबा की डोली बाबा की धाम में पहुंचेगी।
- 17 मई को सुबह बाबा के दरबार समस्त भक्तों के लिए खोले जाएंगे।
बाबा केदार सबका कल्याण करें इन्हीं मंगल कामना के साथ ।
💐जय श्री केदार।