Varun the wanderer

Varun the wanderer I am travel vlogger from Jammu. I have my YouTube channel varun the wanderer.. You will get travel related content on this page.

for full video's subscribe my YouTube channel varun the wanderer

14/01/2026

We have received a group of 12 persons arriving from Gwalior at Jammu Railway Station, heading to Mata Vaishno Devi ji and Kashmir.

14/01/2026

Group of 25 guests has arrived in Katra from Gwalior, Madhya Pradesh

          दोस्तों आज मौका मिला गजराज ट्रेवल्स की इस 9600 वोल्वो स्लीपर क्लास बस में दिल्ली से इंदौर तक।बस का सफर काफी कं...
04/07/2025


दोस्तों आज मौका मिला गजराज ट्रेवल्स की इस 9600 वोल्वो स्लीपर क्लास बस में दिल्ली से इंदौर तक।बस का सफर काफी कंफर्टेबल था। अगर आप भी दिल्ली से इंदौर या उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो इस बस को ले सकते हैं क्योंकि इसका आखिरी गंतव्य स्टेशन इंदौर रहता है।
बस का किराया डायनेमिक मोड पर होता है यानी कम या ज्यादा होता रहता है जो की 1800 रुपए से लेकर 2200 रुपए के बीच होता है। इस तरह के बस की रूट की जानकारी आपको मेरे यूट्यूब चैनल Varun the wanderer channel पर मिल जाएगी, फुल डिटेल वीडियो मेरे चैनल पर उपलब्ध रहती हैं।

31/01/2025

Jammu to Srinagar AC Bus

🫰 जन्नत ए कश्मीर का  मार्च ट्रिप...👉 प्रारंभ दिनांक 2 मार्च से 8 मार्च 2025👉7 दिन और 6 रात का यह ट्रिप जम्मू से जम्मू तक...
24/01/2025

🫰 जन्नत ए कश्मीर का मार्च ट्रिप...

👉 प्रारंभ दिनांक 2 मार्च से 8 मार्च 2025

👉7 दिन और 6 रात का यह ट्रिप जम्मू से जम्मू तक का रहने वाला है।

👉 आईटिनेरी (ट्रिप प्लान)...

🫰पेहला दिन 2/3/25...

आज हम जम्मू से श्रीनगर के लिए निर्धारित समय और स्थान से टेम्पो ट्रैवेलेर से निकलेंगें । इस यात्रा को पूरा करने में हमें 7 से 8 घंटे का समय लगेगा। श्रीनगर पहुँच कर होटल/विला में चेक इन करके आपका डिनर होटल/विला में हि हमारी तरफ से हि होगा।

🫰 दूसरा दिन 3/3/25...

सुबह नाश्ते के बाद हम श्रीनगर लोकल टूर पर निकलेंगे । जिसमे हम घूमेंगें चश्म ए शाही, निशात और शालीमार गार्डन, शाम को डल लेक में शिकारा राइड कम्लिमेंटरी हमारी तरफ से 1 घंटे के लिए।जहां आपको डल लेक में पानी मे तैरती लोकल मार्किट दिखायी देगी वहीं आप शिकारे मे बैठे हुए हि कश्मीरि कहवह का भी ज़्याका ले सकते हो। रात को इक्छूक मैंबर्स श्रीनगर मे "लाल चौक" घूमनें जा सकते हैं जो की डल गेट से केवल 3km कि दूरी पर हि है। वहां जाकर आप फ़ेमस क्लॉक टावर के सामने फोटों कीचवा सकतें है और मार्किट मे शॉपिंग भी कर सकते हैं...रात को वापस होटल...

🫰तीसरा दिन 4/1/25 (Day Trip)

नाश्ते के बाद गुलमर्ग के लिए निकलेंगे ।यहाँ आप गंडोला (केबल कार) से जा कर बर्फ का मज़ा लें सकते हैं। केबल कार की टिकट आपको अपनी यात्रा से पहले हि ऑनलाइन करानी होगी। अगर आप गुलमर्ग गंडोला नहीं जाना तो आप गुलमर्ग लोकल और "बूटा पथरी" लोकल जीप से घूम सकते हैं। गुलमर्ग एशिया की सबसे फ़ेमस स्की डेस्टिनेशन्स में जाना जाता है। चारों तरफ़ से बर्फ के पहाड़ आपकों उत्साहित कर देंगे ।यहाँ आप जीवन भर के लिए यादें अपनें साँथ ले जाएंगे । गुलमर्ग घूमकर शाम को वापस श्रीनगर होटल/विला

🫰 चौथा दिन 5/1/25 (Day Trip)

