24/03/2024
होलिका क्यों जली🔥🔥🔥?
पौराणिक कथाओं के अनुसार #होलिका को वरदान था कि वह आग से नहीं जलेंगी। अग्नि उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उसे उसकी जबरदस्त तपस्या की वजह से यह दिव्य शक्ति प्राप्त हुई थी। लेकिन उसने अपने दिव्य शक्तियों का दुरुपयोग किया और जब दिव्य शक्तियों का सदुपयोग ना होकर दुर्भावनावश दुरुपयोग किया जाता है , जब #दिव्य शक्तियों का अहंकार आ जाता है तो वे शक्तियां नष्ट हो जाती है या ईश्वर के द्वारा नष्ट कर दी जाती है। यही वजह है कि होलिका जलकर खाक हो गई ।
दोस्तों,व्यक्ति अपने जप तप एवं कर्मों से सिद्धियां प्राप्त कर सकता है, दिव्य शक्तियों को उजागर कर सकता है, अपने टैलेंट को निखार कर जबरदस्त सफलता प्राप्त कर सकता है , बशर्ते वह दिल का साफ हो.....
विचार वाणी व्यवहार से किसी का बुरा ना चाहता हो....
अपनी सफलता के मद में चूर होकर यदि व्यक्ति धरती को छोड़कर आसमान में उड़ता फिरे तो औंधे मुंह गिरता है और धूल में मिलता है। होलिका की तरह खाक में मिल जाता है।
इसलिए दोस्तों सफलता का अभिमान करने के बजाय सफलता में सभी को सहभागी बनाएं। यदि आपके अंदर में कोई हुनर है कोई टैलेंट है तो उसका दुरुपयोग बिल्कुल भी ना करें। बल्कि यदि किसी की सहायता कर सकते हैं तो जरूर करें तब आपकी वे शक्तियां आपको और ऊंचाई पर ले जाएंगी।
आप सभी को होलिका🔥🔥 दहन हार्दिक शुभकामनाएं..!!
🙏😄 *संजय कैथवास* 😄🙏🏻
#होलिका #रंग