07/02/2026
अगर आप जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सुबह जल्दी पहुँचें क्योंकि उस समय पक्षियों का कलरव और कोहरे के बीच सूरज की किरणें इस जगह को जादुई बना देती हैं। 🦆🪿🐦
सर्दियों के दौरान यहाँ साइबेरिया, मध्य एशिया और चीन से प्रवासी पक्षी आते हैं। अब तक यहाँ पक्षियों की 180 से अधिक प्रजातियां देखी जा चुकी हैं। नोएडा जैसे शहर के लिए ये किसी फेफड़े से कम नहीं।