18/09/2026
14 साल से फरार आरोपी को #बसोहली_पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसोहली पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी नाठी तहसील बिलावर, वर्तमान निवासी घगरौड, तहसील बसोहली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सलीम FIR नंबर 11/2012, धारा 8/20 NDPS Act, थाना बसोहली के मामले में वांछित था। मामला दर्ज होने के बाद वह #सऊदी_अरब चला गया था और पिछले करीब 14 वर्षों से फरार चल रहा था।
आज बसोहली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त फरार आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, #कठुआ की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे #न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।