नाश्ता करने के बाद आज हम निकलेंगें दूधपत्री के लिए। इसे "वैली औफ मिल्क" भी कहा जाता है। यह जगह कुदरती ख़ूबसूरती से भरी हुई है। ज़्यादा तर टूर आपरेटर यहाँ का टूर नहीं करवाते है। हम लोकल टूर ऑपरेटर होनेे की वजह से हमेशा अपनें गेस्ट कों यहाँ ज़रूर ज़ाने की सल्ह देते है। यह एक बाउल शेप वैली है जो सर्दियों में बर्फ से ढकी रहती है। इसकी उचाई समुद्र तल से करीब 8957ft है। यहाँ बेहता हुआ पानी आपको ढूध के समान दिखाई देगा।

🫰 पांचवा दिन 6/1/25 (Day Trip)

नाश्ते के बाद आज हम सोनामार्ग के लिए निकलेंगे । वहां पहुँच कर आप ज़ीरो पॉइंट पर ग्लेशियर का आनंद ले सकते हैं और यहाँ कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है जैसे आप बजरंगी भाईजान शूटिंग पॉइंट तक घोड़ो से जा सकते हैं और काफी लोकल पॉइंट भी घूम सकते हैं । शाम को श्रीनगर पहुँच कर हाउसबोट में स्टे रहेगा।

🫰6 दिन 7/1/25

आज नाश्ते के बाद हम पहलगाम के लिए निकलेंगे ।आज हम लीड्डर् नदी के किनारे किनारे होते हुए पहलगाम पहुंचेंगे। 7200ft कि उचाई पर बसे पहलगाम को कुदरत की बक्श है। इस जगह को शब्दो में नहीं पिरोया जासक्ता है। यहाँ अमरनाथ बेस कैंप भी है जहाँ से वार्षिक अमरनाथ यात्रा भी प्रारम्भ होती है। यहाँ पहुँच कर हम पहलगाम से यूनियन टैक्सी द्वारा बेताब वेली, अरू वेली और चन्दनवाड़ी घुमेंगे , बेताब फ़िल्म की शूटिंग के बाद बेताब वेली के नाम से मशहूर उस जगह पर भी हम घूमने जाएंगे। अगर संक्षिप्त मे कहूं तो आप ABC पॉइंट घुमेंगे जो की आपकी ट्रिप की कॉस्ट मे हि शामिल होगा। रात्रि पहलगाम होटल मे ।

🫰सातवां दिन 8/1/25

आज हमारा कश्मीर में आखिरी दिन होगा, हम नाश्ते के बाद जम्मू के लिए निकल जायेंगे । अपनी कश्मीर की यादगार ट्रिप को अलविदा कहते हुए हम शाम को वापस जम्मू स्टेशन पहुंच जाएंगे ।

ट्रिप कॉस्ट प्रति व्यक्ति 19,500/- रुपये

ट्रिप में शामिल (inclusions)
5 रात्रि के लिए डिलक्स क्लास होटल/विला डबल शेरिंग, 1 रात्रि डीलक्स हाउसबोट में स्टे। ब्रेकफास्ट और डिनर मे शाकाहारी भोजन । जम्मू से जम्मू पूरी यात्रा के लिए टेम्पो ट्रेवलर, अरु वैली , बेताब वैली और चन्दनवाड़ी घूमना।

ट्रिप में जो शामिल नहीं (exclusions) सोनमर्ग में घोड़ा खच्चर् आदि एडवेंचर एक्टिविटीज़, गुलमर्ग गंडोला टिकट, और गुलमर्ग लोकल टैक्सी,घोड़े खच्चर, निजी खर्चे।

नोट - शाशन, प्रशासन द्वारा बंद, मार्ग परिवर्तन, प्राकर्तिक आपका, स्थानीय नागरिक द्वारा बंद, रोड जाम, धरना, प्रदर्शन के कारण ट्रिप प्लान मे चेंज करना पड़ सकता हैं इसके लिए आपको तैयार रहना होगा। पहाड़ों मे प्राकर्तिक इस्तिथी के अनुसार हि हमें चलना होता है और कभी भी ट्रिप के दौरान बदलाव करना पड़सकता है।

लोकल टूर ऑपरेटर होने की वजह से हमने सबसे अच्छा और किफायती टूर प्लान आपको देने की कोशिश की है। अगर आप इस ट्रिप मे जाना चाहते है तो 50% ट्रिप राशि दे कर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और बाकी राशि आपको ट्रिप शुरु होने के पहले दिन देनी होगी। क्योंकि इस ट्रिप मे सीट लिमिटेड हैं और हम एक हि टेम्पो ट्रैवेलर ले जाएंगे तो अपनी बुकिंग जल्द से जल्द करवाएं ।
रजिस्ट्रेशन करवाने, ट्रिप सम्बन्धित कोई भी जानकारी या पूछताछ ऑनलाइन पैसे भेजनें के लिए आप मेरे मोबाइल नम्बर पर कभी भी कॉल या व्हाट्सप्प कर सकते हैं

9419266544 , 9682569416 वरुण शर्मा (ट्रिप संचालक)

Address

Jammu
532421

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Varun the wanderer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Varun the wanderer:

Shortcuts

Share