26/12/2025
चार साहिबज़ादे – इतिहास की अमर ज्वाला
"जब उम्र खिलौनों से खेलने की होती है, तब जिन्होंने दीवारों में चुनकर भी झुकना नहीं सीखा…
धन गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों को और उनकी शहादत को कोटि-कोटि नमन 🙏🙏🙏🙏
7 दिसंबर 1705 को चमकौर साहिब के युद्ध में साहिबज़ादा अजीत सिंह (18) और साहिबज़ादा जुझार सिंह (14) मुगल सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
26 दिसंबर 1705 को सरहिंद में साहिबज़ादा जोरावर सिंह (9) और साहिबज़ादा फतेह सिंह (6) को ज़िंदा दीवार में चुनवा दिए गए, लेकिन वो धर्म नहीं छोड़े, यह सिर्फ शहादत नहीं… यह हिम्मत का इतिहास है, यह झुकने से इनकार की मिसाल है, आज का भारत जिन मूल्यों पर खड़ा है,
उनकी नींव इन वीर बालकों के बलिदान से बनी है।
🙏 26 दिसंबर – वीर बाल दिवस
💐चार साहिबज़ादों को शत-शत नमन 💐