16/11/2025
युवा झारखंड के 25 वर्ष!
मजबूत आज, अजेय कल!
प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध झारखंड आज अपना पच्चीसवाँ स्थापना दिवस गर्व और उल्लास के साथ मना रहा है। खनिज, जंगल, जलस्रोत और अद्भुत सांस्कृतिक विरासत से भरपूर यह राज्य देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
झारखण्ड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राँची स्थित मोरहाबादी मैदान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, आपकी उपस्थिति इस उत्सव में चार चाँद लगाएगी, अवश्य पधारें!