22/04/2023
गंगोत्री धाम के कपाट खुले
अक्षय तृतीया के शुभमुहूर्त पर पारंपरिक विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ पतित पावनी मां गंगा की पावन डोली गंगोत्री धाम में प्रतिष्ठित हो गई है। जहां ग्रीष्मकाल में श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन कर सकेंगे।
इसके अलावा राज्य सरकार ने दर्शनों हेतु चारों धामों में श्रद्धालुओं की नियत संख्या को हटा दिया है अब पंजीकरण के बाद सभी श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर सकेंगे